24 घंटे में 813 मौत हुईं, इनमें से 85% दस राज्यों में, सबसे ज्यादा 309 महाराष्ट्र में; अब तक 71.22 लाख संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71.22 लाख हो गया है। रविवार को 67 हजार 789 केस आए, 71 हजार 564 मरीज ठीक हो गए, जबकि 813 की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में 85% मौतें सिर्फ 10 राज्यों में हुई हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा 309 संक्रमितों ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा। इसके बाद कर्नाटक में 75, जबकि तमिलनाडु में 65 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई।

अब तक 61.48 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 9 हजार 2096 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 26 दिनों में इसमें 15% की गिरावट आई है। ये 16 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर थे, जो अब 8.61 लाख पर पहुंच गए हैं। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर अपने 5वें संडे संवाद में लोगों को कुछ जानकारियां और कुछ हिदायतें दीं। उन्होंने कहा…

  1. त्योहारी और ठंड के मौसम में संक्रमण बढ़ने की रफ्तार फिर तेज हो सकती है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे समय सभी को सावधानी बरतनी होगी।
  2. आप इसे मेरी चेतावनी समझ लें या फिर सलाह, लेकिन अगर त्योहारों के दौरान हमने लापरवाही बरती तो कोरोना फिर से विकराल हो जाएगा। इसलिए मैं कहूंगा कि त्योहारों के दौरान दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी के नियमों का पालन जरूर करें। बाहर जाने की बजाय घर पर रहकर त्योहार मनाएं।
  3. देश में कोरोना वैक्सीन पर वैज्ञानिकों की हाई कमेटी काम कर रही है। उम्मीद है कि घरेलू स्तर पर जुलाई तक वैक्सीन आ सकती है। वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस होगा। शुरू में यह ज्यादा जरूरतमंदों को दी जाएगी।

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली सरकार ने 31 अक्टूबर तक राज्य में मेला, समारोह, फूड स्टॉल, झूला, रैली और प्रदर्शनी करने पर रोक लगा दी है। सरकार ने यह फैसला संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है।
  • उत्तरप्रदेश सरकार ने त्योहार सीजन के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। त्योहार से जुड़ा कोई भी कार्यक्रम कंटेनमेंट जोन में नहीं होगा। कंटेनमेंट जोन के लोग न तो कोई कार्यक्रम कर सकेंगे और न ही किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकेंगे।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

रविवार को राज्य में संक्रमण के 1575 मामले सामने आए। 1985 लोग डिस्चार्ज किए गए और 25 मरीजों की मौत हो गई। अब तक1 लाख 46 हजार 820 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 15 हजार 177 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 1 लाख 29 हजार 19 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं, जबकि 2624 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान
रविवार को राज्य में 2144 लोग संक्रमित मिले। 2072 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। 14 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 59 हजार 52 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 21 हजार 412 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 35 हजार 990 लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 1650 मरीजों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार

रविवार को 1302 लोग संक्रमित पाए गए। 1217 लोग ठीक हुए और दो मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 96 हजार 268 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें 11 हजार 97 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 84 हजार 224 लोग ठीक हो चुके हैं। 946 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
रविवार को 10427 मामले सामने आए, 10217 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए और 300 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 15 लाख 27 हजार 861 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 21 हजार 62 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 12 लाख 65 हजार 996 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 40 हजार 340 मरीज जान गंवा चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
रविवार को 3348 मामले सामने आए और 3417 लोग ठीक हो गए। अब प्रदेश में 40019 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 3 लाख 90 हजार 566 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल रिकवरी रेट 89.37% हो गया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

On the 10th consecutive day when less than 80 thousand cases were reported, active cases reduced by 15% in 26 days; 71.19 lakh infected so far

Source: DainikBhaskar.com

Related posts