1 लाख 25 हजार 120 केस: 10 दिन में 49 हजार 326 मरीज बढ़े, 4 दिन से लगातार 5 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़ रहे

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 25 हजार 120 हो गई है। शनिवार को राजस्थान में 48 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 279 मरीज और बढ़े हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं यह जानकारी नहीं मिल सकी है।बीते10 दिनमें 49 हजार 326 मरीज बढ़े हैं। पिछले 4 दिन से लगातार 5 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़ रहे हैं। 19 मई को 6154 संक्रमित, 20 मई को 5720, 21 मई को 6023 और 22 मई को6570 मरीज बढ़े।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। केरल में मिले नए संक्रमितों में से 17 विदेश और 21 महाराष्ट्र से लौटे थे। वहीं, दिल्ली में 660, तमिलनाडु में 786, गुजरात में 363, मध्यप्रदेश में 189, उत्तरप्रदेश में 220, राजस्थान में 267, कर्नाटक में 138, बिहार में 179 और ओडिशा में 86 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।कोरोनासंक्रमण26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है।इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 25 हजार 447 संक्रमित हैं। इसमें से 69 हजार 597 का इलाज चल रहा है, 51 हजार 783 ठीक हुए हैं और 3720 की मौत हुई है।

सितंबर से फिर शुरू होगा ‘हुनर हाट’
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि ‘हुनर हाट’ सितंबर से फिरशुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा किलॉकडाउन का सदुपयोग करके दस्तकारों औरकारीगरों ने बड़ी संख्या मेंदुर्लभ स्वदेशी सामान बनाया है।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़, दिल्ली, प्रयागराज, भोपाल, जयपुर, हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, पटना, नागपुर, रायपुर, पुडुचेरी, अमृतसर, जम्मू, शिमला, गोवा, कोच्चि, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अजमेर, अहमदाबाद, इंदौर, रांची, लखनऊ में ‘हुनर हाट’ लगाए जाएंगे।

अपडेट्स…

  • कर्नाटक सरकार ने तय किया है कि महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्यप्रदेश से आने वाली घरेलू उड़ान के यात्रियों को 7 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन किया जाएगा।
  • जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों से बस या ट्रेन से आने वाले यात्रियों को 14 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन किया जाएगा। उनका आरटी-पीसीआर के जरिए टेस्ट भी किया जाएगा। अगर रिपोर्ट नेगेटिव आई तो घर और पॉजिटिव आई तो अस्पताल भेज दिया जाएगा।
  • संक्रमण के खिलाफ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के बेहतर रिजल्ट सामने आए हैं। अब केंद्र सरकार एचसीक्यू को हाई रिस्क जोन में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना वॉरियर्स के लिए रोग निरोधक के तौर पर इस्तेमाल करेगी। नेशनल टास्क फोर्स ने पाया है कि एचसीक्यू टेबलेट लेने वाले दिल्ली एम्स समेत अन्य अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण का खतरा कम रहा।
  • मध्यप्रदेश के इंदौर में 100 साल की बुजुर्ग चंदा बाई ने कोरोना संक्रमण को मात दी। गुरुवार को वह अरबिंदोअस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचीं तो लोगों ने पड़ोसियों ने उनका स्वागत किया। चंदा बाई के परिवार में 6 संक्रमित मिले थे, इनमें से 5 ठीक हो चुके हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
22 मई 6570
19 मई 6154
21 मई 6025
20 मई 5547
17 मई 5049

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 6170:यहां शुक्रवार को 189 नए मामले सामने आए। राज्य के सभी जिलों में 1391 फीवर क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। इनमें अभी तक 42 हजार से अधिक लोग जांच करा चुके हैं। 30 हजार से अधिक लोगों को ‘होम आइसोलेशन’ में रहने की सलाह दी गई और 6050 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट किए गए व्यक्तियों में से 2 हजार 959 व्यक्तियों को कोविड केयर अस्पताल में भिजवाया गया है।

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 44582:राज्य में शुक्रवार को 2940 नए मामले सामने आए।लगातार छठे दिन राज्य में 2 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। कुल संक्रमितों में से मुंबई में 25 हजार 500 केस हैं। धारावी में अब तक 1478 पॉजिटिव मिल चुके हैं। कोरोना से राज्य में 63 और मौतें हुईं। अब तक प्रदेश में 1517 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 457 रूट पर रेड जोन और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर राज्य परिवहन की बसें शुरू हो गईं।
यह मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमितों के इलाज के लिए हाल ही में तैयार किया गया हॉस्पिटल है। यहां हर दिन करीब डेढ़ हजार मरीज बढ़ रहे हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5735:यहां शुक्रवार को संक्रमण के 220मामले आए। एक दिन में सबसे ज्यादा 14 लोगों की जान गई।अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक बनी हुई है। अभी यहां 3324 मरीजठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से 152लोगों की मौत हो चुकी है।

मथुरा में लॉकडाउन के बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिस का जवान प्यास बुझाता हुआ। तेज होती गर्मी ने कोरोना वाॅयरियर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 6542: यहां शनिवार को 48 संक्रमण केमामले आए। इनमें नागौर में 17, कोटा में 10, झुंझुनूं में 6, जयपुर में 5, झालावाड़ में 4, धौलपुर में 2, जबकि अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में 1-1 मरीज मिला।राज्य में अब तक3692 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 155 लोगों की मौत हो चुकी है।
अजमेर में ये महिलाएं मनरेगा के तहत मजदूरी करने जा रही हैं। सरकार ने लॉकडाउन के दूसरे चरण से ही मजदूरी और खेती के कामकाज करने की छूट दे दी थी।
  • दिल्ली, संक्रमित- 12319:यहां शुक्रवार को 660 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 330 ठीक हुए और 14 की मौत हुई। यहां मौतों के आंकड़ों में कथितहेरफेर की खबरोंका स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्रजैनने खंडन किया है। उनका कहना है कि मौत के संदिग्ध मामलों को कोरोना से हुई मौतों मेंनहीं गिना जाएगा।
  • बिहार, संक्रमित- 2166:यहां शुक्रवार को 179 नए मरीज मिले। इनमें से मधुबनी में 34, कटिहार में 19, बेगुसराय में 17, समस्तीपुर में 10 और गोपालगंज में 9 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल संक्रमितों में से एक हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं। गुरुवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 211 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

यह तस्वीर अहमदाबाद की है। प्रवासी मजदूर रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहन के इंतजार में लाइन लगाकर बैठे हैं। इन्हें स्पेशल ट्रेन से बिहार भेजा गया।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts