देश में कोरोना संक्रमण के चलते मौतों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक 3754 लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार शाम 4 बजे तक 28 संक्रमितों कीमौत की पुष्टि हुई। इसमें सबसे ज्यादा 23 लोग देश की राजधानी दिल्ली से थे। यहां अब तक 231 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में 3, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 1-1 संक्रमित की मौत हुई।
इसके पहले शुक्रवार को 142 लोगों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63 लोगों की मौत हुई। यहां मृतकों की संख्या 1517 हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 29, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में 14-14, प. बंगाल में 6, तेलंगाना में 3, राजस्थान में 2, मध्यप्रदेश, केरल और आंध्रप्रदेश में एक-एक की जान गई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य |
मौतें |
महाराष्ट्र | 1517 |
गुजरात | 802 |
मध्य प्रदेश | 272 |
पश्चिम बंगाल | 265 |
राजस्थान | 156 |
दिल्ली | 231 |
उत्तर प्रदेश | 152 |
आंध्र प्रदेश | 56 |
तमिलनाडु | 99 |
तेलंगाना | 48 |
कर्नाटक | 42 |
पंजाब | 39 |
जम्मू-कश्मीर | 20 |
हरियाणा | 16 |
बिहार | 11 |
झारखंड | 03 |
हिमाचल प्रदेश | 04 |
केरल | 05 |
असम | 04 |
उत्तराखंड | 01 |
मेघालय | 01 |
ओडिशा | 07 |
कुल | 3754 |
टॉप-10 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर |
मौतें |
मुंबई | 909 |
अहमदाबाद | 645 |
पुणे | 243 |
कोलकाता | 176 |
इंदौर | 109 |
जयपुर | 75 |
उज्जैन | 51 |
सूरत | 57 |
ठाणे | 84 |
भोपाल | 40 |
17 मई को सबसे ज्यादा 165 मौतें
तारीख |
मौतें |
15 मई | 95 |
16 मई | 106 |
17 मई | 165 |
18 मई | 131 |
19 मई | 147 |
20 मई | 132 |
21 मई | 148 |
22 मई | 147 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com