भाजपा के गहलोत से 6 सवाल- क्या आधिकारिक रूप से फोन टैपिंग हुई, क्या सरकार ने खुद को बचाने के लिए गैर संवैधानिक उपायों का इस्तेमाल किया?

राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर जारी फोन टैपिंग पर भाजपा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा किक्या आधिकारिक रूप से फोन टैपिंग हुई, क्या सरकार ने खुद को बचाने के लिए गैर संवैधानिक उपायों का इस्तेमाल किया? ऑडियो टेप गुरुवार रात सामने आए थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसमें सरकार गिराने को लेकर बातचीत की गई।

भाजपा के गहलोत सरकार से 6 सवाल

1.क्या आधिकारिक रूप से फोन टैपिंग की गई?

2. फोन टैपिंग की गई है तो क्या यह संवेदनशील इश्यू नहीं हैं?

3. अगर फोन टैपिंग हुई तो क्या इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (एसओपी) का पालन किया गया?

4. क्या गहलोत सरकार ने खुद को बचाने के लिए यह ऑडियो टैप का प्रौपेगेंडा खड़ा नहीं किया?

5. क्या राजस्थान में किसी भी व्यक्ति का फोन टैप किया जा रहा है?

6. क्या अप्रयत्क्ष रूप से राजस्थान में इमरजेंसी नहीं लगी है?

भाजपा नेता संजय जैन गिरफ्तार

विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार गिराने की साजिश के आरोप में संजय जैन उर्फ संजय बरड़ियाको राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि संजय को आईपीसी की धारा 124ए और 120बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में संजय के अलावा, गजेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

इससे पहले पुलिस ने 10 जुलाई को उदयपुर के अशोक और ब्यावर के भरत को पकड़ा था। फिर डिप्टी सीएम सचिन पायलट, सीएम और अन्य नेताओं को बयान देने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद राज्य में सियासी हलचल शुरू हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पायलट पर सरकार गिराने का आरोप लगाते हुए पायलट को डिप्टी सीएम के पद से हटा दिया। इस बीच, स्पीकर सीपी जोशी ने व्हिप चीफ महेश जोशी की शिकायत पायलट समेत 19विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी किए। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही हैं। कोर्ट सोमवार को अपना फैसला सुना सकता है।

राजस्थान के बागी विधायकों और पुलिस के बीच हरियाणा पुलिस दीवार बनकर खड़ी हो गई। करीब 45 मिनट बाद राजस्थान पुलिस को होटल में एंट्री मिली।

सीएम के ओएसडी ने 3 ऑडियो जारी किए
विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े 3 ऑडियो वायरल किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को प्रदेश की सियासत में 4 बड़े घटनाक्रम हुए। ऑडियो को सीएम के ओएसडी ने जारी किया।
पहला- महेश जोशी की शिकायत पर एसओजी और एसीबी ने ऑडियो में शामिल गजेंद्र सिंह, कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा व दलाल संजय पर राजद्रोह का केस दर्ज किया।
दूसरा- ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह और भंवर लाल शर्मा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिए गए।
तीसरा- भाजपा भी देर रात जयपुर के अशोक नगर थाने पहुंची। कहा-ऑडियो फर्जी हैं।
चौथा- एसओसी की टीम कांग्रेस के बागी विधायकों से पूछताछ के लिए मानेसर पहुंची। हरियाणा पुलिस ने घुसने नहीं दिया। एंट्री मिली तो विधायक गायब थे। बताया जा रहा है कि उन्हें दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

यह फोटो जयपुर के फेयरमॉन्ट होटल की है। यहां गहलोत समर्थक विधायक रुके हैं। उन्हें यहां से निकलने की इजाजत नहीं है। यहां हर तरह की सुविधा है। विधायकों ने खेलने, योग-कसरत और कुकिंग क्लासेज तक की। शुक्रवार को होटल के किचन में गंगादेवी, कृष्णा पूनिया, ममता भूपेश समेत अन्य विधायकों ने रेसिपी सीखी।

वे लोग, जिनके खिलाफ कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की
गजेंद्र सिंह:शुक्रवार को दर्ज एफआईआर में गजेंद्र सिंह का नाम है,लेकिन न तो इनका पदनाम और न सरनेम दर्ज है। जिन महेश जोशी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है वह खुद उन्हेंनहीं जानते। एसओजी कह रही है कि हम भी नहीं जानते। संजय से भी पूछेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस इस गजेंद्र को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिह शेखावत बताकर भाजपा पर हमले कर रही है। उधर, शेखावत ने कहा कि ऑडियो फर्जी है। इसे कांग्रेस ने बनाया।
भंवरलाल शर्मा: पायलट खेमे के विधायक हैं। फिलहाल मानेसर स्थित होटल में बताए जा रहे हैं। चूरू जिले के सरदारशहर से विधायक हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भी हैं।
संजय जैन:बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे के बताए जा रहे हैं। करीब 20 साल पहले वे जयपुर शिफ्ट हुए थे। सरदारशहर के एक बड़े कारोबारी घराने से उनके ताल्लुक हैं। होटल के बिजनेस से जुड़े होने की वजह से नेताओं, कुछ आईएएस और आईपीएस अफसरों से भी संपर्क हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

SOG arrested Sanjay Jain in conspiracy to topple government; Rebel MLA shifts to another hotel in Manesar

Source: DainikBhaskar.com

Related posts