ऑटो सेक्टर में 3.5% से ज्यादा की गिरावट, BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 दिन में 10 लाख करोड़ घटा

कमजोर ग्लोबल संकेतों और भारी बिकवाली के बीच गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 1172.44 अंक तक और निफ्टी 341.65 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 1114.82 अंक या 2.96% नीचे 36,553.60 पर और निफ्टी 326.30 पॉइंट या 2.93% नीचे 10,805.55 पर बंद हुआ।

इससे पहले, आज बीएसई 386.24 अंक नीचे 37,282.18 पर और निफ्टी 120.85 अंक नीचे 11,011 के स्तर पर खुला था। बीते 5 दिनों में मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपए घटकर 148 लाख करोड़ के स्तर पर आ गया है। पिछले शुक्रवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रुपए था।

बाजार में गिरावट की 2 वजह

  • कमजोर ग्लोबल संकेत: भारतीय शेयर बाजार का रुख ग्लोबल बाजारों के अच्छे संकेतों पर भी निर्भर करता है, लेकिन ये फिनसेन फाइल लीक (FinCEN Files Leaks) मामले के चलते दबाव में चल रहे हैं। यह फाइल अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की है। इसमें ग्लोबल बैंकों के वित्तीय लेनदेन की लेखा-जोखा होता है। बुधवार को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली रही थी। इसमें नैस्डेक 3%, डाउ जोंस 2% और एसएंडपी 2.37% नीचे बंद हुआ। इसके अलावा, एशियाई मार्केट में भी गिरावट जारी है। शंघाई कंपोजिट में 2% की और जापान निक्केई में 1% की गिरावट देखी गई।
  • बढ़ता कोरोना का प्रकोप: भारत समेत दुनियाभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। covid19india.org के मुताबिक भारत में कुल कोरोना के मामले 57 लाख से ज्यादा हो गए हैं। दुनियाभर में यह आंकड़ा 3.21 करोड़ के पार पहुंच गया है। ऐसे में बिजनेस ग्रोथ के आंकड़े में सुधार के कम ही आसार हैं। केयर रेटिंग्स ने अनुमान जताया है कि इकोनॉमी में ग्रोथ चालू वित्त वर्ष के अंत तक शायद ही दिखाई दे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वित्त मंत्रालय को भी इकोनॉमी इस वित्त वर्ष में वी शेप (v) रिकवरी की कम ही उम्मीद है।

ऑटो सेक्टर की इन कंपनियों के शेयर में रही सबसे ज्यादा गिरावट

कंपनी गिरावट (%)
अशोक लेलैंड 7.74 %
टाटा मोटर्स 6.51 %
महिंद्रा एंड महिंद्रा 6.37 %
मदरसन सुमी सिस्टम 4.99 %
मारुति

3.19 %

बीएसई: करीब 72% कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 148 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 2,812 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 624 कंपनियों के शेयर बढ़त में 2,026 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही।
  • 89 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 75 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 160 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 385 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

आज के टॉप-5 लूजर शेयर

कंपनी LTP गिरावट गिरावट (%)
अशोक लेलैंड 67.30 6.30 8.56
एमफैसिस लिमिटेड 1265.95 117.65 8.50
इबुल हाउसिंगफिन 138.95 12.55 8.28
श्रीराम तरण फाइनेंस 565.75 47.80 7.79
महिंद्रा CIE ऑटोमो 128.35 10.80

