कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों का आंकड़ा शनिवार को दो हजार के पार हो गया। अब तक 2093 लोगों की जान जा चुकी है। एक मई से आज 9 मई की शाम तक 1013 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में 109 लोगों ने दम तोड़ा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 48 मौतें हुईं। यहां अब तक 779 लोग जान गंवा चुके हैं। गुजरात में 23 मरीजों ने दम तोड़ा। यहां मरने वालों की संख्या 471 हो गई है। उधर, लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज में शनिवार को कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत हो गई।
पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में 11-11 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 4, आंध्र प्रदेश में 3, राजस्थान में 3,पंजाब में 2, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और चंडीगढ़ में 1-1 मौतें हुईं। इसके पहले शुक्रवार को 94 संक्रमितों ने दम तोड़ा।
यूपी में डॉक्टर की मौत, प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कालेज में शनिवार को कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत हो गई। उरई के 58 वर्षीय डॉक्टर को प्लाज्मा थेरेपी देने के बादहालत में कुछ सुधार भी आया था। लेकिन यूरिन इंफेक्शन की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। आज उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। डॉक्टर की पत्नी की रिपोर्ट भी निगेटिव आईं और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
टॉप-7 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
मुंबई | 489 |
अहमदाबाद | 359 |
पुणे | 141 |
इंदौर | 87 |
कोलकाता | 116 |
जयपुर | 56 |
उज्जैन | 45 |
05 मईको देश में सबसे ज्यादा 126 मौतें
तारीख | मौतें |
01 मई | 65 |
02 मई | 98 |
03 मई | 67 |
04 मई | 106 |
05 मई | 126 |
06 मई | 89 |
07 मई | 106 |
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 779 |
गुजरात | 471 |
मध्य प्रदेश | 211 |
पश्चिम बंगाल | 171 |
राजस्थान | 106 |
दिल्ली | 68 |
उत्तर प्रदेश | 66 |
आंध्र प्रदेश | 44 |
तमिलनाडु | 44 |
तेलंगाना | 29 |
कर्नाटक | 31 |
पंजाब | 31 |
जम्मू कश्मीर | 09 |
हरियाणा | 09 |
बिहार | 05 |
झारखंड | 03 |
हिमाचल प्रदेश | 03 |
केरल | 03 |
असम | 02 |
उत्तराखंड | 01 |
मेघालय | 01 |
ओडिशा | 02 |
पुडुचेरी | 01 |
चंडीगढ़ | 02 |
कुल | 2093 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com