मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 6 करोड़ हुई; 9 महीने में एक करोड़ फॉलोअर्स बढ़े, जनवरी 2009 में खोला था ट्विटर अकाउंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता माइक्रो- ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लगातार बढ़ती जा रही है। उनके छह करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े थे। सितंबर 2019 में उनके फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ थी।

शाह के 2 करोड़ 16 लाख फॉलोअर्स
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर पर 2 करोड 16 लाख फॉलोअर्सहैं। भाजपाके पूर्व राष्ट्रीयअध्यक्ष शाह मई 2013 में ट्विटर से जुड़े थे। इसके साथ ही अप्रैल 2013 से ट्विटर पर जुड़े रक्षामंत्री राजनाथसिंह के 1 करोड़ 78 लाख फॉलोअर्सहैं।

राहुल गांधी के 1.52 करोड़ फॉलोअर्स
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर पर 1 करोड़ 52 लाख फॉलोअर हैं। राहुल गांधी अप्रैल 2015 में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मसे जुड़े थे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ से कमहै।

ओबामा के 12.9 करोड़ तो ट्रम्प के 8.37 करोड़ फॉलोअर्स
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के 12.9 करोड़ फॉलोअर्सहैं। सितंबर-19 में यह संख्या 10.8 करोड थी। ट्विटर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्सकी संख्या 8.37 करोड पर पहुंच गई है।

योगी के 1.05 करोड़ और केजरीवाल के करीब 2 करोड़फॉलोअर्स
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ पांच लाख है। वे सितंबर-2015 से ट्विटर से जुड़े थे। इसके साथ ही ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 1 करोड 99 लाख फॉलोअर्स हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Latets News Updates; PM Modi’s followers on Twitter increases to six crore

Source: DainikBhaskar.com

Related posts