केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे, 74 साल की उम्र में दिल्ली में निधन; 6 दिन पहले हुई थी दूसरी हार्ट सर्जरी

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

कुछ दिन पहले ही हुई थी हार्ट सर्जरी
रामविलास पासवान पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। एम्स में 2 अक्टूबर की रात को उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। यह पासवान की दूसरी हार्ट सर्जरी थी। इससे पहले भी उनकी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चिराग पासवान को फोन कर केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

दिल्ली के एम्स में कुछ दिन पहले रामविलास पासवान की हार्ट सर्जरी हुई थी।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts