प्रियंका चोपड़ा-अमेजन स्टूडियोज के बीच फाइनल हुई फर्स्ट लुक टीवी डील, 2 साल तक करेंगी ग्लोबल कंटेंट का प्रोडक्शन

प्रियंका चोपड़ा की अमेजन स्टूडियोज के साथ मल्टी मिलियन डॉलर प्रोजेक्ट की डील फर्स्ट लुकफाइनल हुई है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। यह डील दो साल की है, जिसके तहत प्रियंका अमेजन के साथ मिलकर कंटेंट में एक्टिंग और प्रोडक्शन भी करेंगी। 2012 में हॉलीवुड में वॉइस एक्टर के रूप में डेब्यू करने वाली प्रियंका के लिए महज 8 साल में इस मुकाम पर पहुंचना प्रियंका के साथ- साथ भारतीयों के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

प्रियंका लिखती हैं-इस खबर को आपके साथ साझा करने के लिए सम्मानित और उत्साहित हूं। ⁣⁣इस ग्रेट डील में पार्टनर बनने के लिए अमेजन में जेनिफर और उनकी टीम को धन्यवाद कि उन्होंने इस विश्वास को बनाए रखा कि प्रतिभा और अच्छी सामग्री कोई सीमाएं नहीं होती हैं।
⁣एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल से पर गुड कंटेंट बनाने के लिए दुनिया भर की प्रतिभाओं के लिए एक खुले कैनवास का सपना देखा है। यही मेरे प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स का डीएनए रहा है अब अमेजन के साथ इस रोमांचक प्रयास की नींव भी यही है। ⁣⁣

⁣एक कहानीकार के रूप में नए विचारों का पता लगाने के लिए खुद को तैयार करती हूं जो न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि सबसे महत्वपूर्ण बात वे खुले दिमाग और दृष्टिकोण के हैं। जब मैं अपने 20 साल के करियर पर पलटकर देखती हूं तो लगभग 60 फिल्मों के बाद मुझे उम्मीद है कि मैं इसे हासिल करने के रास्ते पर हूं। ⁣⁣आप सभी को धन्यवाद जो अब तक मेरी यात्रा का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं।

अब हर भाषा में कर सकती हूं काम-प्रियंका

वैरायटी को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा-मेरी खोज महिलाओं की कहानियां बताने, दुनिया भर के रचनाकारों के साथ काम करने और कहानी कहने के नए तरीकों के लिए है। अमेजन इसके लिए सही पार्टनर है क्योंकि उनकी पहुंच और दृष्टिकोण ग्लोबल है। मेरी अमेजन टेलीविजन डील भी ग्लोबल डील है। इसके बाद मैं हिंदी या अंग्रेजी के अलावा जिस भाषा में चाहूं काम कर सकती हूं।

इस डील के पीछे की वजह

अमेज़न को उम्मीद है कि प्रियंका भारत में अमेजन को बढ़ने में मदद करेंगे। मई में पब्लिश हुई खबरों के अनुसार रिसर्च फर्म मीडिया पार्टनर्स एशिया ने अनुमान लगाया कि अमेजन 2020 में देश में 17 मिलियन ग्राहकों तक पहुंच जाएगा, जो 18 मिलियन के साथ मार्केट लीडर डिज्नी प्लस हॉटस्टार से पीछे है।अमेजन स्टूडियो के हैड जेनिफर सालके कहत हैं- प्रियंकाएक पावरहाउस प्रोड्यूसर हैं, हम आने वाले समय में उनके साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। हम जो कंटेंट बना रहे हैं वह दुनिया भर में प्रसिद्ध होगा।

प्रियंका और अमेजन का अब तक काकाम

इस डील को साइन करने से पहले प्रियंका अमेजन के साथ दो और टीवी प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। पहला है ‘संगीत’, जिसमें निक जोनस भी प्रोड्यूसर के तौर पर हैं। यह भारतीय शादियों में होने वाली रस्म पर आधारित है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के बीच कम्पीटिशन होता है। दूसरा ‘सिटाडेल’ है, जिसमें वे एंथनी और जो रूसो की जासूसी पर आधारित सीरीज में रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी।

हॉलीवुड में प्रियंका का काम

प्रियंका ने हॉलीवुड में अपना सबसे पहला वर्क 2012 में वॉइस एक्टर के रूप में किया था। जो डिज्नी का एनिमेशन प्रोजेक्ट प्लेन्स था। 2015 में उन्हें क्वांटिको मिला, जिसने उन्हें टीवी सीरीज में स्थापित किया। बात अगर फिल्मों की करें तो नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री सीरीज वाइल्ड वाइल्ड कंट्री पर आधारित शीला का निर्माण अमेजन के साथ कर रही हैं। जिसमें वे ओशो रजनीश के साथ रहीं मां आनंद शीला की भूमिका में होगी।

अमेजन के अलावा प्रियंका नेटफ्लिक्स की वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी जिसे रॉबर्ट रॉड्रिग्ज डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं अरविंद अडिगा की मैन बुकर प्राइज विजेता द व्हाइट टाइगर के टाइटल पर बेस्ड फिल्म में प्रियंका हैं। वॉर्नर ब्रदर्स की ‘द मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग भी शुरू ही करने जा रही हैं।

Priyanka Chopra and Amazon Studios finalize multi million dollar first look TV deal

Source: DainikBhaskar.com

Related posts