बेंगलुरु कमिश्नर ने एंबुलेंस के इंतजार में सड़क किनारे जान गंवाने वाले कोरोना मरीज के परिजन से माफी मांगी; देश में अब तक 6.51 लाख मामले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 51 हजार 60 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के हैं। शनिवार को बेंगलुरु के कमिश्नर ने सड़क किनारे एंबुलेंस के इंतजार में जान गंवा देने वाले कोरोना मरीज के परिजनसे मुलाकात कर माफी मांगी।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति को कोरोना संक्रमण हुआ था। घर में ही उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों सांस लेने में दिक्कत हुई तो उन्होंने अस्पताल में एंबुलेंस के लिए फोन किया। दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई तो वह पति के साथ सड़क किनारे इंतजार करने लगी। मगर कोई ऑटो वाला भी नहीं रूका। इस दौरान उनके पति की सड़क किनारे ही मौत हो गई।

केंद्र सरकारनेरेमडेसिविर की खुराक में बदलाव किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को एंटी-वायरल दवा रेमडेसिविर की खुराक में बदलाव किया है। इसकी खुराक को बीमारी के हल्के चरण में पहले छह दिन के बजाय घटाकर पांच दिन किया गया है।मंत्रालय ने इसके नया क्लीनिकल प्रोटोकॉल जारी किया है।

नए नियम के मुताबिक, इंजेक्शन के रूप में दी जाने वाली इस दवा की पहले दिन की खुराक 200 मिलीग्राम और बाद में रोजाना चार दिन तक 100 मिलीग्राम (कुल पांच दिन) की खुराक दी जानी चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 13 जून को सीमित इस्तेमाल के तहत इमरजेंसी के दौरान मरीज कोरेमडेसिविर देने की मंजूरी दीथी।

LIVE UPDATES :

  • चेन्नई में 6 जुलाई सेलॉकडाउन में छूट का ऐलान किया गया है। सब्जी और अन्य जरूरी सामानों के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। कपड़ों और हार्डवेयर की दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक और रेस्टोरेंट शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान किया।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि देश में अब तक 11 हजार 300 वेंटिलेटर बनाए गए हैं। इनमें से 6154 वेंटिलेटर अस्पतालों को सौंप दिए गए हैं। वहीं, पूरे देश में 1.02 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई की गई है।
  • लॉकडाउन के करीब 3 महीने बाद आज दिल्ली की जामा मस्जिद लोगों के लिए खोल दी गई। शाही इमाम सयैद अहमद बुखारी ने बताया कि मस्जिद सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शनिवार को बताया कि देश में अब तक 95 लाख 40 हजार 132 से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। 3 जुलाई को 2 लाख 42 हजार 383 टेस्ट किए गए।
  • कर्नाटक सरकार ने बताया कि 25 जून से 3 जुलाई तक सेकंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) एग्जाम में बैठे 32 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, 80 छात्रों को क्वारैंटाइन किया गया है। 3 जुलाई तक राज्य में 7.60 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी।

सोने का मास्क बनवाया
महाराष्ट्र के पुणे जिले के रहने वाले शंकर कुराडे ने सोने का मास्क बनवाया है। इसकी कीमत 2 लाख 89 हजार रुपए है। इसका वजन 50 ग्राम से ज्यादा है।

यह फोटो महाराष्ट्र के पुणे जिले के रहने वाले शंकर कुराडे की है। उन्होंने सोने का मास्क बनवाया है। उन्होंने बताया कि मास्क में छोटे-छोटे छेद हैं ताकि सांस लेने में परेशानी न हो।शंकर को सोने की ज्वेलरी पहनने का शौक है। वे करीब 3 किलो की सोने की ज्वेलरीहमेशा पहने रहते हैं।

24 घंटे में 22 हजार 771 कोरोना संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपने आंकड़े जारी किए। पिछले 24 घंटे में 22 हजार 771 मामले सामने आए। वहीं, 442 मौतें हुईं। इसके साथ देश में अब तक 6 लाख 48 हजार 315 केस हो गए हैं। इनमें से 2 लाख 35 हजार 433 एक्टिव केस हैं। वहीं, 3 लाख 94 हजार 227 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक 18 हजार 655 मौतें हो चुकी हैं।

देश में अब तक 3.86 लाख मरीज ठीक भी हो चुके हैं। शुक्रवार को रिकवरी रेट 60% के पार हो गया। अब तक देश में 60.73% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में इसमें 4% का इजाफा हुआ है। 24 जून को रिकवरी रेट 56% था।

    5 राज्यों का हाल

    मध्यप्रदेश:राज्य में कोरोनावायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल में शनिवार सुबह 60 मामले सामने आए। इसके साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 3252 हो गई है। यहां अब तक 105 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं, इंदौर में 4810 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 241 लोगों की मौत हो चुकी है।

    महाराष्ट्र:एक दिन में सबसे ज्यादा ठाणे में2,285, मुंबई में1,375 और पुणे में1,022 केस सामने आए। यहां की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले आने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2309 हो गईहै।

    उत्तर प्रदेश:बाराबंकी जिले में शनिवार को 15 मरीज मिले। इनमें 10 पीएसी के जवान हैं। इसके साथ जिले मेंसंक्रमितों की संख्या 111 हो गई है। सिद्धार्थनगर में एक महिला समेत दो लोग संक्रमित हो गए। उधर, आगरा के लाल किला और ताजमहल को 6 जुलाई से दोबारा खोला जाएगा। प्रशासन की तरफ से इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

    राजस्थान: राजस्थान में शनिवार को 204 मामले सामने आए। बाडमेर में 36, बीकानेर में 25, नागौर में 23, धौलपुर और पाली में 21-21, राजधानी जयपुर में 17, डूंगरपुर में 13, जालोर और झुंझुनू में 11-11, कोटा में आठ, उदयपुर में चार, भरतपुर, दौसा, करौली में तीन-तीन, राजसमंद और सवाई माधोपुर में एक-एक संक्रमित मिला।उधर, कोटा में एक पॉजिटिव मरीज क्वारैंटाइन सेंटर से भाग गया है। उसे न मेडिकल टीम खोज पा रही है और न पुलिस। प्रशासन को डर है कि उसकी वजह से संक्रमण फैल सकता है।

    बिहार:पटनामें शनिवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। इससे पहले राज्य मेंशुक्रवार को 6 की मौत हुई थी। उधर, राज्य के अब तक 6 से ज्यादा नेता संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 12 से ज्यादा अफसर भी पॉजिटिव मिले हैं। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार पार कर गई है। पिछले 36घंटे में 428 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 217 लोग स्वस्थ हुए।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    बेंगलुरु में कोरोना मरीज के परिजन से हाथ जोड़कर माफी मांगते कमिश्नर। पिछले दिनों एंबुलेंस के इंतजार में सड़क किनारे मरीज की मौत हो गई थी।

    Source: DainikBhaskar.com

    Related posts