63 हजार 347 केस: 24 घंटे में 2951 संक्रमित बढ़े, यह बीते 7 दिन में सबसे कम; दूसरी बार 1400 से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए

देश में 63 हजार 347 कोरोना संक्रमित हैं। रविवार को दिल्ली में 381, आंध्रप्रदेश में 50,राजस्थान में 33 और बिहार में 18 मामले सामने आए। इससे पहलेशनिवार को कोरोना के2951 मरीज बढ़े। यह बीते एक सप्ताह में सबसे कम है। इससे कम 2564 मामले2 मई को आए थे। कल 1414 मरीज ठीक भीहुए। दूसरी बार एक दिन में इतने ज्यादा मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। इससे पहले 7 मई को 1475 संक्रमित ठीक हुए थे। कल महाराष्ट्र में 1165, गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 116, तमिलनाडु में 526, उत्तरप्रदेश में 159,राजस्थान में 129, पश्चिम बंगाल में 108, पंजाब में 31 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से संबंधित अहम अपडेट्स

  • एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हाल ही में ये कार्गो फ्लाइट्स लेकर चीन गए थे। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांचों पायलटों में कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। फिलहाल सभी मुबंई में हैं। उड़ान भरने से 72 घंटे पहले इनका प्री-फ्लाइट टेस्ट किया गया था।
  • ओडिशा में पुरी रथ यात्रा के लिए रथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 9 दिन चलने वाला यह उत्सव 23 जून से शुरू होगा। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारी अजय जेना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सशर्त इसकी मंजूरी दी है। इस काम में 72 मजदूर लगे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हेंभक्त निवास में ठहराया गया है।
  • लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र घाट से फेरी बोट सर्विस शुरू कर दी गई है। जल परिवहन विभाग के एक कर्मचारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कोई अगर मास्क लगाए बगैर आता है तो उसे टिकट नहीं दिया जा रहा।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले

04 मई

3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3563
05 मई 2971

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 20228 3800 779

गुजरात

7797 2019 472
दिल्ली 6923 2069 73
तमिलनाडु 6535 1824 44

राजस्थान

3741 2176 107
मध्यप्रदेश 3457 1480 211
उत्तरप्रदेश 3373 1499 74
आंध्रप्रदेश 1980 887 44
पंजाब 1762 157 31
पश्चिम बंगाल 1786

372

171
तेलंगाना 1163 751 30
जम्मू-कश्मीर 836 368 9
कर्नाटक 794 386 30
हरियाणा 675 290 9
बिहार 629 318 5

केरल

506

485

4
ओडिशा 352 68 3
चंडीगढ़ 169 24 2

झारखंड

156 52 3
त्रिपुरा 135 2 0
उत्तराखंड 67 46 1
छत्तीसगढ़ 59 43 0
असम 63 35 2

हिमाचल प्रदेश

52 35 3
लद्दाख 42 18 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 13 10 1

पुडुचेरी

10 8 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3477:यहां रविवार कोभोपाल में 20 नए मामलेआए। इनमें भाजपा के पूर्व विधायक और अब कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा भी शामिल हैं। भोपाल में संक्रमितों की संख्या 724 हो गई है। डागा के परिवार में कुछ और लोगों को सर्दी-खांसी की शिकायत बताई जा रहीहै। शाम तक उनकी भी रिपोर्ट आ सकती है। यह भी बताया जा रहा है किलॉकडाउन के दौरान डागाकांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिले हैं। इधर, शहर में जहांगीराबाद अब प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां 165 संक्रमित हैं।
जबलपुर बस स्टैंड पर सरकारी कर्मचारी महाराष्ट्र से लौटे मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े होने की हिदायत देता हुआ।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3373: राज्य में शनिवार देर 166 नए मामले सामने आए। आगरा में सबसे ज्यादा 743 संक्रमित हैं। बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में 79 संक्रमित हैं, इनमें सबसे ज्यादा जालौन में 30 मरीज हैं। राज्य में अब तक 1499 मरीज ठीक हो चुके हैं और 74 की मौत हुई है।
प्रयागराज रेलवे स्टेशन से ये प्रवासी मजदूर अपने पैतृक गांव जा रहे हैं। ये श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गुजरात से लौटे हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 20228:महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को बताया कि विभाग के 786 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 703 का इलाज चल रहा है। 76 ठीक हो चुके हैं और 7 की मौत हुई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की 200 घटनाएं हुई हैं। इन मामलों में 732 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई के धारावी में यह महिला रेलवे स्टेशन जाने के लिए बस का इंतजार कर रही है। सरकार ने मजदूरों को उनके पैतृक गांव-शहर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 3741:यहां रविवार को संक्रमण के 33 मामले सामने आए। इनमें से जयपुर में 10, उदयपुर औरकोटा में 9-9, अजमेर और पाली में 2-2, जबकि डूंगरपुर में 1 मरीज मिला। राज्य में शनिवार कोसंक्रमण के 129नए मामले सामने आए थे। जयपुर में अब तक39 सुपर स्प्रेडर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।सुपर स्प्रेडर ज्यादा लोगों के संपर्क में आने वालों को कहा जाता है। इनमें डेयरी, किराना, ड्राइविंग और सब्जी व्यवसाय से जुड़े लोग प्रमुख रूप से शामिल होते हैं।
  • दिल्ली, संक्रमित- 6923:यहां रविवार को संक्रमण के 381 मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका दिल्ली मध्यहै। यहां कोरोना के 184 मरीज हैं। सबसे कब प्रभावित पूर्वोत्तर दिल्ली है। यहां 25 मरीज हैं। शहर में अब तक 2069 संक्रमित ठीक हो चुके हैं, जबकि 73 की मौत हो चुकी है।
यह तस्वीर दिल्ली की है। लॉकडाउन के बीच सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, लेकिन कई लोग जांच और कागजी खानापूर्ति से बचने के लिए अपने साधनों से पैतृक गांव-शहर के लिए निकल रहे हैं।
  • बिहार, संक्रमित- 629:यहां रविवार को 18 मरीजों में कोरोनासंक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें सहरसा और मधेपुरा में 7-7, दरभंगा में 2, जबकि बेगूसराय और अररिया में 1-1 मरीज मिला। पिछले 24 घंटे में 51 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में दो दिन मेंमिले 50 संक्रमितों में32 प्रवासी मजदूर हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं।

पैरामिलिट्री के 600 से ज्यादा जवान संक्रमित
अर्धसैनिक बलों में कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। अब तक 600 से ज्यादा जवान संक्रमित हो चुके हैं, इनमें 96% सिर्फ दिल्ली में हैं। शनिवार कोसीआरपीएफ के 62, बीएसएफ के 35,सीआईएसएफ के 13 और आईटीबीपी के 6 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। आईटीबीपी में अब तक संक्रमितमिले सभी100 जवान दिल्ली में हैं। वहीं, बीएसएफ में 250 से ज्यादा, सीआरपीएफ के 234,सीआईएसएफ के 48 जवान पॉजिटिव मिल चुके हैं।

केरल में अब हर रविवार को लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए केरल में आज से हर रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। सरकार ने शनिवार को इसका आदेश जारी किया। सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रखने का फैसला किया है।मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि 7 मई को खाड़ी देशों से लौटे दो भारतीयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक दुबई से कोझिकोड और दूसरा अबू धाबी से कोच्चि आया था। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 506 हो गई है।

आरोग्य सेतु ने 300 हॉट स्पॉट बताए

कोरोनावायरस से जंग में आरोग्य सेतु ऐप अहम हथियार बनकर सामने आया है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि इससे सरकार को देशभर में 650 से ज्यादा हॉट स्पॉट के बारे में जानकारी जुटाने में मदद मिल रही है। इतना ही नहीं इस ऐप से 300 उभरते हुए कोरोना हॉट स्पॉट को लेकर अलर्ट मिला है। सरकार ने सभी लोगों को यह ऐप डाउनलोड करने का सुझाव दिया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

कोलकाता में हाथ गाड़ी पर लहसुन ले जाते मजदूर। लॉकडाउन फेज-3 में रियायतें मिलने के बाद जरूरी सामानों की आपूर्ति में तेजी आई है।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts