नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को देश के निषिद्ध क्षेत्रों में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि आठ जून से आतिथ्य सत्कार (हॉस्पिटैलिटी) सेवाओं, होटलों और शॉपिंग मॉल को खोलने की अनुमति होगी। केन्द्र ने लॉकडाउन में और अधिक छूट संबंधी शनिवार को जारी नए दिशा-निर्देशों को लॉकडाउन हटाने का प्रथम चरण (अनलॉक 1) बताया है। देश में 25 मार्च से जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को समाप्त हो रहा है। नए दिशा-निर्देशों में केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर जिन गतिविधियों पर पाबंदी लगी थी, उन्हें एक जून से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। उसमें कहा गया है कि लॉकडाउन, जिसका चौथा चरण रविवार को समाप्त हो रहा है, निषिद्ध क्षेत्रों में 30 जून तक प्रभावी रहेगी। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सार्वजनिक धार्मिक स्थलों, होटलों, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और अन्य आतिथ्य सत्कार सेवाएं भी आठ जून से शुरू हो जाएंगी। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशों में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो ट्रेनों, सिनेमा हॉल, जिम, राजनीतिक सभाओं आदि को शुरू करने का निर्णय परिस्थितियों का आकलन करने के बाद लिया जाएगा। दिशा-निर्देश मे कहा है कि स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों, प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थानों को राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ सलाह के बाद खोला जाएगा। उसमें कहा गया है कि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश शिक्षण संस्थानों को जुलाई से खोलने के संबंध में अभिभावकों और अन्य संबंधित लोगों के साथ चर्चा कर सकते हैं। आज जारी दिशा-निर्देश में कर्फ्यू का समय भी बदल कर रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा देशभर में अन्य लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी।(यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।)
Related posts
-
April 19, 2024 Isabella Comments Off on 21 राज्यों की 102 सीटों पर आज वोटिंग:8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व CM और पूर्व राज्यपाल मैदान में; अरुणाचल-सिक्किम में विधानसभा के लिए मतदान
21 राज्यों की 102 सीटों पर आज वोटिंग:8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व CM और पूर्व राज्यपाल मैदान में; अरुणाचल-सिक्किम में विधानसभा के लिए मतदान
18वीं लोकसभा चुनाव के लिए फर्स्ट फेज में आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की... -
April 19, 2024 Isabella Comments Off on वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ नियुक्त:अभी नेवी स्टाफ के वाइस चीफ हैं; 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ नियुक्त:अभी नेवी स्टाफ के वाइस चीफ हैं; 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया है। केंद्र सरकार ने... -
April 19, 2024 Isabella Comments Off on कर्नाटक के कॉलेज में कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या:पूर्व क्लासमेट ने चाकू से शरीर पर 7 वार किए; प्रपोजल ठुकराने से नाराज था
कर्नाटक के कॉलेज में कांग्रेस नेता की बेटी की हत्या:पूर्व क्लासमेट ने चाकू से शरीर पर 7 वार किए; प्रपोजल ठुकराने से नाराज था
कर्नाटक के हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में गुरुवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस नेता की बेटी...