70 हजार 766 केस: आरोग्य सेतु से 697 संभावित हॉट स्पॉट का पता चला, लॉकडाउन के बाद भी ऐप हवाई यात्रियों के लिए जरूरी होगा

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70हजार 766हो गई है। महामारी से लड़ाई में आरोग्य सेतु ऐप काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इससे देशभर में 697 संभावित हॉट स्पॉट के बारे में जानकारी मिली है। अब तक 9.8 करोड़ लोगों ने यह ऐप डाउनलोड किया है। ब्लूटूथ कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए 1.4 लाख यूजर्स को संक्रमण के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया। इनके संक्रमित लोगों के संपर्क में आने की आशंका है। यह जानकारी एम्पावर्ड ग्रुप 9 के चेयरमैन अजय साहनी ने दी। वहीं, सरकार इस ऐपको लॉकडाउन के बाद भी हवाई यात्रियों के लिए अनिवार्य कर सकती है।

सोमवार को महाराष्ट्र में 1230, तमिलनाडु में 798, गुजरात में 347,दिल्ली में 310, मध्यप्रदेश में 171, राजस्थान में 174, उत्तरप्रदेश में 107,बिहार 39 समेत 3589 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।इससे पहलेरविवार को देश मेंएक दिन में सबसे ज्यादा4296 नए मरीज सामने आए। सबसे ज्यादा 1668 लोग ठीक भी हुए।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुईहै।

आईसीएमआर चुनिंदा जिलों में सर्वे कराएगा

काउंसिलऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) संक्रमण फैलने की जानकारी जुटाने के लिए देश के चुनिंदा जिलों में जनसंख्या आधारित सर्वे कराएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इस दौरान आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए स्बाव के सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा एलिसा किट से खून में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए टेस्ट भी किया जाएगा।

दिल्ली से पैदल रवाना हुए मजदूर

बाहरी राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं,फिरभी कई मजदूर सड़क के रास्ते साइकिल या पैदल ही अपने घरजा रहे हैं। दरअसल, वे कागजी कार्रवाई और क्वारैंटाइन से बचना चाहते हैं।दिल्ली में लॉकडाउन के बीच करीब डेढ़ महीने से फंसे कुछमजदूरों का कहना है कि उनके पास अब खाने-पीने का सामान खत्म हो चुका है। ऐसे में घर जाने के सिवाय उनके पास कोई विकल्प नहीं है।

अपडेट्स

  • पिछले 24 घंटे में बीएसएफ के 24 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 4 जवान कोलकाता के हैं, जबकिएक-एक जवान दिल्ली और त्रिपुरा के हैं।
  • प. बंगाल की निजी कंपनी जीसीसी बायोटेक इंडिया ने कोरोना जांच की रियल टाइम टेस्ट किट बनाने का दावा किया है। कंपनी के एमडी राजामजूमदार का कहना है कि एक करोड़ टेस्ट किट तैयार कर ली गईहैं। हर दिन 3 लाख टेस्ट किट बनाकर दे सकते हैं।एक किट की लागत सिर्फ 500 रुपए है। इससे 90 मिनट में रिजल्ट आ जाता है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बहुत हल्के लक्षण या प्री-सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की गाइडलाइन बदली है। ऐसे मरीज शुरुआती लक्षण दिखने के 17 दिन बाद आइसोलेशन खत्म कर सकेंगे। बशर्ते उन्हें10 दिन से बुखार नहीं आया हो। इन मरीजों को तीन लेयर वाला मास्क पहनना होगा और उसे हर 8 घंटे पर बदलना होगा।
  • दिल्ली मेंऊर्जा मंत्रालय के एक अफसर की कोरोनारिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद श्रम शक्ति भवन की छठवीं मंजिल कोसील कर दिया गया है। इसी मंजिल पर ऊर्जा मंत्रालयका दफ्तर है। मंत्रालय ने कहा है कि ऑफिस में मंगलवार से कामकाज शुरू हो जाएगा।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 मई 4296

04 मई

3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3563

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 23401 4786 868

गुजरात

8542 2780 513
दिल्ली 7233 2129 73
तमिलनाडु 8002 2051 53

राजस्थान

3988 2324 113
मध्यप्रदेश 3785 1747 221
उत्तरप्रदेश 3574 1758 80
आंध्रप्रदेश 2018 998 45
पंजाब 1877 168 31
पश्चिम बंगाल 1939

