अमर सिंह नहीं रहे: राज्यसभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, उनका छह महीने से किडनी का इलाज चल रहा था – दैनिक भास्कर

  • Hindi News
  • National
  • Amar Singh Death Update | Rajya Sabha MP Amar Singh Passes Away At 64 In Singapore

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • अमर सिंह समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी थे
  • उन्हें 2010 और 2017 में सपा से निकाला गया, 2016 में राज्यसभा के सदस्य बने

Advertisement

Advertisement

पूर्व समाजवादी नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वे छह महीने से सिंगापुर के एक अस्पताल में किडनी का इलाज करा रहे थे। उन्होंने आज दोपहर आखिरी सांस ली।

अमर सिंह समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे। पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। हालांकि, 2010 में उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद 2016 में वे समाजवादी पार्टी से फिर जुड़ गए और राज्यसभा के लिए चुने गए। इस दौरान यादव परिवार में कलह के बाद उन्हें अखिलेश यादव ने 2017 में फिर से पार्टी निकाल दिया था।

राष्ट्रीय लोक मंच पार्टी बनाई थी
अमर सिंह ने 2011 में राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच बनाई थी। 2012 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 360 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। हालांकि, उनकी पार्टी ने इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीती। वे मार्च 2014 में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हुए, उस साल फतेहपुर सीकरी से आम चुनाव लड़े और हार गए।

उद्योगपति से राजनेता बने थे
अमर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 जनवरी 1956 में हुआ। उन्होंने बीए, एलएलबी की थी। वे उद्योगपति से राजनेता बने थे।

अमिताभ के करीबी दोस्तों में शामिल थे अमर
अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर के बेहद करीबी रिश्ते रहे। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी में अमर ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ से माफी भी मांगी थी।

राजनाथ ने कहा- उनकी सभी दलों के नेताओं से दोस्ती थी

प्रियंका गांधी ने दुख जताया

Advertisement

0

Related posts