Corona in Jharkhand: झारखंड में आज फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 162 पर; जानें ताजा हाल – दैनिक जागरण

Publish Date:Mon, 11 May 2020 11:27 PM (IST)

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkahnd Corona News 2 नए मामलों के साथ झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सोमवार को 162 पर पहुंच गया है। रांची की हिंदपीढ़ी इलाके की एक महिला आज कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला की उम्र 25 वर्ष बताई गई है। महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इधर गिरिडीह में भी कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। पीएमसीएच, धनबाद ने 22 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। गिरिडीह का कोरोना संक्रमित 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर गुजरात के सूरत से लौटा था।

रांची में बढ़कर 94 और झारखंड में 162 हुई मरीजों की संख्‍या 

इससे पहले रविवार को कुल चार कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी। इनमें 3 गिरिडीह के और एक मरीज हजारीबाग के बरकट्ठा का रहने वाला है। दैनिक जागरण के संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया है कि रांची के रिम्‍स में सोमवार को कुल 578 संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई है। इनमें 577 निगेटिव मिले हैं। एक महिला में कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। रिम्‍स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। यह महिला कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी की रहने वाली है।

कोविड-19 के अबतक यहां इतने मरीज

  • रांची : 94
  • गढ़वा : 23 
  • बोकारो : 10
  • पलामू : 08
  • गिरिडीह : 06
  • हजारीबाग : 04
  • धनबाद : 04
  • देवघर : 04
  • सिमडेगा : 02
  • जामताड़ा : 02
  • दुमका : 02
  • कोडरमा : 02
  • गोड्डा : 01

Posted By: Alok Shahi

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Related posts