417

185
तेलंगाना 1275 801 30
जम्मू-कश्मीर 879 427 10
कर्नाटक 862 426 31
हरियाणा 730 337 11
बिहार 746 377 6

केरल

520

489

4
ओडिशा 414 85 3
चंडीगढ़ 181 28 3

झारखंड

161 78 3
त्रिपुरा 152 2 0
उत्तराखंड 68 46 1
छत्तीसगढ़ 59 53 0
असम 65 40 1

हिमाचल प्रदेश

59 35 3
लद्दाख 42 22 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 13 10 1

पुडुचेरी

12 9 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में67 हजार 152 संक्रमित हैं। 44 हजार 29 का इलाज चल रहा है। 20 हजार 916 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2206 मरीजों की मौत हुईहै।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3785: यहां सोमवार को संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए।इंदौर, भोपाल और उज्जैन में संक्रमण पूरी तरह काबू नहीं हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में अगले हफ्ते से टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी तबसंक्रमितों की संख्या और बढ़सकती है। उधर, भोपाल के हॉट स्पॉट जहांगीराबादमें कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नया प्रयोग किया जा रहा है। यहां निगेटिव रिपोर्ट वाले करीब 2000 लोगों कोदूसरी जगहशिफ्ट किया जा रहा है।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से उतारी गईं पान की डलिया। हालांकि, कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए फिलहाल गुटखा, पान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगी है।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3547: राज्य में सोमवार को107 नए संक्रमित मिले। इनमें से मेरठ के सबसे ज्यादा 22 औरआगरा के 13 मरीज शामिल हैं। आगरा में 2, जबकि कानपुर औरमेरठ में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 224 मरीज मिल चुके हैं। यहां 49 कंटेनमेंट जोन हैं। राज्य में इस बीमारी सेअब तक 80 लोग जान गंवा चुके हैं।
यह तस्वीर लखनऊ की है। यहां रविवार को लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने मदर्स डे मनाया।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 23401: यहां सोमवार को 1230 नए संक्रमित मिले और 36 मौतें हुईं।मुंबई के धारावी में 26 नए मामलों के साथ संक्रमितोंकी संख्या 859 होगई है। माहिम में भी 119 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। उधर, पुणे नगर निगम की सीमा में 69 कंटेनमेंट इलाकों में सोमवार से सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे थे।
मुंबई के चेंबूर इलाके में लॉकडाउन के दौरान बच्चे खाली पड़े रेलवे ट्रैक पर क्रिकेट खेलते हुए। मुंबई कोरोना संक्रमण से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 22 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 3988: यहां सोमवार को संक्रमण के 174मामले सामने आए। इनमें से उदयपुर में 49, जयपुर में 28, अजमेर में 12, अलवर में 11, जालोर में 6, चित्तौड़गढ़ और पाली में 5-5, कोटा में 9, जोधपुर, टोंक, नागौर, करौली, बाड़मेर और दौसा में 2-2, जबकि भरतपुर, जैसलमेर और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला।
जयपुर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिसवालों को आशीर्वाद देती महिलाएं। यहां कोरोना के 1200 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। यह राजस्थान में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 7233: यहां सोमवार संक्रमण के310 मामले आए।ऊर्जा मंत्रालय के एक अफसर की कोरोनारिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बतायाकिराजधानी के सभी अस्पतालों को वहांहर दिन हो रहीमौतों का ब्योरा देने को कहा गया है।
यह तस्वीर दिल्ली की है। इस बेटी के मुंह पर मास्क और हाथ में सैनिटाइजर है। यानी मां ने कोरोना संक्रमण के बीच उसकी सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया है।
  • बिहार, संक्रमित- 746:यहां सोमवार को संक्रमण के 39 मामले सामने आए। इनमें से पटना में 3, जबकि गोपालगंज और भागलपुर में 2-2 मरीज मिले।राज्य में अब तक354 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। यहां सिर्फ 3 जिले सीतामढ़ी, अररिया और पश्चिमी चंपारण ग्रीन जोन में हैं। इनके अलावा मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया रेड जोन में हैं, जबकि 29 जिले ऑरेंज जोन में हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

दिल्ली में सोमवार को एक संक्रमित मुस्लिम महिला की मौत हो गई। दफनाने से पहले शव पर चादर डालता हेल्थ वर्कर।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts