CSK 81/0 (8), IPL 2020 Live Score, KXIP vs CSK Live Cricket Score Online: वॉटसन और डुप्लेसिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, धोनी ने हासिल की खास उपलब्धि – Jansatta

IPL 2020 Live Score, KXIP vs CSK Live Cricket Score Streaming Online Updates: दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मैच खेले गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पंजाब को 9 में जीत मिली है। धोनी को पंजाब के खिलाफ बल्लेबाजी करना ज्यादा पसंद है। उन्होंने 21 पारियों में 595 रन बनाए हैं।

IPL 2020, KXIP vs CSK Live Cricket Score
IPL 2020, KXIP vs CSK Live Cricket Score: आईपीएल 2020 किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर

IPL 2020 Live Score Streaming, KXIP vs CSK Live Cricket Score Online Updates: आईपीएल का 18वां मुकाबला रविवार (4 अक्टूबर) को चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं।

पंजाब के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। राहुल ने अपनी पारी में 7 चौके और एक छक्का लगाया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उनका कैच लिया। यह धोनी का आईपीएल में 100वां कैच है। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले दिनेश कार्तिक ऐसा कर चुके हैं। निकोलस पूरन 17 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए।

KXIP vs CSK Playing 11, IPL 2020 Live Score Updates:

मयंक अग्रवाल 19 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला की गेंद पर सैम करन ने उनका कैच लिया। मयंक ने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। उन्होंने आउट होने से पहले 49 गेंद पर राहुल के साथ 61 रन की साझेदारी की। मंदीप सिंह 16 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने उन्हें अंबाती रायुडू के हाथों कैच कराया।

IPL 2020 Live Streaming, KXIP vs CSK Live Score Online:

Related posts