Corona in Jharkhand: झारखंड में आज कोरोना के 4 और मरीज मिले, अबतक 160; जानें ताजा हाल – दैनिक जागरण

Publish Date:Mon, 11 May 2020 05:45 PM (IST)

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases झारखंड में कोरोना के 4 और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 160 पर पहुंच गया है। गिरिडीह के तीन और हजारीबाग के एक प्रवासी मजदूर की पहचान कोरोना पॉजिटिव के रूप में की गई है। पीएमसीएच धनबाद ने गिरिडीह के 3 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। रांची के रिम्‍स ने हजारीबाग के एक मजदूर को कोरोना पॉजिटिव पाया है।

मुंबई से हजारीबाग लौटा प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह गिरिडीह के पांच मजदूरों के साथ बोलेरो से अपने घर आया था। इस तरह झारखंड में रविवार को एक और प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हजारीबाग के बरकट्ठा के एक प्रवासी मजदूर में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। हालांकि 83 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

हजारीबाग में मिला नया मरीज बरकट्ठा का रहनेवाला है। वह दो दिन पहले गिरिडीह के पांच मजदूरों के साथ बोलेरो से लौटा था। सूचना मिलने पर प्रशासन ने उसे क्वारंटाइन कर जांच कराई थी। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया जाएगा। इस तरह हजारीबाग में अब मरीजों की कुल संख्या चार हो गई है। हालांकि पूर्व के सभी तीन मरीज ठीक हो चुके हैं। नए संक्रमण मिलने से ग्रीन जोन की ओर बढ़ रहा यह जिला ऑरेंज जोन में ही रह गया है। शुरू में हजारीबाग के विष्णुगढ में दो मरीज थे। उनके ठीक होने के बाद एक नया मरीज मिल गया था। यह भी ठीक हो गया था, लेकिन रविवार को एक और नया मरीज मिल गया।

कोविड-19 के अबतक यहां इतने मरीज

  1. रांची : 93
  2. गढ़वा : 23 
  3. बोकारो : 10
  4. पलामू : 08
  5. हजारीबाग : 04
  6. धनबाद : 04
  7. देवघर : 04
  8. गिरिडीह : 05
  9. सिमडेगा : 02
  10. जामताड़ा : 02
  11. दुमका : 02
  12. कोडरमा : 02
  13. गोड्डा : 01

38 साल के प्रवासी मजदूर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

झारखंड में रविवार को कोरोना का फिर एक नया मामला सामने आया है। रांची के रिम्‍स ने एक कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमण का ताजा मामला हजारीबाग से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार बरकट्ठा के एक 38 साल के प्रवासी मजदूर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 157 पर पहुंच गया है। सूचना के मुताबिक यह प्रवासी मजदूर दो दिन पहले ही मुंबई से हजारीबाग आया है। इसके साथ बोलेरो वाहन से कुल पांच प्रवासी झारखंड आए हैं। बाकी के 4 प्रवासी मजदूर गिरिडीह के रहने वाले हैं। इससे पहले हजारीबाग में मिले कोरोना के कुल तीन मरीज स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हो चुके हैं। इनमें दो मामले विष्‍णुगढ़ और एक मामला बड़कागांव का था।

हजारीबाग के लिए बुरी खबर

कोरोना संक्रमण से मुक्‍त होने की राह पर आगे बढ़ रहे हजारीबाग के लिए रविवार को बुरी खबर आई। यहां बरकट्ठा के एक प्रवासी मजदूर को कोरोना संक्रमित पाया गया हे। यह श्रमिक अपने पांच साथियों के साथ मुंबई से हजारीबाग पहुंचा है। हालांकि प्रशासन इस प्रवासी मजदूर को लेकर पहले से अलर्ट रहा। उसे बरही क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। अब कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज, कोविड अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया गया है कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के दूसरे सदस्‍यों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया जा रहा है। संक्रमित के गांव को सील कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। मेडिकल टीम गांव में कैंप कर रही है।

इससे पहले शनिवार को धनबाद में 2 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। यहां मुंबई से लौटे मां-बेटे की कोरोना संक्रमित के रूप में पहचान की गई थी। रांची, रिम्‍स के अनुसार रविवार को कुल 629 सैंपल की जांच की गई। इसमें 628 निगेटिव और एक केस पॉजिटिव मिला है। मालूम हो कि अभी बड़ी संख्‍या में प्रवासी मजदूर देश के दूसरे राज्‍यों से रोज झारखंड पहुंच रहे हैं। इनमें से कई श्रमिक रेड जोन के इलाके से अपने घर पहुंचे हैं।

ऐसे में राज्‍य में कोरोना संक्रमण का खतरा काफी बढ़ गया है। स्‍वास्‍थ्‍य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि सभी जिलों को प्रवासी मजदूरों की कोरोना जांच के लिए अलर्ट कर दिया गया है। बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों से नए इलाके में कोरोना फैलने की संभावना से इन्‍कार नहीं‍ किया जा सकता। ऐसे में राज्‍य सरकार ने इन सभी प्रवासी मजदूरों का रैपिड टेस्‍ट कराने का फैसला किया है। जल्‍द ही सभी प्रवासी मजदूरों की जरूरी जांच कराई जाएगी। ताकि नए इलाके में कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके। इससे पहले सूरत से लौटे गढ़वा के 20 प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। लिहाजा शासन-प्रशासन ने सैंपल की जांच में तेजी लाए जाने का आदेश दिया है।

Posted By: Alok Shahi

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Related posts