एक दिन में रिकॉर्ड 37 हजार मामले बढ़े, 23 हजार लोग ठीक भी हुए, 543 की मौत; देश में अब तक 10.77 लाख केस

देश में कोरोना से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। हर रोज संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आने लगे हैं। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। एक दिन में अब तक का रिकॉर्ड 37 हजार 407 नए केस बढ़े। हालांकि राहत की बात है कि 23 हजार 552 लोग ठीक भी हुए। ठीक होने वाले मरीजों का भी एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।
इस बीच, 543 लोगों की मौत भी हो गई। मरने वालों का आंकड़ा अब 26 हजार 828 हो गया है जबकि अभी 3 लाख 73 हजार 7 लोगों का इलाज चल रहा है। येआंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

शनिवार कोमहाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां 8,348 नए केस बढ़े। मुंबई में मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में अब तक1,00,350 संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहींराज्य में अब तक 3,00,937 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 1 लाख 60 हजार 357 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 11,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

LIVE UPDATES :

  • आईएमए चेयरमैन बोले- देश में कम्युनिटी स्प्रेड शुरू :इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. वीके यादव ने कहा है कि देश में अब कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है।हालात बुरे हो गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि रोज 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।सबसे बुरी बात यह है कि अब संक्रमण ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है।

  • यूपी की मंत्री और आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव :उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, होम गार्ड मंत्रीचेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी औररघुराज सिंह के बाद अब प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी भीकोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।मंत्री कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। इनके साथ ही वरिष्ठ आइपीएस अफसर नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव है। नवनीत सिकेरा को आनंदी वाटर पार्क कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।
  • चार दिनसभी न्यायिक और प्रशासनिक कार्य नहीं होंगे : कोलकाता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नेकोरोना महामारी के चलते चार दिनहाईकोर्टकेसभी न्यायिक और प्रशासनिक कार्य को सस्पेंड करने का फैसला लिया है।20 जुलाई से 22 जुलाई तक और 24 जुलाई को यहां कोई काम नहीं होंगे।
  • हिमाचल प्रदेश: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिरमौर जिला मजिस्ट्रेट ने 21 जुलाई की सुबह 7 बजे तक नाहन शहर में कर्फ्यू लगा दियाहै। इस दौरानकेमिस्ट और शराब की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

  • सभी राज्य टेस्ट बढ़ाएं :आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने शनिवार को राज्यों से कहा कि वे जिलों में रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों की पहचान की जा सके।

  • चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों से मांगा सुझाव :चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों से सुझाव मांगे हैं कि महामारी के बीच चुनाव प्रचार और जनसभाओं का तरीका क्या होना चाहिए? सभी पार्टियां 31 जुलाई तक सुझाव भेज सकती हैं।दरअसल, बिहार की 9 पार्टियों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण के हालात पर चिंता जताई थी। इसमें कहा कि आयोग बिहार के लोगों को यह भरोसा दिलाए कि पूरी चुनाव प्रक्रिया कोरोना विस्फोट की वजह नहीं बनेगी। राज्य में इस साल के आखिर में चुनाव हैं।

  • तेजस्वी बोले, बिहार में कोरोना की जांच देश में सबसे कम : राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार में कोरोना का परीक्षण देश में सबसे कम है। स्थिति खराब है। राज्य सरकार कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी हेरफेर कर रही है। केंद्र बिहार में स्थिति की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय टीम भेज रहा है क्योंकि मामले बढ़ रहे हैं।’

  • देहरादून में 110 सैन्यकर्मी कोरोना से संक्रमित : उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावतने बताया किदेहरादून में 110 सैन्यकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 100 मामले पिछले 2-3 दिन में आए हैं।

  • बंगाल में होम आइसोलेशन सेवा के लिए टोल-फ्री नंबर जारी : बंगाल सरकार ने राज्य के कोरोना संक्रमितों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है जो होम आइसोलेशन में हैं। मुख्य सचिव राजीव सिन्हान ने बताया कि कोरोना संक्रमित 1800313444222 पर कॉल करके कभी भी सरकार से मदद मांग सकते हैं।

  • बंगाल में लॉकडाउन का कोई इरादा नहीं: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार का राज्य में लॉकडाउन का कोई इरादा नहीं है, लेकिन कंटेनमेंट जोन्स में लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जाएगा।

  • फडणवीस ने पीएम मोदी से बात की : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोनिक बातचीत की। फडणवीस ने बताया कि पीएम मोदी को उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति से अगवत कराया है। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुंबई, पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में हालात के बारे में पूछा था। उन्होंने कहा कि ‘विपक्ष का नेता होने के नाते व्यवस्था में कमियों और सुधार के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में सरकार को बताना मेरा काम है। मैं मांग करता रहा हूं कि मुंबई में जांच बढ़ाई जानी चाहिए।’

