लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा मरीज मिले, अब तक 7.94 लाख संक्रमित; यूपी में आज रात 10 बजे से 13 जुलाई तक लॉकडाउन

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 94हजार 287 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। लगातार दूसरे दिन 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। गुरुवार को देश में 25 हजार 284 नए केस बढ़े। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 6,875 और तमिलनाडु में 4,231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।देश की राजधानी दिल्ली में 2,187 संक्रमित बढ़े।

उधर,कर्नाटक में 2,228, तेलंगाना में 1,410, उत्तर प्रदेश में 1,206, पश्चिम बंगाल में 1,088 और आंध्र प्रदेश में 1,555 लोग संक्रमित मिले।

यूपी में आज से लॉकडाउन

संक्रमणके बढ़ते मामलों को देखते हुएउत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा कर दी है।यहां 10 जुलाई की रात 10 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक राज्य में लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सामानों की दुकानें और अस्पताल ही खुले रहेंगे। बाकी की सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी।

वहीं,पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार शाम 5 बजे से राज्य के सभी कंटेनमेंट जोन में 7 दिनों का लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस दौरान इन इलाकों में कोई दुकानें नहीं खुलेंगी।इन इलाके के लोगों को घर से निकलने की अनुमति नहीं है। हालांकि जरूरी सप्लाई जारी रखी जाएगी।

LIVE UPDATES :

  • देश में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं : डॉ. हर्षवर्धन :केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दावा किया है कि देश में कोरोनावायरस का अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘आज हमारी चर्चा के दौरान, विशेषज्ञों ने फिर से कहा है कि भारत में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। कुछ खास इलाके हैं जहां ट्रांसमिशन है, लेकिन एक देश के रूप में कोई कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। आज हमारा रिकवरी रेट 62.08% है। हमारी मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम 2.75% है। हमारा डबलिंग रेट भी 21.8 दिन है।’
  • पंजाब में भी प्लाजमा बैंक :दिल्ली के बाद अब पंजाब सरकार ने भी प्लाज्माबैंक शुरू करने का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता इस पर मुहर लगा दी।

  • सिंधिया ने प्लाजमा डोनेट किया :भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को प्लाज्मा डोनेट किया। उन्होंने कहा कि देशवासियों की जान की सुरक्षा करना सभी का दायित्व है।
  • ऐतिहासिक धरोहरें खोलने को गाइडलाइन का पालन करना होगा :केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सभी ऐतिहासिक धरोहरों को खोलने का आदेश दे दिया गया है। 6 जुलाई से ही खुल गए हैं। हालांकि सभी को स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन फॉलो करना अनिवार्य है। कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाले धरोहरों को खोलने का फैसला राज्य सरकारों को करना है। अगर वह बंद रखना चाहते हैं तो बंद रख सकते हैं।
  • विश्वविद्यालयों की परीक्षा का विरोध :पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर से विश्वविद्यालयों में परीक्षा कराने के आदेश को गलत ठहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले को वापस लेना चाहिए। अभी परीक्षा कराने के लिए हालात सही नहीं है। छात्रों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए।

देश में 7 लाख 69 हजार से ज्यादा संक्रमित

    5 राज्यों का हाल

    मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में गुरुवार को 305 नए मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16341 तक पहुंच गई। एक्टिव मरीजों के मुकाबले गुरुवार इसकी संख्या बढ़कर 3475 तक पहुंच गई। इस बीच 245 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जिसके बाद इस बीमारी से अब तक 12232 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पहले संक्रमण बढ़ने की दर राज्य में 1.72% थी। अब 2.01% हो गई है।

    महाराष्ट्र:राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6875 नए मामले सामने आए।इस दौरान 219 लोगों की मौत हुई है।महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 9667 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं यहां पर कोरोना के कुल 230599 केस हैं।मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1268 नए केस सामने आएऔर 68 लोगों की मौत हो गई।मुंबई में कोरोना के कुल 89124 केस हो गए हैं और 5132 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इस बीच,सरकार ने गुरुवार से पूरे राज्य में दुकान खोलने के समय को 2 घंटे बढ़ा दिया है। पहले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का समय तय किया गया था। औरंगाबाद में 2 दिन में दो पार्षदोंकी मौत हो गई। इससे पहलेमहाराष्ट्र में बुधवार सुबह से लॉज और होटल खुल गए। सरकार ने 33% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी है। वहीं, इनमें ठहरने वालों के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं। हालांकि, अभी रेस्टारेंट पर पाबंदी जारी रहेगी।

    उत्तरप्रदेश: राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 17 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण के 1206 नए मामले सामने आए। कुल मामले बढ़ कर 32,362 हो गये हैं। प्रदेश में अब तक 21227 मरीज पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं। इस बीच राज्य सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान केवल आवश्यक सुविधाएं जारी रहेंगी। बाकी, बाजार, कार्यालय व अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

    राजस्थान:यहां गुरुवार को 500 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 112, नागौर में 55, बाड़मेर में 53, जयपुर में 48, बीकानेर में 43, अजमेर में 34, भरतपुर में 29, अलवर में 21, सीकर में 16, उदयपुर में 15, चूरू में 13, दौसा में 11, झुंझुनू में 8, सिरोही, पाली और करौली में 7-7, धौलपुर में 6, राजसमंद और बारां में 3-3, कोटा में 2, प्रतापगढ़, जालौर, गंगानगर, भीलवाड़ा और टोंक में 1-1 संक्रमित मिला। वहीं, दूसरे राज्यों से आए 2 लोग संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22563 पहुंच गया। वहीं, 9 की मौत भी हो गई। इनमें पाली में 3, जोधपुर में 3, जयपुर, नागौर और उदयपुर में 1-1 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 491 पहुंच गया।

    बिहार:राज्यमें गुरुवार को 704 पॉजिटिव मिले है। अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर13978 हो गयी। इनमें से 9541 ठीक भी हुए हैं। वहीं अबतक 113 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। पिछले कई दिनों से पटना में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं और गुरुवार को भी पटना में कुल 132 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद पटना कोरोना का सबसे हॉट जिला बन गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    फोटो चेन्नई की है। बच्ची अपने परिजनों के साथ चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन का इंतजार करते हुए। अनलॉक-2.0 में भी श्रमिकों का देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पलायन जारी है। रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 70 लाख श्रमिकों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाया गया है।

    Source: DainikBhaskar.com

    Related posts