आरोग्य सेतु ऐप 40 मिनट बाद फिर शुरू, बंगाल सरकार की मांग- हॉट स्पॉट से आने वाली उड़ानें रोकी जाएं; देश में अब 5.85 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 85हजार 792 हो गई है। covid19india.org के मुताबिक, मंगलवार को 18 हजार 256 नए मामलों की पुष्टि हुई। तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन 3900 से ज्यादा संक्रमित मिले। उधर, रात करीब 11.30 बजे आरोग्य सेतु ऐप में तकनीकी खामीसामने आई। ऐप की ओर से ट्वीट में यह जानकारी दी गई। कहा कि कुछ यूजर्स को लॉगिन में परेशानी आ रही है। हालांकि, रात 12.10 बजे ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।

वहीं, प. बंगाल सरकार ने गृह मंत्रालय से कोलकाता में जरूरी सप्लाई के लिए मेट्रो चलाने की अनुमति मांगी। पत्र लिखा- कंटेनमेंट जोन से आने वाली घरेलू उड़ानों पर 6 जुलाई सेदो हफ्ते तकरोक लगाई जाए। दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, सूरत, अहमदाबाद, नागपुर और इंदौर से पश्चिम बंगाल के लिए कोई फ्लाइट न भेजी जाए। दूसरी ओर, ममता सरकार ने कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ा दिया।

दुनिया का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर

दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। दिल्ली के छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनने वाले इस सेंटर की क्षमता 10 हजार बेड की है। जुलाई के पहले हफ्ते में यह अपनी पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर देगा। इस सेंटर में मरीजों के लिए खासतौर पर कार्डबोर्ड से बने बेड भी लगाए जा रहे हैं। इन बेड की खासियत यह है कि इन्हें इस्तेमाल करने का बाद नष्ट किया जा सकेगा। ये बेड पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल मटेरियल से बने हैं। इस सेंटर की व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी आईटीबीपी को दी गई।

LIVE UPDATES :

  • गुजरात सरकार ने दुकानों और रेस्टोरेंट्स को ज्यादा देर तक खोलने की मंजूरी दी है। अब राज्य में दुकानें 7 की बजाय 8 बजे बंद होंगी। रेस्टोरेंट भी अब रात 8 की बजाय 9 बजे तक खुले रहेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन बन जाने के बाद उसके टीकाकरण की तैयारियों को लेकर एक बैठक की। इसमें भारत और ग्लोबल स्तर पर बनाई जा रही वैक्सीन के मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोविड के खिलाफ टीकाकरण की कोशिशों में भारत की जिम्मेदारी को दोहराया।मोदी ने अफसरों को बेहतर तरीके से और समय पर टीकाकरणकरने के लिए तकनीक का भी इस्तेमालकरने को कहा।उन्होंनेइसके लिए तत्काल योजना बनाने पर जोर दिया।

  • पिछले 24 घंटे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 53 जवान कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, चार जवान स्वस्थ हो गए। बीएसएफ में अब कुल 354 एक्टिव मामले हैं।659 जवानठीक हो चुके हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 29 जून तक 86 लाख 8 हजार 654 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें से 2 लाख 10 हजार 292 सैंपल का सोमवार को टेस्ट किया गया।
  • केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने मंगलवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18 हजार 522 मामले सामने आए। वहीं, 418 लोगों की मौत हुई।इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 66 हजार 840 हो गई है। इनमें से 2 लाख 15 हजार 125 मामले एक्टिव हैं। वहीं, 3 लाख 34 हजार 822 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 16 हजार 893 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में सितंबर तक पानी के बिल पर मिलेगी छूट

दिल्ली जल बोर्ड ने पानी के बिल पर मिली छूट को तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। अब दिल्ली के लोग 30 सितंबर तक इसका लाभ ले सकेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने दी। उधर, दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली नगर निगम को शिक्षकों का मार्च से अब तक का वेतन जारी करने का आदेश दिया है। हाल ही में इसके लिए दिल्ली सरकार ने नगर निगम को 49 करोड़ रूपये जारी किए थे।

