हावड़ा-दिल्ली ट्रेन के फर्स्ट एसी और थर्ड एसी के सभी टिकट 10 मिनट में बिक गए; मुंबई-दिल्ली ट्रेन में भी 18 मई तक टिकट नहीं

आईआरसीटीसी ने सोमवार शाम 6 बजे से स्पेशल ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग शुरू की। इस दौरान हावड़ा-दिल्ली ट्रेन के फर्स्ट एसीऔर थर्ड एसीके टिकट सिर्फ10 मिनट में बिक गए। दरअसल, पहले यह बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होनीथी, मगर लोड बढ़ने से साइट ही क्रैश हो गई। इसवजह से2 घंटे की देरी से बुकिंग शुरू हुई।

टिकट बुकिंग शुरू होने के बादभुवनेश्वर-नई दिल्लीस्पेशल ट्रेन के एसी-1 और एसी-3 के सभी टिकट शाम साढ़ेछह बजे तक बिक चुके थे।मुंबई-दिल्ली ट्रेन में भी अब 18 मई तक किसी भी क्लास मेंटिकट उपलब्ध नहीं है।

1) हावड़ा-नई दिल्ली
इस रूट की स्पेशल ट्रेन का 12 मई का रिजर्वेशन कुछ ही मिनटों में फुल हो गया, जबकि 13 मई का रिजर्वेशन 20 मिनट में फुल हो गया। इस रूट पर थर्ड एसी का किराया 1900 रुपए, सेकंड एसी का 2700 रुपए और फर्स्ट क्लास का 4595 रुपए रखा गया है।

2) राजेंद्र नगर-नई दिल्ली रूट
आईआरसीटीसी की वेबसाइटपर राजेंद्र नगर लिखने पर ट्रेन सर्च नहीं हुई, जबकि पटना-नई दिल्ली सिलेक्ट करने पर बुकिंग का ऑप्शन दिखा। दरअसल, सर्च करने पर यूजर को पटना डालना था और ट्रेन का नाम राजेंद्र नगर-नई दिल्ली एसी स्पेशल था। शाम पौने सात बजे तक इस रूट पर 17 मई तक की सीटें उपलब्ध थीं। इस रूट पर थर्ड एसी का 1535 रुपए, सेकंड एसी का 2170 और फर्स्ट एसी का 3660 रुपए किराया है।

3) नई दिल्ली से बिलासपुर
इस रूट पर 12 मई की ट्रेन के लिए बुकिंग कुछ ही देर में फुल हो गई, लेकिन 16 मई की ट्रेन के लिए शाम 7 बजे तक भी थर्ड एसी की सीटें उपलब्ध थीं। सेकंड एसी में दोनों तारीखों पर शाम 7 बजे तक काफी सीटें उपलब्ध थीं। इस रूट पर थर्ड एसी का 1950 रुपए, सेकंड एसी का 2790 और फर्स्ट एसी का 4745 रुपए किराया है।

4) मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली
इस रूट पर रेलवे हर दिन के लिए एसी ट्रेन चलाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में12 से 16 मई के सेकंड एसी और थर्ड एसी के टिकट आधे घंटे में ही पूरे बुक हो गए। दोनों क्लास में सिर्फ 17 मई के टिकट शाम 7 बजे तक अवेलेबल थे। इस रूट पर थर्ड एसी का 1855 रुपए, सेकंड एसी का 2645 रुपए और फर्स्ट एसी का 4495 रुपए है।

5) नई दिल्ली से सिकंदराबाद
इस रूट पर भी आधे घंटे के अंदर बुकिंग फुल हो गई। यह ट्रेन हर मंगलवार चलेगी, लेकिन यूजर्स के पास सिर्फ 12 मई की टिकट का ऑप्शन था। अगले मंगलवार यानी 19 मई डालने पर सर्च रिजल्ट में यह ट्रेन नहीं आ रही थी। इस ट्रेन का थर्ड एसी का 2065 रुपए, सेकंड एसी का 2960 रुपए और फर्स्ट एसी का 5060 रुपए रखा गया है।

कई रूट पर ट्रेन सर्च करने पर एरर दिखा
हावड़ा से नई दिल्ली लिखने पर तुरंत सर्च हुआ, लेकिन रिटर्न जर्नी सर्च करने पर एरर के साथ यह मैसेज आया कि कोरोना के चलते इस रूट पर बुकिंग सस्पेंड है। इसी तरह राजेंद्र नगर से नई दिल्ली रूट पर तो ट्रेन सर्च हो गई और 12 मई की बुकिंग भी हुई, लेकिन दिल्ली से राजेंद्र नगर की ट्रेन सर्च रिजल्ट में नहीं आई। नई दिल्ली से बेंगलुरु का 12 मई का टिकट हुआ, लेकिन रिटर्न जर्नी के टिकट सर्च नहीं हुए।

नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम, नई दिल्ली-चेन्नई सेंट्रल रूट पर ट्रेन सर्च करने के दौरान भी एरर आता रहा। मुंबई-दिल्ली के टिकट बुक हुए, लेकिन दिल्ली-मुंबई रूट पर एरर दिखा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप से बुक होंगे टिकट

रेल मंत्रालय पहले ही यह साफकर चुका है कि टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप के जरिए ही बुक हो सकेंगे। रेलवे और आईआरसीटीसी के एजेंटों के जरिए टिकट बुक नहीं हो पाएंगे। तत्काल और प्रीमियम तत्काल का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।

इस रूट पर चलाई जाएंगी ट्रेन
ये पैसेंजर ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएंगी। रिटर्न जर्नी के लिए भी टिकट बुक हो सकेंगे।

रेलवे 15 रूटों पर मंगलवार से ट्रेनें शुरू कर रहा

रूट

कब चलेगी कहां-कहां रुकेगी
हावड़ा से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 5:05 बजे असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से हावड़ा 13 मई से रोज शाम 4:55 बजे असनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
राजेंद्र नगर से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 7:20 बजे पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से राजेंद्र नगर 13 मई से रोज शाम 5:15 बजे पटना जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली 14 मई से रोज रात 9:10 बजे दीमापुर,लामडिंग जंक्शन,गुवाहाटी,कोकराझार,मोरिअनि,न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ 12 मई से रोज 4:45 बजे दीमापुर,लामडिंग जंक्शन,गुवाहाटी,कोकराझार,मोरिअनि,न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, दानापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से जम्मू तवी 13 मई रात 9:10 बजे लुधियाना
जम्मू तवी से नई दिल्ली 14 मई रोज रात 8:10 बजे लुधियाना
बेंगलुरु से नई दिल्ली 12 मई से रोज रात 8:30 बजे अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन
नई दिल्ली सेबेंगलुरु 14 मई से रोज रात 9:15 बजे अनंतपुर, गुंटाकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन, झांसी जंक्शन
तिरुवनंतपुरम से
नई दिल्ली
15 मई से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार शाम 7:45 बजे अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम 13 मई से मंगलवार, बुधवार और रविवार सुबह 11:25 बजे अर्नाकुलम जंक्शन, कोझीकोड, मैंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा, कोटा
चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली 15 मई से शुक्रवार, रविवार सुबह 6:35 बजे विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा
नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल 13 मई से बुधवार, शुक्रवार शाम 4 बजे विजयवाडा़, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी, आगरा
बिलासपुर से नई दिल्ली 14 मई से सोमवार, गुरुवार दोपहर 2:40 बजे रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी
नई दिल्ली से बिलासपुर 12 मई से मंगलवार, शनिवार शाम 4 बजे रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल, झांसी
रांची से नई दिल्ली 14 मई से गुरुवार, रविवार शाम 5:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से रांची 13 मई से बुधवार, शनिवार शाम 3:30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 5:30 बजे सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा
नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल 13 मई से रोज शाम 4:55 बजे सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा
अहमदाबाद से नई दिल्ली 12 मई से रोज शाम 06:20 बजे पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
नई दिल्ली से अहमदाबाद 13 मई रोज रात 8:25 बजे पालनपुर, अबु रोड, जयपुर, गुड़गांव
अगरतला से नई दिल्ली 18 मई को शाम 7 बजे बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
नई दिल्ली से अगरतला 20 मई को शाम 7:50 बजे बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी,कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
भुवनेश्वर से नई दिल्ली 13 मई से रोज सुबह 10 बजे बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से
भुवनेश्वर
13 मई से रोज शाम 5:05 मिनट बजे बालेश्वर, हिजली(खड़गपुर), मूरी बोकारो स्टील सिटी, टाटानगर, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल
नई दिल्ली से
मड़गांव
15 मई से शुक्रवार, शनिवार सुबह 11:25 मिनट रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन
मड़गांवसे नई दिल्ली 17 मई से सोमवार, रविवार सुबह 10:30 मिनट रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन, कोटा जंक्शन
सिकंदराबाद से
नई दिल्ली
20 मई दोपहर 1:15 बजे नागपुर, भोपाल, झांसी
नई दिल्ली से
सिकंदराबाद
17 मई शाम 4 बजे नागपुर, भोपाल, झांसी

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

यह फोटो रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर शेयर की है। इसमें ट्रेन आने की खुशी में प्रवासी मजदूर सिर झुकाते नजर आए।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts