प्रधानमंत्री ने 16 मिनट के भाषण में 2 बार छठ का जिक्र किया, अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाई; राज्य में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हैं

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन में इस बात का अहसासहुआ। 16 मिनट के भाषण में मोदी ने सिर्फ एक नई घोषणा की। गरीबों-मजदूरों के लिए किए गए इस ऐलान में त्योहारों की बात करते हुए मोदी ने बिहार के लोकपर्व छठ का 2 बार जिक्र किया।

मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाएगा। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने हर सदस्य के हिसाब से 5 किलो गेहूं या चावल और प्रति परिवार एक किलो दाल मुफ्त मिलती रहेगी।

बिहार के लिए इस घोषणा के मायने
अक्टूबर-नवंबर में वहां विधानसभा चुनाव होंगे। छठ पूजा 20 और 21 नवंबर को होगी। सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूर बिहार के ही हैं। लॉकडाउन की वजह से उनका कामकाज छिन गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन से प्रभावित बिहार के करीब 32 लाख मजदूरों की घर वापसी हुई है।

नवरात्रि के साथ दुर्गा पूजा का भी जिक्र
मोदी ने नवरात्रि, दशहरे और दीपावली की बात की। साथ ही पश्चिम बंगाल के मशहूर पर्व दुर्गा पूजा का भी जिक्र किया। बंगाल में भी अगले साल चुनाव है।

मोदी ने 12पर्वों के नाम लिए, कहा- त्योहारों के मौसम में जरूरतें बढ़ती हैं
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारे यहां वर्षा के दौरान और बाद में कृषि क्षेत्र में ज्यादा काम होता है। दूसरे सेक्टरों में थोड़ी सुस्ती रहती है। जुलाई से धीरे-धीरे त्योहारों का मौहाल बनने लगता है।’
मोदी ने गुरू पूर्णिमा, सावन, 15 अगस्त, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ओणम, नवरात्रा, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा का जिक्र किया। फिर कहा कि त्योहारोंका समय जरूरत और खर्च बढ़ाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

किसान और मध्यमवर्ग को भी साधा
मोदी ने कहा- आज गरीबों और जरूरतमंदों को सरकार अगर मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय दो वर्गों को जाता है। पहला- हमारे मेहनती किसान और दूसरा- हमारे देश के ईमानदार टैक्सपेयर। आपका परिश्रम, समर्पण ही है जिसकी वजह से सरकार यह मदद कर पा रही है।

मोदी के भाषण से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1.मोदी ने कहा- दीपावली-छठ पूजा यानी नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो चना मुफ्त दिया जाएगा

2.पीएम की कोरोना पर प्रशासन को सलाह: मोदी ने बुल्गारिया के पीएम पर लगे जुर्माने से मास्क की अहमियत समझाई, कहा- नियमों से ऊपर कोई भी नहीं

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

मोदी ने कहा कि सरकार गरीबों का मुफ्त अनाज दे पा रही है, इसका श्रेय किसानों और ईमानदार टैक्सपेयर्स को जाता है। (फाइल फोटो)

Source: DainikBhaskar.com

Related posts