7 दिन में 1.14 लाख एक्टिव केस कम हुए, मौत के आंकड़े में भी एक हजार की कमी आई; अब तक 78.63 लाख केस

कोरोना के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अब 6.68 लाख हो गई है। बीते दो हफ्तों की तुलना करें तो इस बार 70 हजार कम मरीज मिले। 11 से 17 अक्टूबर के बीच जहां 3 लाख 71 हजार 163 केस आए थे, तो 18 से 24 अक्टूबर के बीच यह संख्या 4 लाख 41 हजार 217 रही। इस हफ्ते 4 लाख 81 हजार 324 मरीज ठीक हो गए, यह संख्या इससे पहले वाले हफ्ते से 38 हजार 210 कम है।

कम मरीज ठीक होने के बावजूद एक्टिव मरीजों की संख्या में और सुधार हुआ है। 11 से 17 अक्टूबर के बीच जहां 84 हजार 147 एक्टिव केस कम हुए थे, वहीं 18 से 24 अक्टूबर के बीच 1 लाख 14 हजार 790 एक्टिव केस कम हुए।

शनिवार को देश में 50 हजार 224 केस आए, 62 हजार 154 मरीज ठीक हो गए, जबकि 575 मरीजों की मौत हो गई। एक्टिव केस में 12 हजार 528 की कमी आई। देश में अब तक 78.63 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 70.75 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.18 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • पिछले 5 दिनों में रिकवरी रेट में 2% का इजाफा हुआ है। 19 अक्टूबर को 87% रिकवरी रेट था, जो अब बढ़कर 89.74% हो गया है। पिछले 3 दिनों में एक्टिव केस (ऐसे मरीजों की संख्या जिनका अभी इलाज चल रहा है) में भी 58 हजार की कमी देखी गई है।
  • देश में अभी 16 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं, जहां एक्टिव केस 5 हजार से कम हो गए हैं। सबसे कम दादरा एंड नागर हवेली में 51, मिजोरम में 175, अंडमान निकोबार में 204, सिक्किम में 242 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, पुडुचेरी, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, लद्दाख और चंडीगढ़ में भी एक्टिव केस की संख्या कम है।
  • कोरोना वैक्सीन पर काम कर रही भारत बायोटेक को वैक्सीन के बड़े स्तर पर ट्रायल को मंजूरी मिल गई है। फर्म ने 12 से 14 राज्यों के 20 हजार वॉलंटियर्स पर ट्रायल की तैयारी शुरू कर दी है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्य प्रदेश

राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 2875 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत हुई। 1004 नए केस मिले और 1268 लोग रिकवर हुए। अब तक 1 लाख 66 हजार 298 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 11 हजार 477 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 51 हजार 946 लोग ठीक हो चुके हैं।

2. राजस्थान
शनिवार को राज्य में 1852 मरीज मिले, 2515 लोग रिकवर हुए और 12 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 84 हजार 422 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 17 हजार 100 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 65 हजार 496 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1826 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले दो महीनों में देश में जहां औसत सैंपलिंग 44% बढ़ी, वहीं राजस्थान में 25% तक घट गई है।

3. बिहार
राज्य में 1054 नए मरीज मिले। अब तक 2 लाख 11 हजार 443 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 हजार 879 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 99 हजार 521 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1042 मरीजों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 6417 नए केस मिले, 10 हजार 4 लोग रिकवर हुए और 137 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 38 हजार 961 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 लाख 40 हजार 194 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 55 हजार 107 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार 152 हो गया है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 68 हजार 238 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 2178 नए मरीज मिले, जबकि 2741 लोग रिकवर हुए। अब तक 4 लाख 33 हजार 703 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें 27 हजार 681 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 6854 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Source: DainikBhaskar.com

Related posts