हिमाचल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, केलांग का पारा 20 के पार, शिमला में भी छूटने लगे पसीने – अमर उजाला

शुक्रवार को ऊना सहित प्रदेश के नौ स्थानों पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 38.3, बिलासपुर में 38.0, हमीरपुर में 37.8, कांगड़ा में 37.3, भुंतर में 35.6, चंबा में 36.2, नाहन में 34.6, सोलन में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

धर्मशाला में अधिकतम तापमान 29.6, शिमला में 28.0, कल्पा में 25.6, डलहौजी में 23.4 और केलांग में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होते ही न्यूनतम तापमान भी चढ़ना शुरू हो गया है।

गुरुवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.1, बिलासपुर में 20.5, हमीरपुर में 20.5, ऊना में 17.6, कांगड़ा में 19.0, शिमला में 17.4 और केलांग में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

Related posts