आज महात्मा गांधी की 151वीं जयंती है। पूरे भारत में दो अक्तूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। चूंकि इस बार दुनियाभर में कोरोना महामारी फैली हुई है, इसलिए इस बार हम गांधीजी से जुड़ी एक ऐसी कहानी लेकर आए हैं, जो महामारी से ही जुड़ी हुई है। दरअसल, साल 1918 में भारत समेत पूरी दुनिया में स्पेनिश फ्लू महामारी फैली थी और कहा जाता है कि इसकी चपेट में गांधीजी भी आ गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात स्थित अपने आश्रम में ही वह स्पेनिश फ्लू से संक्रमित हो गए थे। उस समय उन्हें दक्षिण अफ्रीका से लौटे सिर्फ चार साल ही हुए थे और उनकी उम्र 48 साल थी।
Gandhi Jayanti 2020: 100 साल पहले जब गांधीजी हुए थे इस जानलेवा वायरस से संक्रमित, करोड़ों लोगों की हुई थी मौत – अमर उजाला
