24 घंटे में 852 मरीजों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार और तमिलनाडु में 4 हजार के पार

देश में संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का आंकड़ा शनिवार को 37 हजार के पार हो गया। 24 घंटे में 852 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या अब 37 हजार 403 हो गई है। शनिवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 322 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के पार हो गया। राज्य में अब तक 15 हजार 316 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी तरह तमिलनाडु में मरने वालों की संख्या 4 हजार के पार हो गई। 24 घंटे में यहां 99 मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब तक राज्य में 4,034 लोग जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद अब तमिलनाडु दूसरा राज्य बन गया है, जहां संक्रमण से सबसे ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।

24 राज्यों में संक्रमितों ने जान गंवाई
शनिवार को देश के 24 राज्यों में 852 मरीजों ने जान गंवाई। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के अलावा सबसे ज्यादा कर्नाटक में 98, आंध्र प्रदेश में 58, पश्चिम बंगाल में 48, उत्तर प्रदेश में 47, दिल्ली में 26, गुजरात में 24, पंजाब में 19, बिहार और राजस्थान में 14-14, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा में 11-11, मध्य प्रदेश में 9, केरल में 8, हरियाणा में 7, झारखंड में 4, चंडीगढ़, गोवा और असम में 3-3, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पुडुचेरी में 2-2 मरीजों ने जान गंवा दी। छत्तीसगढ़ में 1 संक्रमित की मौत हुई।

जुलाई में 19 हजार से ज्यादा मौतें

जुलाई महीने में संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा 19 हजार 142 लोगों की जान चली गई। अब भारत दुनिया का तीसरा देश हो गया है, जहां संक्रमण के चलते हर रोज सबसे ज्यादा लोगों की जान जा रही है।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 15,316
तमिलनाडु 4,034
दिल्ली 3,989
गुजरात 2,460
कर्नाटक 2,412
उत्तर प्रदेश 1,677
पश्चिम बंगाल 1,629
आंध्र प्रदेश 1,407
मध्यप्रदेश 876
राजस्थान 694
तेलंगाना 530
हरियाणा 428
पंजाब 405
जम्मू कश्मीर 388
बिहार 312
ओडिशा 225
उत्तराखंड 76
केरल 82
झारखंड 110
छत्तीसगढ़ 55
असम 101
हिमाचल प्रदेश 13
चंडीगढ़ 18
पुडुचेरी 51
मेघालय 05
लद्दाख 06
त्रिपुरा 21
गोवा 48
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 04
सिक्किम

01

अंडमान और निकोबार समूह 07
मणिपुर 06
कुल 37,403

नोट : ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

844 patients lost their lives in 24 hours; Death toll in Maharashtra exceeds 15 thousand and Tamil Nadu crosses 4 thousand

Source: DainikBhaskar.com

Related posts