Assam Flood: हे ब्रह्मपुत्र! यह कैसा क्रोध…जान बचाकर भागने को मजबूर जानवर, सड़कों पर बेसुध पड़े गैंडे-हिरण – नवभारत टाइम्स

असम के 33 में से 28 जिले ब्रह्मपुत्र नदी में आई बाढ़ (brahmaputra flood in assam) से प्रभावित हैं। बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है। पिछले 7 हफ्तों में 76 लोगों की जान इस बाढ़ की वजह से जा चुकी है। बाढ़ का कहर इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों पर भी पड़ा है। अबतक 66 जानवर जान गंवा (animals died in assam flood) चुके हैं। कुछ बेसुध हालत में काजीरंगा नैशनल पार्क से बाहर निकलकर सड़क पर पड़े दिखे।

असम में बाढ़ की तबाही, सड़क किनारे बेजान पड़ा गैंडा

असम में बाढ़ की तबाही, सड़क किनारे बेजान पड़ा गैंडा
असम में बाढ़ की तबाही, सड़क किनारे बेजान पड़ा गैंडाअसम के जंगलों का राजा सड़क किनारे बेसुध पड़ा है। असम में बाढ़ ने क्या तबाही मचाई है, एक सड़क किनारे बेजान पड़े गैंडे का विडियो तबाही का मंजर बयां कर रहा है। इस गैंडे को फिलहाल पुलिस इसकी देखभाल कर रही है।

​काजीरंगा नेशनल पार्क 80 प्रतिशत डूबा

NBT

असम के काजीरंगा नैशनल पार्क में जानवरों के परेशान होने की वजह उसका डूबना है। मिली जानकारी के मुताबिक, पार्क का 80 प्रतिशत हिस्सा डूब गया है।

​अबतक 66 जानवरों को मौत

NBT

काजीरंगा नैशनल पार्क में बाढ़ की वजह से अबतक 66 जानवरों की मौत हो चुकी है। यह बात काजीरंगा नैशनल पार्क के डायरेक्टर पी शिवकुमार ने बताया। उनके मुताबिक, पानी से 170 जानवरों को बचाया गया है।

​कई गैंडों की मौत, हिरण बहे

NBT

असम की इस बाढ़ में काजीरंगा नैशनल पार्क के कई गैंडों की मौत हो गई है। कई हिरण पानी ब्रह्मपुत्र के बहाव में इधर-उधर बह गए हैं।

Related posts