पुणे में 13-23 जुलाई तक फुल लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी; देश में अब तक 7.98 लाख मामले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 98हजार 128हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। वहीं, पुणे में 13-23 जुलाई तक फुल लॉकडाउन होगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। शुक्रवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा- लोगों को अगले दो दिनों के भीतर जरूरी चीजें खरीद लेनी चाहिए। क्योंकि, इसके बाद केवल आवश्यक सेवाएं ही खुली रहेंगी। यदि हमें चेन को तोड़ना है तो हमें यह तय करना होगा कि लोगों के बीच कोई कॉन्टैक्ट न हो।

पवार ने कहा कि आप इंग्लैंड का उदाहरण ही ले लीजिए, उन्होंने फिर से लॉकडाउन लगाया। जब कभी लोग नियमों का पालन न करें तो लॉकडाउन लगाने जैसे निर्णय लेने पड़ते हैं। हमने ठाणे में इसी तरह लॉकडाउन लगाया। जब किसी जगह पर संक्रमण बढ़ता है, ऐसे फैसले लिए जाते हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि देश में रोजाना दो लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। हम लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों को सामने ला सकें। उन्होंने कहा,’अब तक कुछ छोटे इलाके को छोड़ दिया जाए तो, कहीं भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। जो छोटे इलाके हैं, वहां धीरे-धीरे हालात नियंत्रण में हैं। रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है। यह 63% हो गया है।’

संक्रमितों का आंकड़ा8 लाख के करीब

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26 हजार 506 मामले सामने आए। वहीं, 475 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 802 हो गई है। इनमें से 2 लाख 76 हजार 685 एक्टिव केस हैं। 4 लाख 95 हजार 513 लोग ठीक हो चुके हैं। उधर, अब तक 21 हजार 604 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना अपडेट्स

  • महाराष्ट्र के जेल विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसेज्यादा संक्रमण के मामले नागपुर केंद्रीय जेल में सामने आए हैं। यहां 219 कैदी और 57 स्टाफ संक्रमित हुआ है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोरोना की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1169 हो गई है। इनमें सरकारी लैब की 835 और निजी लैब 334 हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश:भोपाल में शुक्रवार को 64 मामले सामने आए। अब राजधानी में संक्रमितों की संख्या 3417 हो गई है। इनमें से 2577 ठीक हो चुके हैं। यहां 16 लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं, इब्राहिमगंज इलाके में 12 से 19 जुलाई की रात तक के लिए टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है।इस बीच, सिवनी जिले में दो और उज्जैन में चार मामले सामने आए।

महाराष्ट्र:पुलिस विभाग में पिछले 48 घंटे में 222 मामले सामने आए। वहीं, तीनकी मौत हो गई। इसके साथ अब तक 5935 जवान पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 4715 स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, 74 की मौत हो गई। उधर, औरंगाबाद में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद 10 से 18 जुलाई तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है। आज पहले दिन शहर की सड़कें सुनसान नजर आईं। उधर, तीन महीने से बंद मुंबई का सबसे बड़ा क्रॉफर्ड बाजार खुल गया है। यहां 350 स्थायी दुकानें और हजारों स्टॉल हैं। ज्यादातरमें घरेलू सामान बिकता है।

उत्तरप्रदेश: बलरामपुर जिलेमें शुक्रवार को तीन पॉजिटिव मिले। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर105 हो गई है। उधर, सरकार ने आजरात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है।इस दौरान केवल आवश्यक सेवाएं हीजारी रहेंगी। बाकी, बाजार, ऑफिसऔर अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

राजस्थान:राज्य में शुक्रवार को 115 मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हजार 678 हो गई है। पाली में 35, जयपुर में 22, अजमेर में 10, अलवर 9, भरतपुर में 9, नागौर में 7, कोटा में 6, झुंझुनूं में 5, श्रीगंगानगर में 4, सवाई माधोपुर में 3, चित्तौड़गढ़ में 2 और बूंदी, अलवर, टोंक में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। आज चार और मरीजों की मौत हुई।

बिहार:बिहार में शुक्रवार को कोरोना के 352 मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हजार 330 हो गई है। उधर,संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से पटना समेत 6 जिलों में फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया। पटना और पूर्णिया में 10 से 16 जुलाई, नवादा और बक्सर में 10 से 12 जुलाई, भागलपुर में 9 से 16 जुलाई और किशनगंज में 9 जुलाई तक पाबंदियां लगाई गई हैं। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। इन्हें तय समय के अनुसार खोलने और बंद करने की छूट दी गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

यह फोटो दिल्ली की है। गुरुवार को यहां एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। मॉर्चुरी के बाहर पत्नी को मोबाइल पर उसकी फोटो दिखाई गई। राजधानी में गुरुवार को 45 लोगों की जान गई।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts