देश में एक्टिव केसों के कम होने की रफ्तार रविवार को धीमी रही। 24 हजार 589 नए केस आए, 25 हजार 709 मरीज ठीक हुए और 330 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में सिर्फ 1460 की कमी आई। यह 28 नवंबर के बाद सबसे कम है। तब सिर्फ 965 एक्टिव केस कम हुए थे।
देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 1 करोड़ 56 हजार केस आ चुके हैं। इनमें से 96 लाख 5 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 45 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लाख 2 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

जॉइंट मॉनीटरिंग ग्रुप की आज अर्जेंट मीटिंग
ब्रिटेन में कोरोनावायरस के बदले रूप (म्युटेटेड वैरिएंट) से हालात बिगड़ गए हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने आज जॉइंट मॉनीटरिंग ग्रुप की अर्जेंट मीटिंग बुलाई है। ब्रिटेन में हालात बिगड़ने की वजह से लंदन और कई अन्य हिस्सों में लॉकडाउन लगाना पड़ा है।
कोरोना अपडेट्स
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा, ‘मुझे निजी तौर पर लग रहा है कि जनवरी के किसी हफ्ते में वैक्सीन का पहला डोज दे दिया जाएगा। हम इस स्थिति में पहुंच चुके हैं। हालांकि, हमारी पहली प्राथमिकता है कि वैक्सीन सुरक्षित और इफेक्टिव रहे। इसके साथ हम किसी भी तरह का समझौता नहीं कर सकते हैं।’
- महाराष्ट्र में नए वर्ष पर रेस्टोरेंट्स को लेकर जारी किए गए एसओपी में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोग नए वर्ष को सेलिब्रेट करें, लेकिन नियमों का पालन करते हुए। कहीं भी ज्यादा लोगों के जुटने की मंजूरी नहीं होगी।
- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में अगले 6 महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को यह ऐलान किया।
5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
राजधानी दिल्ली में रविवार को 1091 लोग संक्रमित पाए गए। 1275 लोग ठीक हुए और 26 की मौत हो गई। अब तक 6.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.96 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।10 हजार 148 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 10 हजार 277 मरीजों की मौत हो चुकी है।
2. मध्यप्रदेश
रविवार को राज्य में 1069 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 1274 लोग ठीक हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2.31 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 3481 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 318 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. गुजरात
राज्य में रविवार को 1010 लोग संक्रमित पाए गए। 1190 लोग ठीक हुए और सात की मौत हो गई। अब तक 2.35 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4234 की मौत हो चुकी है, जबकि 11 हजार 840 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. राजस्थान
रविवार को राज्य में 978 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1326 लोग रिकवर हुए और नौ की मौत हो गई। अब तक 2.98 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 2617 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अभी 12 हजार 422 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 3811 मरीज मिले। 2064 लोग ठीक हुए और 98 की मौत हो गई। अब तक 18.96 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 48 हजार 746 की मौत हो चुकी है, जबकि 62 हजार 743 मरीजों का इलाज चल रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com