प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे; कोरोना की स्थिति पर बोल सकते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मोदी ने यह नहीं बताया कि किस बारे में बात करेंगे, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वे फेस्टिवल सीजन के बीच कोरोना की स्थिति पर बोल सकते हैं। साथ ही त्योहारों पर संक्रमण से बचने के उपायों पर बात कर सकते हैं। कोरोनाकाल में देश के नाम मोदी का ये 7वां संदेश होगा। इससे पहले 30 जून के संबोधन में वे 16 मिनट बोले थे।

प्रधानमंत्री मोदी के कोरोना के दौर में अब तक के संबोधन

तारीख घोषणा समय
19 मार्च जनता कर्फ्यू की घोषणा 29 मिनट
24 मार्च 21 दिन का लॉकडाउन 29 मिनट
3 अप्रैल लाइट बुझाकर दिए जलाने की अपील 12 मिनट
14 अप्रैल लॉकडाउन-2 की घोषणा 25 मिनट
12 मई 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा 33 मिनट
30 जून अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा 16 मिनट

प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक 12 बार राष्ट्र को संबोधित किया

1. 8 नवंबर 2016: कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था।

2. 15 फरवरी 2019: पुलवामा आतंकी हमले में CRPF के 40 जवानों के शहीद होने के बाद मोदी ने देश को संबोधित किया था।

3. 27 मार्च 2019: मोदी ने बताया था कि DRDO के वैज्ञानिकों ने लोअर अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया।

4. 8 अगस्त 2019: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद मोदी ने 8 अगस्त 2019 की रात 8 बजे देश को संबोधित किया था।

5. 7 सितंबर 2019: चंद्रयान-2 का चांद पर उतरने से पहले संपर्क टूटने के बाद वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।

6. 9 नवंबर 2019: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पंजाब में करतारपुर कॉरिडोर पर बात की।

7. 19 मार्च 2020: देश में कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए सरकार की कोशिशों के साथ लोगों का सहयोग हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू की अपील की।

8. 24 मार्च, 2020: कोरोना से लड़ने के लिए देशवासियों से कुछ समय मांगा। उन्होंने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा की।

9. 3 अप्रैल 2020: 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बुझाकर छत या बालकनी पर दिए जलाने की अपील की।

10. 14 अप्रैल 2020: देशभर में लगे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया।

11. 12 मई 2020: आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया।

12. 30 जून 2020: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर के आखिर तक बढ़ाने की घोषणा की।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Narendra Modi Addressing Nation Live Update | Prime Minister Modi Speech Today at 6 PM, Modi Speech Today Important Points

Source: DainikBhaskar.com

Related posts