बंगाल में कोरोना की कम जांच पर केंद्र सरकार चिंतित, कहा- कम से कम एक लाख लोगों में 14 लोगों का टेस्ट जरूर करें; देश में अब तक 10.54 लाख केस

देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 10 लाख 54 हजार 247लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6 लाख 62 हजार 722 लोग ठीक भी हो गए हैं जबकि 26 हजार 483 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय 3 लाख 64 हजार 597 मरीजों का इलाज चल रहा है।येआंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

इस बीच, केंद्र सरकार ने बंगाल में कोरोना की कम जांच पर चिंता जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बंगाल सरकार को पत्र लिखकर जांच बढ़ाने को कहा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि बंगाल में कम से कम एक लाख लोगों में 14 लोगों का टेस्ट जरूर करें। यह भी सुनिश्चित करें कि इसमें 10% से कम संक्रमण के मामले ही सामने आएं।

उधर, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने शनिवार को राज्यों से कहा कि वे जिलों में रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या बढ़ाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा संक्रमितों की पहचान की जा सके।

LIVE UPDATES :

  • चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों से मांगा सुझाव :चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों से सुझाव मांगे हैं कि महामारी के बीच चुनाव प्रचार और जनसभाओं का तरीका क्या होना चाहिए? सभी पार्टियां 31 जुलाई तक सुझाव भेज सकती हैं।दरअसल, बिहार की 9 पार्टियों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण के हालात पर चिंता जताई थी। इसमें कहा कि आयोग बिहार के लोगों को यह भरोसा दिलाए कि पूरी चुनाव प्रक्रिया कोरोना विस्फोट की वजह नहीं बनेगी। राज्य में इस साल के आखिर में चुनाव हैं।

  • तेजस्वी बोले, बिहार में कोरोना की जांच देश में सबसे कम : राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘बिहार में कोरोना का परीक्षण देश में सबसे कम है। स्थिति खराब है। राज्य सरकार कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी हेरफेर कर रही है। केंद्र बिहार में स्थिति की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय टीम भेज रहा है क्योंकि मामले बढ़ रहे हैं।’

  • देहरादून में 110 सैन्यकर्मी कोरोना से संक्रमित : उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावतने बताया किदेहरादून में 110 सैन्यकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 100 मामले पिछले 2-3 दिन में आए हैं।

  • बंगाल में होम आइसोलेशन सेवा के लिए टोल-फ्री नंबर जारी : बंगाल सरकार ने राज्य के कोरोना संक्रमितों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है जो होम आइसोलेशन में हैं। मुख्य सचिव राजीव सिन्हान ने बताया कि कोरोना संक्रमित 1800313444222 पर कॉल करके कभी भी सरकार से मदद मांग सकते हैं।

  • बंगाल में लॉकडाउन का कोई इरादा नहीं: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार का राज्य में लॉकडाउन का कोई इरादा नहीं है, लेकिन कंटेनमेंट जोन्स में लॉकडाउन सख्ती से लागू किया जाएगा।

  • फडणवीस ने पीएम मोदी से बात की : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोनिक बातचीत की। फडणवीस ने बताया कि पीएम मोदी को उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति से अगवत कराया है। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुंबई, पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में हालात के बारे में पूछा था। उन्होंने कहा कि ‘विपक्ष का नेता होने के नाते व्यवस्था में कमियों और सुधार के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में सरकार को बताना मेरा काम है। मैं मांग करता रहा हूं कि मुंबई में जांच बढ़ाई जानी चाहिए।’

  • 1.33 करोड़ लोगों की जांच हुई :इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा कि देश में अब तक 1 करोड़ 34 लाख 33 हजार 742 सैंपल की जांच की गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 61 हजार 024 टेस्ट किए गए।
  • शुक्रवार को 34 हजार केस बढ़े :केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 34 हजार 884 केस सामने आए और 671 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ, देश में 10 लाख 38 हजार 716 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3 लाख 58 हजार 792 एक्टिव केस हैं। वहीं, 6 लाख 53 हजार 751 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 26 हजार 273 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

ऐश्वर्या राय नानावटी अस्पताल में भर्ती, पहले होम क्वारैंटाइनथीं
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन औरउनकी बेटी आराध्या को शुक्रवार देर रातनानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को हल्का बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।पिछले दिनों ऐश्वर्या की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद से ही वेहोम क्वारैंटाइन थीं। 11 जुलाई को अमिताभ और अभिषेक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: भोपाल में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। अब केस नए शहर में सामने आ रहे हैं। पिछले 4 दिनों में हबीबगंज में 42, शाहपुरा में 27 और कोलार में 18 मरीज बढ़े हैं। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा है कि जहां संक्रमण और लापरवाही बढ़ रही है, वहां विशेष लॉकडाउन किया जाएगा। इंदौर में 2575 सैंपल की जांच में 2394 निगेटिव आए हैं, जबकि 4की मौत हो गई। जुलाई के 17 दिनों में 1172मरीज मिले हैं। हर दिन औसत 64 मरीज आ रहे हैं।
उज्जैन में संक्रमण दर बढ़ी है, लेकिन मृत्यु दर घटी है। पिछले 20 दिन के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 20 दिन में एक मरीज की मौत हुई है। मृत्यु दर घटकर 7.54% है। 28 जून तक 70 मरीजों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र: राज्य में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी आठ हजार से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की इस बीमारी से मौत हो गई। मुंबई में 1214 मामले आए और यहां संक्रमितों की कुल संख्या 99164 हो गई। मुंबई में 62 की मौत हुई। अब तक यहां के 5585 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

उत्तरप्रदेश: राज्य में शुक्रवार कोसंक्रमितों का आंकड़ा45 हजार के पार हो गया।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को रिकॉर्ड 54 हजार 207 सैंपल्स की जांच की गई। उधर, बागपत के खेकड़ा के कोविड अस्पताल की खिड़की तोड़कर एक बाल अपराधी फरार हो गया। उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में कोरोना पॉजिटिव निकला।

राजस्थान: शुक्रवार को राज्य में615 नए मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 27789 हो गई है। इस बीच, आठ मौतों के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 546 हो गया। 6617 सक्रिय मामले हैं। वहीं, अजमेर में 99 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। एक साथ इतने मरीज सामने आने का अजमेर में यह पहला मौका है।

बिहार:राज्य के श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा, पाटिलपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। मंत्री विजय कुमार का पटना एम्स में इलाज चल रहा है।कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। स्थिति की समीक्षा के लिए दो टीमों का गठन किया है। यह टीम राज्य का दौरा कर स्थिति का आंकलन करेगी और इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

दिल्ली के मेडिकल कैंप में बच्चे की कोरोना जांच कराती मां। यहां अब तक 1.21 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जबकि 3500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts