देश में अब हर 10 लाख की आबादी में 1.10 लाख लोगों का टेस्ट हो रहा है। इनमें 7 हजार मरीज मिल रहे हैं और 103 लोगों की जान जा रही है। इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है, हालांकि दुनिया के टॉप-10 संक्रमित देशों में भारत की स्थिति इन मामलों में काफी बेहतर है। अमेरिका में हर 10 लाख की आबादी में 49 हजार 108 लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं, जबकि 912 लोगों की मौत हो रही। ब्राजील में इतनी ही आबादी में 32 हजार केस मिल रहे और 846 मौतें हो रहीं हैं।
इस बीच, केरल सरकार ने राज्य में मुफ्त में वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि राज्य के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 59 हजार 690 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया और इनमें 5949 लोग संक्रमित मिले। अभी 60 हजार 29 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 6 लाख 1 हजार 861 लोग ठीक हो चुके हैं।
11 राज्यों में देश के 88.98% एक्टिव केस
देश के 88.98% एक्टिव मामले यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है वो 11 राज्यों में हैं। इन सभी 11 राज्यों में 5% से ज्यादा एक्टिव मरीजों की संख्या है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश टॉप पर है। यहां अभी 16% मरीजों का इलाज चल रहा है। दूसरे नंबर पर मणिपुर है। यहां 11.2% और केरल में 9% मरीजों का इलाज चल रहा है।
अब तक 98.31 लाख केस
देश में अब तक 98 लाख 31 हजार 126 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 56 हजार 66 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 93 लाख 28 हजार 792 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 42 हजार 662 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स
-
हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर वैक्सीनेशन में पब्लिक रिप्रजेंटेटिव यानी सांसद, विधायकों को प्राथमिकता देने को कहा है। विज ने लिखा है कि ये प्रतिनिधि जनता के बीच जाते हैं। इसलिए प्रायोरिटी सूची में इन्हें भी शामिल करना चाहिए।
- उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है।
- पुणे नगर निगम प्रशासन ने स्कूल खोलने के फैसले को फिर से टाल दिया है। अब 3 जनवरी 2021 तक शहर में स्कूल बंद रहेंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ मेला के लिए स्पेशल कोविड-19 ऑफिसर नियुक्त करने का आदेश दिया है।
रिकवरी रेट बढ़ रहा
देश के 31 राज्य और केंद्र शासित राज्यों का रिकवरी रेट 90% से अधिक है। मतलब इन राज्यों में 90% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा रिकवरी रेट आंध्र प्रदेश का है। यहां अब तक 98.6% मरीज ठीक हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर ओडिशा है। यहां 98.5% लोग रिकवर हो चुके हैं। दादर एंड नागर हवेली में 98.4% और अरुणाचल प्रदेश में 98% मरीज रिकवर हो चुके हैं।
- रिकवरी रेट में सबसे खराब स्थिति हिमाचल प्रदेश की है। यहां अब तक 82.3% लोग ही ठीक हो पाए हैं। रिकवरी के मामले में खराब परफॉर्मेंस वाले राज्यों में उत्तराखंड, मणिपुर और सिक्किम भी शामिल है।
- डेथ रेट का एनालिसिस करें तो पंजाब की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां अब तक 3.2% मरीजों की मौत हो चुकी है। इस मामले में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। यहां अब तक 2.6%, सिक्किम में 2.2% लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
- इसके अलावा 20 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं जहां, 1% से 1.8% डेथ रेट है। इस मामले में सबसे अच्छी स्थिति दादर एंड नागर हवेली, मिजोरम,अरुणाचल प्रदेश समेत 12 राज्य और केंद्र शासित राज्यों की है। यहां डेथ रेट 1% से भी कम है।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली
राजधानी दिल्ली में शनिवार को 1935 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3191 लोग रिकवर हुए और 47 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 5 हजार 470 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5 लाख 78 हजार 116 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9981 हो गई है। 17 हजार 373 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
राज्य में शुक्रवार को 1222 लोग संक्रमित पाए गए। 1347 लोग रिकवर हुए और 9 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 21 हजार 115 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13 हजार 92 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 4 हजार 641 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3382 हो गई है।

3. गुजरात
पिछले 24 घंटे में राज्य के 1223 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 1403 लोग रिकवर हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 25 हजार 304 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13 हजार 527 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 7 हजार 629 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4148 हो गई है।

4. राजस्थान
राज्य में शुक्रवार को 1473 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2768 लोग रिकवर हुए और 14 की मौत हो गई। अब तक संक्रमण की चपेट में 2 लाख 88 हजार 692 लोग आ चुके हैं। इनमें 17 हजार 721 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 68 हजार 457 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2514 हो गई है।

5. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में शनिवार को 4259 नए मरीज मिले। 3949 लोग रिकवर हुए और 80 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 76 हजार 699 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 73 हजार 542 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 17 लाख 53 हजार 922 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 48 हजार 139 हो गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com