7.76

बुधवार को बाजार का हाल

इससे पहले बुधवार को बीएसई 65.66 अंक नीचे 37,668.42 पर और निफ्टी 21.80 अंकों की गिरावट के साथ 11,131.85 पर बंद हुआ था। कल बाजार में मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली रही थी। एसपी ग्रुप और टाटा समूह में अलगाव की खबर के चलते टीसीएस का शेयर 2 फीसदी और टाटा स्टील का शेयर 3 फीसदी नीचे बंद हुआ था। निफ्टी में भारती एयरटेल और भारती इंफ्राटेल का शेयर 8-8 फीसदी नीचे गिरकर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.92 फीसदी गिरावट के साथ 525.05 अंक नीचे 26,763.10 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 3.16 फीसदी की टूटकर 353.04 अंक नीचे 10,833.30 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.37 फीसदी गिरकर 78.65 पॉइंट नीचे 3,236.92 के स्तर पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 49.59 अंक नीचे 3230.12 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि यूरोपियन शेयर मार्केट बढ़त के साथ बंद हुए। यूके, जर्मनी, फ्रांस और रूस का शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 1114.82 अंक नीचे 36,553.60 पर और निफ्टी 326.30 पॉइंट नीचे 10,805.55 पर बंद हुआ।

03:13 PM बीएसई 1121.96 अंक नीचे 36,546.46 पर और निफ्टी 334.05 पॉइंट नीचे 10,797.80 पर कारोबार कर रहा है।

02:45 PM अशोक लेलैंड के शेयर में लगभग 8 फीसदी की गिरावट है। बुधवार की तुलना में इसके शेयर में 5.75 रुपए की गिरावट है।

02:31 PM बीएसई ऑटो सेक्टर में 553.56 अंक या 3.18% की गिरावट आ चुकी है; अशोक लेलैंड के शेयर में करीब 8% की गिरावट है।

12:49 PM बीएसई 811.21 अंक नीचे 36,857.21 पर और निफ्टी 230.05 पॉइंट नीचे 10,901.80 पर कारोबार कर रहा है।

12:06 PM बीएसई 749.02 अंक नीचे 36,919.40 पर और निफ्टी 210.80 पॉइंट नीचे 10,921.05 पर कारोबार कर रहा है।

10:25 AM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.88 फीसदी की गिरावट है। एंफसिस, एल&टी इन्फोटेक और माइंडट्री के शेयर में भारी गिरावट है।

10:20 AM बीएसई मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में 9 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इसमें एनएमडीसी का शेयर 3.80 फीसदी की गिरावट है।

संसद ने बुधवार को तीन महत्वपूर्ण श्रम सुधार विधेयक पारित कर दिए। इससे कंपनियों को बंद करने की प्रक्रिया आसान हो गई और 300 कर्मचारी संख्या तक वाली कंपनियों को स्टाफ को नौकरी से निकालने के लिए सरकार से अनुमति लेने की जरूरत खत्म हो गई। अभी तक यह सुविधा सिर्फ 100 तक कर्मचारी संख्या वाली कंपनियों को ही मिली हुई थी। इन सुधारों का मकसद कारोबारी सहूलियत बढ़ाकर देश में निवेश आकर्षित करना और रोजगार में बढ़ोतरी करना है।

10:16 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.60 फीसदी नीचे है। इसमें इंडियाबुल्स रियल स्टेट का शेयर 5.73 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:42 AM केवल एक बीएसई सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है।

09:30 AM बीएसई 557.91 अंक नीचे 37,110.51 पर और निफ्टी 163.10 अंक नीचे 10,968.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर आप इस फेस्टिवल सीजन में टेलीविजन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह महंगा पड सकता है। टीवी के दामों में अगले सप्ताह से इजाफा हो सकता है। सरकार एक अक्‍टूबर से टीवी के ओपन सेल के आयात पर 5 फीसदी कस्‍टम ड्यूटी लगाएगी। इससे टीवी की कीमत में वृद्धि होने की पूरी संभावना है। वैल्यू एडिशन संग लोकल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग को बढ़ावा देने हेतु सरकार ने यह कदम उठाने का फैसला किया है।

09: 27 AM बीएसई ऑटो इंडेक्स में शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। अशोक लेलैंड का शेयर 3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09: 23 AM निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स ; हिंडाल्को का शेयर 4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09: 23 AM बीएसई में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इंफोसिस का शेयर 2.62 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

09:16 AM बीएसई 482.37 अंक नीचे 37,186.05 पर और निफ्टी 145.70 अंक नीचे 10,986.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 24 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Source: DainikBhaskar.com

Related posts