1 लाख 24 हजार 791 केस: एक दिन में रिकॉर्ड 6568 मरीज बढ़े, हाई रिस्क जोन में तैनात वॉरियर्स को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दी जाएगी

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 24हजार 791हो गई है। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 6568 मरीज बढ़े। संक्रमण के खिलाफ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के बेहतर रिजल्ट सामने आए हैं। अब केंद्र सरकार एचसीक्यू को हाई रिस्क जोन में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना वॉरियर्स के लिए रोग निरोधक के तौर पर इस्तेमाल करेगी। नेशनल टास्क फोर्स ने पाया है कि एचसीक्यू टेबलेट लेने वाले दिल्ली एम्स समेत अन्य अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण का खतरा कम रहा।

शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 2940 मरीज मिले। केरल में मिले नए संक्रमितों में से 17 विदेश और 21 महाराष्ट्र से लौटे थे। वहीं, दिल्ली में 660, तमिलनाडु में 786, गुजरात में 363, मध्यप्रदेश में 189, उत्तरप्रदेश में 220, राजस्थान में 267, कर्नाटक में 138, बिहार में 179 और ओडिशा में 86 मरीज मिले। इनके अलावा 217 मरीज और हैं, लेकिन वे किस राज्य से हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।कोरोनासंक्रमण26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है।इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों में ही 86 हजार से ज्यादा, यानी 73% मरीज हैं।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 25 हजार 447 संक्रमित हैं। इसमें से 69 हजार 597 का इलाज चल रहा है, 51 हजार 783 ठीक हुए हैं और 3720 की मौत हुई है।

100 साल की बुर्जुग ने कोरोना को हराया

मध्यप्रदेश के इंदौर में 100 साल की बुजुर्ग चंदा बाई ने कोरोना संक्रमण को मात दी। गुरुवार को वह अरबिंदोअस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचीं तो लोगों ने पड़ोसियों ने उनका स्वागत किया। चंदा बाई के परिवार में 6 संक्रमित मिले थे, इनमें से 5 ठीक हो चुके हैं।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
19 मई 6154
21 मई 6025
20 मई 5547
17 मई 5049
16 मई 4794

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 6170:यहां शुक्रवार को 189 नए मामले सामने आए। राज्य के सभी जिलों में 1391 फीवर क्लीनिक शुरू कर दिए गए हैं। इनमें अभी तक 42 हजार से अधिक लोग जांच करा चुके हैं। 30 हजार से अधिक लोगों को ‘होम आइसोलेशन’ में रहने की सलाह दी गई और 6050 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट किए गए व्यक्तियों में से 2 हजार 959 व्यक्तियों को कोविड केयर अस्पताल में भिजवाया गया है।

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 44582:राज्य में शुक्रवार को 2940 नए मामले सामने आए।लगातार छठे दिन राज्य में 2 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। कुल संक्रमितों में से मुंबई में 25 हजार 500 केस हैं। धारावी में अब तक 1478 पॉजिटिव मिल चुके हैं। कोरोना से राज्य में 63 और मौतें हुईं। अब तक प्रदेश में 1517 मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में 457 रूट पर रेड जोन और कंटेनमेंट जोन को छोड़कर राज्य परिवहन की बसें शुरू हो गईं।
यह मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमितों के इलाज के लिए हाल ही में तैयार किया गया हॉस्पिटल है। यहां हर दिन करीब डेढ़ हजार मरीज बढ़ रहे हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 5735:यहां शुक्रवार को संक्रमण के 220मामले आए। एक दिन में सबसे ज्यादा 14 लोगों की जान गई।अच्छी खबर यह है कि संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक बनी हुई है। अभी यहां 3324 मरीजठीक हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण से 152लोगों की मौत हो चुकी है।

मथुरा में लॉकडाउन के बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिस का जवान प्यास बुझाता हुआ। तेज होती गर्मी ने कोरोना वाॅयरियर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 6494:प्रदेश में शुक्रवार को 267नए कोरोना संक्रमित मिले। पाली में 30,जयपुर में 29, डूरंगपुर में 27,जोधपुर में 21, कोटा में 20 मरीज मिले हैं।इसके साथ ही 3680 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 153 पहुंच गया है।
अजमेर में ये महिलाएं मनरेगा के तहत मजदूरी करने जा रही हैं। सरकार ने लॉकडाउन के दूसरे चरण से ही मजदूरी और खेती के कामकाज करने की छूट दे दी थी।
  • दिल्ली, संक्रमित- 12319:यहां शुक्रवार को 660 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि 330 ठीक हुए और 14 की मौत हुई। यहां मौतों के आंकड़ों में कथितहेरफेर की खबरोंका स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्रजैनने खंडन किया है। उनका कहना है कि मौत के संदिग्ध मामलों को कोरोना से हुई मौतों मेंनहीं गिना जाएगा।
  • बिहार, संक्रमित- 2166:यहां शुक्रवार को 179 नए मरीज मिले। इनमें से मधुबनी में 34, कटिहार में 19, बेगुसराय में 17, समस्तीपुर में 10 और गोपालगंज में 9 संक्रमित बढ़े। राज्य में कुल संक्रमितों में से एक हजार से ज्यादा प्रवासी मजदूर हैं। गुरुवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 211 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

यह तस्वीर अहमदाबाद की है। प्रवासी मजदूर रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहन के इंतजार में लाइन लगाकर बैठे हैं। इन्हें स्पेशल ट्रेन से बिहार भेजा गया।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts