कोरोना के दौर में प्रधानमंत्री का यह दूसरा सबसे छोटा राष्ट्र के नाम संदेश, सिर्फ 16 मिनट बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया। वे सिर्फ 16 मिनट बोले। यह कोरोना के दौर में उनका अब तक का दूसरा सबसे कम समय का राष्ट्र के नाम संदेश रहा। उन्होंने इस दौर में सबसे छोटा 12 मिनट का संदेश 3 अप्रैल को दिया था। तब उन्होंने जनता से 5 अप्रैल को रात में 9 मिनट घरों की बिजली बंद करके दीपक, मोमबत्ती या मोबाइल का फ्लैश जलाने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री मोदी के कोरोना के दौर में अब तक के संबोधन

तारीख घोषणा समय
19 मार्च जनता कर्फ्यू की घोषणा 29 मिनट
24 मार्च 21 दिन का लॉकडाउन 29मिनट
3 अप्रैल दीप जलाने की अपील 12मिनट
14 अप्रैल लॉकडाउन-2 की घोषणा 25मिनट
12 मई 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा 33मिनट
30 जून अन्न योजना नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा 16मिनट

मंगलवार का संदेश गरीबों को राहत देने वाला

मोदी का मंगलवार का राष्ट्र के नाम संदेश मुख्य रूप से गरीबों पर फोकस रहा। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नवंबर के आखिरी तक बढ़ाने का ऐलान किया। इसके तहतसरकार हर महीने परिवार के हर सदस्य को 5 किलो गेहूं या 5 किलो चावल मुफ्त देगी। साथ ही प्रत्येक परिवार को हर महीने एक किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा किइस योजना के विस्तार में 90 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपया हो जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक 9 बार राष्ट्र को संबोधित किया
1. 8 नवंबर 2016: कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था।
2. 15 फरवरी 2019: पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 जवानों की हत्या के बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया था।
3. 27 मार्च 2019: मोदी ने बताया था कि डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने लोअर अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया।
4. 8 अगस्त 2019: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद मोदी ने 8 अगस्त 2019 की रात 8 बजे देश को संबोधित किया था।
5. 7 सितंबर 2019: चंद्रयान-2 का चांद पर उतरने से पहले संपर्क टूटने के बाद वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया।
6. 9 नवंबर 2019: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और पंजाब में करतारपुर कॉरिडोर पर बात की।
5. 19 मार्च 2020: देश में कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए सरकार की कोशिशों के साथ लोगों का सहयोग हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आव्हान किया।
6. 24 मार्च, 2020: कोरोना से लड़ने के लिए देशवासियों से कुछ समय मांगा। उन्होंने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन करने की घोषणा की।
7. 3 अप्रैल 2020: 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए घर की लाइट बुझाकर छत या बालकनी पर दीये जलाने की अपील की।
8. 14 अप्रैल 2020: देशभर में लगे लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया।
9. 30 जून 2020: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर के आखिरी तक बढ़ाने की घोषणा की।

राष्ट्र के नाम संदेश से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1.मोदी के मन में बिहार, 16 मिनट में 2 बार छठ का जिक्र किया

2.मोदी ने बुल्गारिया के पीएम पर लगे जुर्माने से मास्क की अहमियत समझाई

3.मोदी ने कहा- दीपावली-छठ पूजा यानी नवंबर तक 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो चना मुफ्त दिया जाएगा

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

Narendra Modi Addressing Nation/2nd Shortest Speech [Updates]: Sixth Address Of PM Modi To The Nation

Source: DainikBhaskar.com

Related posts