  • 1.33 करोड़ लोगों की जांच हुई :इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि देश में अब तक 1 करोड़ 34 लाख 33 हजार 742 सैंपल की जांच की गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 61 हजार 024 टेस्ट किए गए।
  • शुक्रवार को 34 हजार केस बढ़े :केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 34 हजार 884 केस सामने आए और 671 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ, देश में 10 लाख 38 हजार 716 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 58 हजार 792 एक्टिव केस हैं। वहीं, 6 लाख 53 हजार 751 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 26 हजार 273 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
  • कोरोना की कम जांच पर चिंता जताईःकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बंगाल सरकार को पत्र लिखकर जांच बढ़ाने को कहा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि बंगाल में कम से कम एक लाख लोगों में 14 लोगों का टेस्ट जरूर करें। यह भी सुनिश्चित करें कि इसमें 10% से कम संक्रमण के मामले ही सामने आएं।
  • बेंगलुरु में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलेःअस्पतालों को आदेश दिया गया है कि केवल उन्हीं मरीजों को भर्ती किया जाए जिनमें संक्रमण मध्यम या गंभीर स्थिति में हो। शुरुआती लक्षणों वाले मरीजों को घर में ही आइसोलेट किया जाए।

ऐश्वर्या राय नानावटी अस्पताल में भर्ती, पहले होम क्वारैंटाइनथीं
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन औरउनकी बेटी आराध्या को शुक्रवार देर रातनानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को हल्का बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।पिछले दिनों ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वेहोम क्वारैंटाइन थीं। 11 जुलाई को अमिताभ और अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: राज्यमें कोरोना का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।पिछले 24 घंटों में कोरोना के 682 नए मरीज मिले हैं।9 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई।जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 709 पहुंच गया है।राज्य में अभी6193 लोगों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा 145 नए मरीज इंदौर में मिले हैं।भोपाल में 109 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।जिसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 4085 पहुंच गई है।भोपाल मेंउप पुलिस अधीक्षक (अपराध अनुसंधान विभाग)प्रेम प्रकाश गौतम की कोरोना से मौत हो गई। वह 38साल से पुलिस सेवा में थे।

महाराष्ट्र: राज्य में शनिवार को संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां 8,348 नए केस बढ़े। मुंबई में मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुंबई में अब तक1,00,350 संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहींराज्य में अब तक 3,00,937 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 1 लाख 60 हजार 357 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 11,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 1986 नए मरीज मिले। यह एक दिन में मिले मरीजों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 16 जुलाई को रिकार्ड 2083 रोगी मिले थे। प्रदेश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 47,149 पहुंच गया है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत हुई। अब तक 1108 लोगों की जान जा चुकी है। 28,664 लोग ठीक हो चुके हैं। यूपी में एक्टिव केस की संख्या 17,264 हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, होम गार्ड मंत्रीचेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी औररघुराज सिंह के बाद अब प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमला रानी भीकोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया है।मंत्री कमला रानी कानपुर के घाटमपुर से विधायक हैं। इनके साथ ही वरिष्ठ आइपीएस अफसर नवनीत सिकेरा कोरोना पॉजिटिव है। नवनीत सिकेरा को आनंदी वाटर पार्क कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है।

राजस्थान: राज्यमें शनिवार को कोरोना के 711 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादाअलवर में 116, पाली में 96, जोधपुर में 94, बीकानेर में 67,जयपुर में 61,भरतपुर में 56, कोटा में 54, अजमेर में 39 संक्रमित मिले।

इसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28,500 पहुंच गई है। वहीं, 7संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इनमें बाड़मेर में 3, राजसमंद,भरतपुर, जोधपुर और पाली में 1-1 की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 553पहुंच गया।

राज्य में अब तक कुल 11 लाख से ज्यादा सैंपलजांचे गए हैं। इनमेंकुल 28500 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 21144 लोग रिकवर हो चुके। इसमें से 20459 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 6803 एक्टिव केस ही बचे हैं।

बिहार: पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 739 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्याबढ़कर 24967 हो गई है। बीते 24 घंटे के दौरान छह और कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ अब मौत का कुल आधिकारिक आंकड़ा 187 हो चुका है। अब तक 14997 मरीज ठीक हो चुके हैं।अब तक 3 लाख 57 हजार 730 लोगों की जांच हो चुकी है।स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए शनिवार से पटना में 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट प्रारम्भ किया गया है।

राज्य के श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, पाटिलपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। मंत्री विजय कुमार का पटना एम्स में इलाज चल रहा है।कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। स्थिति की समीक्षा के लिए दो टीमों का गठन किया है। यह टीम राज्य का दौरा कर स्थिति का आंकलन करेगी और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

बेंगलुरू में खुदुस साहब कब्रगाह में कोरोना मरीज की मौत के बाद दफनाने से पहले प्रार्थना करते पीपीई किट पहने वॉलंटियर। यहां अब तक 29,619 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि 631 लोगों की मौत हो चुकी है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts