नवी मुंबई में मास्क पहने नजर आया रावण, लखनऊ में लोगों ने ऑनलाइन देखा दहन

देशभर में रविवार को धूमधाम से दशहरा मनाया गया। हालांकि, कोरोना के चलते पंडालों में लोगों की भीड़ कम ही देखने को मिली। नवी मुंबई में मास्क पहने रावण का दहन किया गया तो पंजाब के लुधियाना में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लोगों ने रावण दहन का आनंद ऑनलाइन उठाया।

फोटो उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की है। यहां दशहरा पर कलाकार रावण के अंत का मंचन करते हुए।
फोटो दिल्ली की है। यहां रावण का भव्य पुतला दहन किया गया। लोगों ने असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया।
फोटो पंजाब के अमृतसर की है। यहां रावण दहन देखने छोटे बच्चे भी पहुंचे। शाम को ही यहां रावण दहन कर दिया गया।
फोटो पंजाब के अमृतसर शहर की है। यहां एक छोटे बच्चे ने राम का रूप धारण करके रावण का पुतला दहन किया।
फोटो जालंधर की है। यहां रावण के बड़े स्वरूप का दहन किया गया। कोरोना के चलते इस बार कम लोग ही रावण दहन देखने पहुंचे।
फोटो दिल्ली की है। यहां दशहरा पर रामलीला और रावण दहन देखने कड़कड़डूमा मैदान पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हालांकि, कोरोना के चलते लोगों को दूर ही रखा गया।
फोटो बठिंडा की है। यहां भारतीय किसान यूनियन ने रावण का दहन किया। इस दौरान किसानों ने जय किसान का नारा भी लगाया।
फोटो गुरुग्राम की है। यहां मैदान में रावण दहन के बाद लोगों ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया।
फोटो दिल्ली के रामलीला मैदान की है। यहां रामलीला मंचन के दौरान रावण वध का नजारा पेश करते कलाकार।
पंजाब के लुधियाना में 30 फीट का रावण दहन किया गया। मौके पर पुलिस मौजूद रही। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। वहीं, लोग भी कम ही नजर आए।
फोटो दिल्ली की है। इस बार यहां रावण को कोरोना का रूप दिया गया है। राम का रूप धारण करके कलाकार ने रावण वध का मंचन किया।
फोटो गुरुग्राम की है। यहां राम ने रावण के पुतले को जलाकर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया।
मुंबई में धू-धूकर जल उठा रावण। इस दौरान लोगों ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को विजय दशमी की बधाई दी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

फोटो नवी मुंबई की है। यहां दशहरे पर रावण के पुतले को भी मास्क पहनाकर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts