नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2021) से पहले भाजपा (BJP) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे के बाद कोलकाता के अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. कोलकाता पहुंचने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं गुरुदेव टेगौर, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इस पावन धरती को नमन करता हूं.’ वहीं शाह ने शनिवार को कहा कि क्रांतिकारी खुदीराम बोस पर बंगाल को जितना गर्व है, उतना ही गर्व पूरे भारत को है. शाह ने क्षेत्रवाद की ‘संकीर्ण राजनीति’ करने वालों की आलोचना की.
यहां पढ़ें अमित शाह के बंगाल दौरे का Live Updates
पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. हाल ही में, अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.
बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड पहुंच गए हैं.टीएमसी के ‘मूल कार्यकर्ताओं के लिए शुभेंदु अधिकारी ने खुला पत्र लिखा है अधिकारी ने पार्टी के नेतृत्व पर हमला किया और स्पष्ट रूप से उनकी ‘नई पारी’ का उल्लेख किया. अधिकारी ने लिखा-‘ पार्टी (टीएमसी) एक दिन में नहीं बना गई और ना ही एक व्यक्ति के योगदान से बनी. यह एक विशाल पैमाने पर एक निरंतर चलायमान प्रयास था, जिसकी परिणाम हमने 10 साल पहले देखा.इसलिए यह दर्दनाक है.फिलहाल पार्टी इसे अपनी व्यक्तिगत जागीर की तरह मान रहे हैं. जिन लोगों के दम पर पार्टी बनाई गई थी, उन्हें अब दरकिनार, अपमानित किया जा रहा है. लोगों को जमीनी हकीकत की कोई जानकारी नहीं है.’
बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा मिदनापुर कॉलेज ग्राउंड स्थल पर मंच से कहा, ‘सुभेंदु अधिकारी साल 2014 में भाजपा में शामिल होने से पहले मेरे साथ बातचीत कर रहे थे लेकिन तब नहीं हो पाया. अब ऐसा होगा.यह टीएमसी के ताबूत में आखिरी कील होगा.’
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष, पासिच मेदिनीपुर जिले के बेलीजुरी गाँव में एक किसान के घर पर दोपहर का भोजन किया.
शाह ने कहा, ‘जो लोग बंगाल में संकीर्ण राजनीति कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि खुदीराम बोस पर जितना गर्व बंगाल को है उतना ही पूरे देश को है.’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जो लोग क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं उन्हें इससे बाज आना चाहिए.
क्षेत्रवाद की राजनीति करने से बाज आएं: अमित शाह- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि क्रांतिकारी खुदीराम बोस पर बंगाल को जितना गर्व है, उतना ही गर्व पूरे भारत को है. शाह ने क्षेत्रवाद की ‘संकीर्ण राजनीति’ करने वालों की आलोचना की.
सौभाग्य की बात है कि मैं उस स्थान पर आया हूं जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए चेतना जागृत करने का केंद्र है।
स्वामी विवेकानंद जी ने आधुनिकता और अध्यात्म को जोड़ने का काम किया।स्वामी जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर यहां से नई चेतना प्राप्त करके जा रहा हूँ। pic.twitter.com/MDOVPCdo2y— Amit Shah (@AmitShah) December 19, 2020
अमित शाह ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि मैं उस स्थान पर आया हूं जो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए चेतना जागृत करने का केंद्र है. स्वामी विवेकानंद जी ने आधुनिकता और अध्यात्म को जोड़ने का काम किया. स्वामी जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर यहां से नई चेतना प्राप्त करके जा रहा हूँ.खुदीराम बोस के परिवार के सदस्य गोपाल बसु ने कहा कि बीजेपी ने हमें थोड़ी सम्मान दिया है. किसी भी पिछली सरकार ने हमें इस तरह का सम्मान नहीं दिया. तृणमूल कांग्रेस ने भी नहीं.
West Bengal: Union Home Minister Amit Shah offers prayers at Siddheshwari Kali Temple in Midnapore pic.twitter.com/1uLumnkLyO
— ANI (@ANI) December 19, 2020
पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मिदनापुर के सिद्धेश्वरी काली मंदिर में पूजा अर्चना की.केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मैं महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के घर की मिट्टी को अपने माथे से स्पर्श कर पाया. वह खुशी-खुशी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए बलिदान देने के लिए फांसी पर चढ़ गए.’पश्चिम बंगाल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुदीराम बोस को पशिम मिदनापुर में उनके (बोस के) पैतृक गाँव में पुष्पांजलि अर्पित की और बोस के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात की और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया.
রামকৃষ্ণ মিশনে কিছু সময় কাটানো এবং স্বামী বিবেকানন্দজীর উদ্দেশ্যে শ্রদ্ধার্ঘ্য নিবেদনের সৌভাগ্য হলো। তিনি ভারতমাতার এক মহান পুত্র, যিনি নিজেকে জাতির পুনরুত্থানে উৎসর্গ করেছিলেন। তাঁর আদর্শ ভারতবর্ষকে নতুন প্রজ্ঞালোকে আলোকিত করেছে, যা এখনও আমাদের অনুপ্রাণিত করে। pic.twitter.com/EyWwSXm2xC
— Amit Shah (@AmitShah) December 19, 2020
स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित कर शाह ने कहा कि रामकृष्ण मिशन में कुछ समय बिताना और स्वामी विवेकानंदजी को श्रद्धांजलि देना उनके लिए सौभाग्य की बात थी.वह भारतमाता के एक महान पुत्र हैं, जिन्होंने खुद को राष्ट्र के पुनरुत्थान के लिए समर्पित किया. उनके आदर्शों ने भारत को ज्ञान की नई रोशनी से रोशन किया है, जो अभी भी हमें प्रेरित करता है.