आज 431 लोगों की जान गई; दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार के करीब पहुंचा, 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में 198 मरीजों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18,656 हो गई है। शुक्रवार को 16 राज्यों में 431 मरीजों की जान चली गई। देश की राजधानी दिल्ली में 64 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब तीन हजार के करीब पहुंच गया है। राज्य में अब तक 2923 मौतें हो चुकी हैं।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 198 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 8376 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में पिछले एक हफ्ते से मौतों की संख्या में तेजी आई है। यहां शुक्रवार को 21 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 293 हो गया है।

इन राज्यों में भी गई संक्रमितों की जान
शुक्रवार को गुजरात और पश्चिम बंगाल में 18-18, उत्तर प्रदेश में 14, आंध्र प्रदेश में 8, बिहार में 6, राजस्थान और पंजाब में 5-5, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में 4-4, ओडिशा में 2 और पुडुचेरी में 1 की जान चली गई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 8,376
दिल्ली 2,923
गुजरात 1,905
तमिलनाडु 1,321
पश्चिम बंगाल 717
मध्य प्रदेश 589
उत्तर प्रदेश 749
राजस्थान 430
तेलंगाना 275
हरियाणा 251
कर्नाटक 293
आंध्र प्रदेश 198
पंजाब 152
जम्मू कश्मीर 115
बिहार 78
उत्तराखंड 42
केरल 25
ओडिशा 35
झारखंड 15
छत्तीसगढ़ 14
असम 14
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 12
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 04
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 18,656
फोटो दिल्ली की है। यहां कोरोना संक्रमण से मरने वाले शख्स का अंतिम संस्कार करता स्वास्थ्यकर्मी। यहां अब तक 2,923 लोगों की जान जा चुकी है।

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 4,689
अहमदाबाद 1,410
ठाणे 1,025
पुणे 807
चेन्नई 961
कोलकाता 394

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख

मौतें
16 जून 2,004
21 जून 426
23 जून 468
24 जून 424
30 जून 506

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Today 431 people lost their lives; Death toll in Delhi reached close to 3 thousand, 198 patients died in Maharashtra within 24 hours

Source: DainikBhaskar.com

Related posts