    तमिलनाडु में सोमवार को रिकॉर्ड नए मामले

    मुंबई, अहमदाबाद और ठाणे में सबसे ज्यादा मौतें, लेकिन मृत्युदर में सोलापुर और जलगांव इनसे भी आगे

    अब संक्रमण देश केछोटे जिलोंमें भी बढ़ रहा है। कुछ जिलों मेंमौतें 200 से ज्यादा हो गई हैं औरमृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है। इनमें महाराष्ट्र के सोलापुर और जलगांव शामिल हैं। यहां मृत्यु दर सबसे ज्यादा मौतों वाले जिलोंजैसे मुंबई (4463मौतें), अहमदाबाद (1432मौतें), ठाणे (871मौतें) औरकोलकाता (372मौतें) से ज्यादा है। सोलापुर में मृत्यु दर 9.75% और जलगांव में 6.90%है। वहीं, मुंबई मेंमृत्यु दर सिर्फ 5.78% है, जबकि यहांमौतेंसाढ़े चार हजार के करीब पहुंच गई हैं।

    5 राज्यों का हाल

    मध्यप्रदेश:भोपाल में मंगलवार दोपहर तक 44 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ शहर में संक्रमितों की संख्या अब 3066 हो गई है। उधर, बालाघाट जिले में 3 मरीज मिले। मंदसौर में 20 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें शहर के एएसपी का ड्राइवर भी शामिल है। इससे पहले सोमवार को भोपाल में 24, इंदौर में 49 और मुरैना में 24 पॉजिटिव केस बढ़े थे।

    महाराष्ट्र:बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि मुंबई में अब तक 750 कंटेनमेंट जोन हैं। उधर, महाराष्ट्र पुलिस में 67 पॉजिटिव मिले। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या 4810 हो गई है। वहीं, 59 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले सोमवार कोमुंबई में 1226 मामले बढ़े, यहां अब 76 हजार 765 मरीज हो गए।

    उत्तरप्रदेश:यहां सोमवार को 681 नए मरीज सामने आए और 12 की जान गई। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 57, गाजियाबाद में 70 और लखनऊ में 23 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 22 हजार 828 हो गई, इनमें से 6650 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 672 लोगों की मौत हुई है

    राजस्थान:राज्य में मंगलवार दोपहर तक 94 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 33 पॉजिटिव सीकर में, अलवर में 22, जयपुर में 12, कोटा में 7, सिरोही में 5, दौसा में 3, अजमेर, नागौर और पाली में 2-2, चुरू, टोंक और श्रीगंगानगर में एक-एक केस मिला। वहीं, चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस बीच, राज्य सरकार ने अनलॉक-2 के लिए गाइडलाइंस जारी कीं। इसके मुताबिक, स्कूल और कॉलेज 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। कोचिंग, बड़े मंदिरअभी नहीं खुलेंगे।

    बिहार: राज्य में मंगलवार दोपहर तक127 केस आए। इससे पहले सोमवार शाम कोएक बारात में शामिल हुए 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शादी में शामिल 375 लोगों का सैंपल लिया गया था। यह शादीडीहपाली गांव के इंजीनियर अनिलकी थी।अनिल गुड़गांव से अपने गांव आया था। 15 जून को उसकी बारात नौबतपुर गई थी। 17 जून को उसकी मौत हो गई थी।राज्य मेंसोमवार को 394 संक्रमित मिले और एक मौत हुई थी।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    फोटो असम की राजधानी गुवाहाटी की है। यहां लॉकडाउन के बावजूद बेवजह सड़कों पर लोग घूमते नजर आए। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे लोगों से कान पकड़कर उठक-बैठक कराई। असम में अब अब तक 7,836 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 12 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

    Source: DainikBhaskar.com

    Related posts