दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 163 रन का टारगेट दिया; धवन की IPL में 38वीं फिफ्टी, 100 छक्के भी पूरे

आईपीएल के 13वें सीजन का 27वां मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच अबु धाबी में खेला जा रहा है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 163 रन का टारगेट दिया। ओपनर शिखर धवन ने 52 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। मुंबई के ओपनर रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर हैं। मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…

आईपीएल में यह धवन की 38वीं फिफ्टी रही। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी कर ली। धवन ने लीग में अपने 100 छक्के भी पूरे किए।

अय्यर और धवन के बीच 85 रन की पार्टनरशिप

कप्तान श्रेयस अय्यर (42) को क्रुणाल पंड्या ने ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप की। इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे 15 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या की बॉल पर एलबीडब्ल्यू हुए। पृथ्वी शॉ 4 रन बनाकर आउट हुए। ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर क्रुणाल पंड्या ने उनका कैच लिया।

दिल्ली की पारी के हाइलाइट्स

ओवर रन बने बैट्समैन बॉलर
0-5 32/2 रहाणे : 15 रन बोल्ट : 1 विकेट
6-10 48/0 अय्यर : 29 रन —-
11-15 31/1 धवन : 16 रन क्रुणाल : 1 विकेट
16-20 51/1 धवन : 24 रन

दिल्ली टीम में दो बदलाव हुए

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में दो बदलाव किए। विकेटकीपर ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर को बाहर किया गया। उनकी जगह एलेक्स कैरी और अजिंक्य रहाणे को मौका मिला। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

रोहित के पास कोहली-रैना को पीछे छोड़ने का मौका

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के पास लीग में सबसे ज्यादा 39 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय प्लेयर बनने का मौका है। वे इस मामले में विराट कोहली, सुरेश रैना और धवन को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने अब तक 38 अर्धशतक लगाए हैं।

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
मुंबई की प्लेइंग इलेवन में विदेशी प्लेयर क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पैटिंसन और ट्रेंट बोल्ट को मौका मिला। वहीं दिल्ली की टीम में एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे को शामिल किया गया।

दोनों टीमें:
दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्तजे।
मुंबई: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

मुंबई के पास टॉप पर पहुंचने का मौका
दिल्ली इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ की ओर एक कदम ओर बढ़ाना चाहेगी। टीम अब तक 6 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। यह मैच जीतते ही दिल्ली के 12 पॉइंट्स हो जाएंगे, जो एक मजबूत स्थिति होगी। मुंबई के पास मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका है।

मुंबई-दिल्ली के महंगे खिलाड़ी
मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता
आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

मुंबई का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा
आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सक्सेस रेट दिल्ली कैपिटल्स से ज्यादा है। मुंबई ने अब तक लीग में अब तक कुल 193 मैच खेले हैं। इनमें उसने 113 जीते और 80 हारे हैं। ऐसे में मुंबई का सक्सेस रेट 58.29% है। वहीं, दिल्ली ने अब तक खेले कुल 183 मैचों में से 82 जीते और 99 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे। दिल्ली का सक्सेस रेट 45.02% है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने आईपीएल में अपनी 38वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी कर ली।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts