ट्रम्प ने मोदी को फोन पर जी-7 समिट में आने का न्योता दिया, दोनों के बीच भारत-चीन सीमा विवाद और अमेरिका में हिंसा पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मंगलवार को फोन पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन सीमा विवादऔर अमेरिका में अश्वेत नागरिक के मारे जाने के बाद शुरू हुई हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी को अमेरिका में होने वाली जी-7 समिट में आने का न्योता भी दिया है।

दोनों नेताओं के बीच कोरोनावायरस संकटऔर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन में सुधारों को लेकर भी बातचीत हुई।

मोदी ने अमेरिका में हिंसा को लेकर चिंता जताई

पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में जारी हिंसक घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि डोनाल्ड ट्रम्प जल्द हालात को संभालने का रास्ता ढूंढ लेंगे।

भारत-चीन सीमा विवाद पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्या कहा था?
अमेरिकीराष्ट्रपति ट्रम्प ने दो बार भारत और चीन के विवाद में मध्यस्थता की पेशकश की थी। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत का दावा किया और यह भी कहा था- भारत और चीन के बीच एक बड़ा टकराव चल रहा है। मैं नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता हूं। अगर मुझसे मदद मांगी जाती है तो मैं यह (मध्यस्थता) करूंगा।

अमेरिका की मध्यस्थता की पेशकश पर भारत और चीन ने क्या कहा?
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा था- भारत और चीन आपसी बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने में सक्षम हैं। थर्ड पार्टी की कोई जरूरत नहीं है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मध्यस्थता की पेशकश ठुकरा दी थी। मंत्रालय ने कहा था कि पड़ोसी के साथ मसले का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए कूटनीतिक स्तर पर कोशिशेंजारी हैं।

अमेरिका के साथ काम करके खुश: मोदी

मोदी ने दूरदर्शिता और हालत को वक्त रहते भांपने को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ की। मोदी ने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ काम करके खुशी है। डोनाल्ड ट्रम्प ने भी मोदी को जी-7 समिट में आने का न्योता दिया और मोदी ने इस समिट की सफलता के लिए ट्रम्प को शुभकामनाएं दी हैं।

क्या है जी-7?

जी-7 सात बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक समूह है। इसमें फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, इटली जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। इसे ग्रुप ऑफ सेवन भी कहा जाता है। ये सभी देश आपसी हितों के मामलों पर चर्चा के लए हर साल मिलते हैं।

डब्ल्यूएचओ से क्यों खफा हैं डोनाल्ड ट्रम्प?
अमेरिका पहले ही डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोक चुका है। अबट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ के साथ सभी रिश्ते खत्म करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम डब्ल्यूएचओ के कोटे का फंड स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली किसी दूसरी संस्था को देंगे।

ट्रम्प ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ पर चीन का पूरा नियंत्रण है। चीन उसे 4 करोड़ डॉलर देता है और अमेरिका एक साल में 45 करोड़ डॉलर की मदद देता है। दोनों ने हमारी मांग नहीं मानी, इसलिए हम डब्ल्यूएचओ से संबंध खत्म कर रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे भी एकदूसरे को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। – फाइल

Source: DainikBhaskar.com

Related posts