बिहार चुनाव: भाजपा की पहली सूची जारी, दिग्विजय सिंह की बेटी को आते ही मिला टिकट, जानें और कौन बना उम्मीदवार – Jansatta

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह को भी टिकट दिया है।

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में हाल ही में पार्टी में शामिल हुई पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह का नाम भी शामिल है।

श्रेयसी सिंह जमुई से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। पार्टी ने भभुआ से रिंकी रानी पांडे को टिकट दिया है।  रिंकी रानी  भाजपा के दिवंगत विधायक आनंद भूषण पांडे की पत्नी हैं। आनंद का पिछले साल असामयिक निधन हो गया था। उसके बाद हुए उप चुनाव में रिंकी ने पार्टी की सीट बरकरार रखी थी। आजादी के बाद यह पहली बार था जब भभुआ से कोई महिला विधायक चुनी गई हो। पार्टी ने कटोरिया सुरक्षित सीट से निक्की हेम्ब्रम, शाहपुर से मुन्नी देवी और वरसाली गंज से अरुणा देवी को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से राम नारायण मंडल, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू, विक्रम से अतुल कुमार, बढ़हारा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह, तरारी से कौशल कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

पार्टी ने रामगढ़ से अशोक सिंह,मोहनिया सुरक्षित सीट से निरंजन राम, चैनपुर से बृज किशोर बिंद, डिहरी से सत्यनारायण सिंह यादव, काराकाट से राजेश्वर राज गोह से मनोज कुमार शर्मा, औरंगाबाद से रामाधार सिंह और गुरुआ से राजीव नंदग दांगी को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

बोधगया सुरक्षित सीट से हरी मांझी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं, गया शहर से प्रेम कुमार, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, रजौली सुरक्षित सीट से कन्हैया कुमार (रजवार), हिसुआ से अनिल सिंह, वरसालीगंज से अरुणा देवी पार्टी की तरफ से मैदान में उतरेंगी।

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी व केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उपरोक्त नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्‍लिक कर सकते हैं।

Related posts