पहली बार पेरिस फैशन वीक ऑनलाइन होगी, डब्ल्यूएचओ ने कहा- आंकड़े झूठ नहीं बोलते, उठिए और वायरस रोकिए; दुनिया में अब 1.11 करोड़ केस

दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 11लाख 09 हजार 770 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें62 लाख 19 हजार 370मरीज ठीक हो चुके हैं।5 लाख 26 हजार 640 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को1 लाख 36 हजार 854 नए केस बढ़े। इसमें सबसे ज्यादा अमेरिका में35 हजार 811 और भारत में22 हजार 721 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा 679 जानें मैक्सिको में गई। इसके बाद भारत में 444 लोगों ने दम तोड़ दिया। अमेरिका में398 और ब्राजील में314 लोगों की मौत हुई। इस बीच पेरिस फैशन वीक को पहली बार ऑनलाइन आयोजित करने का ऐलान किया गया। आयोजकों ने कहा कि कोरोना संकट के बीच यह नए तरह का फैशन वीक होगा।

डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों को किया अगाह

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सभी देशों को एक बार फिर से अगाह किया है। संगठन ने आंकड़ों का हवाला दिया। कहा, ”आंकड़े कभी झूठ नहीं बोलते हैं। संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सभी को ऐसे समय सतर्क होना चाहिए। उठिए और संक्रमण को रोकिए।”

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कोरोना संक्रमित

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुरैशी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इससे पहले 13 जून को पूर्व पीएमयूसुफ रजा गिलानी की टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी और 9 जून कोशाहिद खकान अब्बासी भी संक्रमित पाए गए थे।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 2,871,495 131,883 1,200,664
ब्राजील 1,508,991 62,304 916,147
रूस 667,883 9,859 437,893
भारत 649,889 18,669 394,319
स्पेन 2,97,625 28,385 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,92,004 10,045 1,82,097
चिली 2,88,089 6,051 2,53,343
ब्रिटेन 2,84,276 44,131 उपलब्ध नहीं
इटली 2,41,184 34,833 1,91,467
मैक्सिको 2,38,511 29,189 1,42,593

*ये आंकड़ेhttps://www.worldometers.info/coronavirus/से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • ब्रिटेन की सरकार ने एक नई ट्रैवेल कॉरिडोर लिस्ट जारी की है, इसमें कम रिस्क वाले देशों के लोगों के आने पर क्वारैंटाइन मेंछूट दी गई है। लेकिन, अमेरिका से आने वाले लोगों को 14 दिन क्वारैंटाइन होना पड़ेगा।

अमेरिका:24 घंटे में रिकॉर्ड 55 हजार नए मामलों की पुष्टि

अमेरिका में 24 घंटे में 55 हजार संक्रमित मिले हैं। यह हर दिन सामने आने वाले मामलों में अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 28 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1.31 लाख से ज्यादा मौते हो चुकी हैं।

  • फ्लोरिडा के मियामी-डाडे काउंटी में एक 11 साल के लड़के की कोरोनावायरस से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोरोना से मरने वाला यह सबसे कम उम्र का है। इससे पहले भी 16 साल की लड़की और 17 साल के बच्चे की जान जा चुकी है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 69 हजार 106 हो गई है।

पाकिस्तान: अमेरिका ने 100 वेंटीलेटर भेजे
कोरोना की लड़ाई में पाकिस्तान की मदद करने के लिए अमेरिका ने 100 वेंटिलेटर भेजे हैं। इसकी कुल कीमत 30 लाख डालर (करीब 22 करोड़ रुपये) है। पाकिस्तान में कोरोना के कुल 2.23 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। यहां 4573 लोगों की वायरस से जान जा चुकी है।

चीन: 5 नए मामले मिले

चीन में गुरुवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन केस विदेशी नागरिकों में मिले, जबकि दो घरेलू मामले हैं। देश में एक भी मौत नहीं हुई है। नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, चार बिना लक्षण वाले मरीज भी मिले हैं। देश में अब तक 83,542 केस मिल चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की जान जा चुकी है।

यह फोटो चीन के नानजिंग जिले की है। यहां के एक बाजार में सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की एक स्टाफ कोरोना की जांच के लिए मछली का स्वैब सैंपल ले रही है।

ब्राजील: 24 घंटे में 48 हजार से ज्यादा मामले

ब्राजील में अब तक15 लाख सेज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। यहां 24 घंटे में 48 हजार 105 नए मरीज मिले हैं और 1252 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में मरने वालों की संख्या 62 हजार 45 हो चुकी है। संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर के एक अस्पताल में कोरोना मरीज का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी।

नॉर्थकोरिया:संक्रमण का एक भी मामला नहीं

नॉर्थ कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने कोरोनावायरस को अधिक सर्तक रहने के लिए कहा है। अपनी पार्टी की बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वायरस से निपटने में ढील की तो इसे बहुत बड़ा संकट पैदा हो जाएगा। तीन महीने में यह दूसरी बार है जब किम जोंग उन ने कोरोना को लेकर चेतावनी दी है। किम ने अधिकारियों में वायरस को लेकर सतर्क न रहने पर कड़ी फटकार लगाई।नॉर्थ कोरिया ने दावा किया है कि उसके यहां करोनावायरस से कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं हुआ है।

पेरू: 10 हजार ज्यादा मौतें
पेरू में मरने वाले लोगों की संख्या 10 हजार 45 के पार पहुंच गई है। देश में अब तक 2.92 लाख लोगसंक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1.82 लाख ठीक हो चुके हैं। यहां17 लाख लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है।

पेरू में लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है। लोग यहां घर से बाहर निकल रहे हैं। यह दक्षिण अमेरिका में दूसरा सबसे संक्रमित देश है।

मैक्सिको: एक दिन में 679 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी से 679 लोगों की मौत हो गई है और 6741 नए केस सामने आए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,189 हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.38 लाख हो गई है। एक दिन पहले यहां संक्रमण के 5681 नए मामले सामने आए थे और 741 लोगों की मौत हुई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

फोटो ब्राजील की है। यहां कोरोना से मरने वालों की बॉडी रखने के लिए अलग से हॉल बनाया गया है। इस हॉल में कॉफिन में लोगों के शव रखे जाते हैं। ब्राजील में अब तक 62 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts