40.65 लाख संक्रमित: बेलारूस की विक्ट्री डे परेड में हजारों लोग शामिल हुए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हुआ

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 40 लाख 65 हजार 870 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 78 हजार 375 की मौत हो चुकी है। 14 लाख 15 हजार 268 ठीक हो चुके हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंका ने कुछ दिनों पहले कहा था- संक्रमण रोकने के लिए न तो सीमाएं सील करेंगे और न ही हर साल होने वाली विक्ट्री डे परेड रद्द की जाएगी। शनिवार को यहां विक्ट्री डे परेड हुई और हजारों लोग जुटे। लुकाशेंको की कई पड़ोसी देश आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने कई बार कोरोना के खतरे को हंसी में उड़ा दिया।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना बिना वैक्सीन के ही खत्म हो जाएगा। हालांकि, उन्होंने माना कि इससे अमेरिका में 95 हजार से ज्यादा मौतें हो सकती है।कैलिफोर्निया की लॉम्पॉक जेल के 800 से ज्यादा कैदी और 25 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। जेल में कैदियों की दो यूनिट हैं। एक में 792 और दूसरे में 68 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 13,25,990 78,771 2,23,939
स्पेन 2,62,783 26,478 1,73,157
इटली 2,17,185 30,201 99,023
ब्रिटेन 2,15,260 31,587 उपलब्ध नहीं
रूस 1,98,676 1,827 31,916
फ्रांस 1,76,079 26,230 55,782
जर्मनी 1,70,876 7,510 1,43,300
ब्राजील 1,47,003 1,00,37 59,297
तुर्की 1,35,569 3,689 86,396
ईरान 1,06,220 6,589 85,064

ये आंकड़ेhttps://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

बेलारूस : आखिर जिद पूरी
राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंका ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वो संक्रमण रोकने के लिए न तो सीमाएं सील करेंगे और न ही हर साल होने वाली विक्ट्री डे परेड रद्द की जाएगी। शनिवार को यहां विक्ट्री डे परेड हुई और हजारों लोग जुटे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। लुकाशेंको न पिछले दिनों संक्रमण का मजाक उड़ाते हुए लोगों को वोदका पीने की सलाह दी थी। दूसरी तरफ, सोवियत संघ से अलग होकर बने रूस समेत किसी भी देश ने विक्ट्री डे परेड का आयोजन नहीं किया।

चीन : बीजिंग में जिम फिर खुले
करीब तीन महीने बाद राजधानी में जिम फिर खुल गए हैं। कोविड-19 की वजह से शी जिनपिंग सरकार ने देश के कई हिस्सों में जिम और स्विमिंग पूल बंद करा दिए थे। जिम आने वाले एक शख्स ने कहा, “जिम में वापस आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। अब ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाएगा, मसल्स भी मजबूत हो जाएंगे।” सरकार ने जिम खोलने के लिए सख्त गाइडलाइंस पहले ही जारी कर दी थीं।

चीन के ज्यादातर शहरों से पाबंदियां हटा ली गई हैं। ऐहतियात के साथ लोग घर से निकल रहे हैं। शुक्रवार को शंघाई की एक सड़क पर तैनात पुलिसकर्मी।

पाकिस्तान : संक्रमण बढ़ा, लेकिन लॉकडाउन में ढील
यहां 27 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। 700 की मौत हो चुकी है। लेकिन, सरकार ने लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दी है। शनिवार से देश के ज्यादातर हिस्सों में दुकानें और फैक्ट्रियां खुल गईं। हालांकि, लॉकडाउन का असर पहले भी नहीं था। मस्जिदों में सामूहिक नमाज पर लगी रोक पहले ही हटा ली गई थी। डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार को चेताया भी था। लेकिन, उनकी सलाह और मांग पर प्रधानमंत्री इमरान ने कोई ध्यान नहीं दिया।

पाकिस्तान में संक्रमण बढ़ रहा है। 28 हजार मामले और करीब 700 मौतें हो चुकी हैं। लेकिन, सरकार ने कथित लॉकडाउन में ढील का फैसला किया है। तस्वीर शुक्रवार को कराची के एक चेक पॉइंट पर जुटे लोगों की है।

श्रीलंका : मुस्लिमों की सरकार से अपील
मुस्लिम समुदाय ने सरकार से अपील में कहा है कि जिन मुस्लिमों की मौत संक्रमण से हुई है, उनका दाह संस्कार न किया जाए। हेल्थ डिपार्टमेंट को लिखे पत्र में ऑल सीलोन जमीयातुल उलेमा ने कहा- 180 देश इन शवों को दफना ही रहे हैं। लिहाजा, श्रीलंका में भी इन मुस्लिम मृतकों का दाह संस्कार न किया जाए। बता दें कि श्रीलंका सरकार ने फरवरी में ही साफ कर दिया था कि संक्रमण से मौत होने पर हर शव का दाह संस्कार ही किया जाएगा। मुस्लिम संगठन इस आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं।

श्रीलंका में टोटल लॉकडाउन है। कुछ लोग अपने घरों से दूर दूसरे शहरों में फंसे हैं। सरकार इनको जांच के बाद उनके घर तक पहुंचा रही है। इसके लिए कई शिविर लगाए गए हैं।

अपडेट्स

न्यूयॉर्क के गर्वनर एंड्रयु क्योमो ने कहा है कि न्यूयॉर्क का हेल्थ डिपार्टमेंट न्यूयॉर्क जीनोम सेंटर और रॉकफेलर यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोविड-19 को बेहतर तरीके समझने के लिए जीनोम और आरएनए सीक्वेंसिंग पर अध्ययन कर रहा है।

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड-19 से लड़ाई में अपने नागरिकों को हिम्मत से काम लेने को कहा है। उन्होंने कहा है कि जब तक वे साथ खड़े हैं तब तक उन्हें कोई नहीं हरा सकता। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में रूस पांचवे नंबर पर है।

अमेरिका: इवांका के पीए और माइक पेंस की सेक्रेटरी कोरोना पॉजिटिव

शुक्रवार को व्हाइट हाउस के दो अधिकारी संक्रमित मिले।उपराष्ट्रपति माइक पेंसकी प्रेस सेक्रेटरीकेटी मिलर और इवांका ट्रम्प के पीए की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के आयुक्त स्टीफन हैन दो हफ्ते सेल्फ आइसोलेट रहेंगे। वे मिलर के संपर्क में आए थे। अमेरिका वायरस सेसबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 13 लाख 25 हजार 990 लोग संक्रमित हैं। 78,771 मौतें हुई है। 2 लाख 23 हजार 939 लोग ठीक हुए हैं।

शुक्रवार को न्यूयॉर्क के मैनहट्‌टन में मास्क लगाकर बस का इंतजार करते यात्री

इटली : मौतों का आंकड़ा 30 हजार के पार
इटली में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 30 हजार के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को 243 लोगों की मौत हुई। कुल 30 हजार 201 लोगों की मौत हो चुकी है। जान गई है। इटली में कोरोना का पहला मामला 21 फरवरी को दर्ज किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर लॉकडाउन में राहत देने की मांग के साथ प्रदर्शन करता युवक।

ऑस्ट्रेलिया : तीन चरणों में पाबंदियां हटेंगी

ऑस्ट्रेलिया देश से पाबंदियां हटाने की योजना बना रहा है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि अब देश को खोलने का समय आ गया है। हम तीन चरणों में पाबंदियां हटाएंगे। पहले चरण में स्कूल, कॉलेज और छोटीदुकान खुलेंगी। दूसरे चरण में 20 लोगों के एक साथ जुटने की इजाजत होगी। तीसरे चरण में 100 लोगों के साथ आयोजन हो सकेंगे। देश में कई जगहों पर लोग लॉकडाउन हटाने की मांग कर रहे थे।

अमेरिका : चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि अब कम

शुक्रवार को अमेरिका ने चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि घटा दी। अब वे सिर्फ तीन महीने के लिए ही अमेरिकी वीजा ले सकेंगे।अब तक विदेशी मीडिया के प्रतिनिधियों के लिए कोई अवधि नहीं थी। हालांकि नए दिशा-निर्देशों में चीन के पत्रकारों के तीन महीने से ज्यादा रुकने पर रोक लगा दी गई है।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मास्क पहनकर जाती महिलाएं।

कुवैत : तीन हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगाया

कुवैत ने संक्रमण रोकने के लिए शुक्रवार कोदेश भर में तीन हफ्ते के लिए कर्फ्यू लगा दिया। कर्फ्यू रविवार शाम 4 बजे से शुरू होगा और 30 मई तक लागू रहेगा।गाड़ियों के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। हालांकि लोग शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे के बीच अपने घर के आसपास कसरत करने जा सकेंगे। कुवैत में अब तक 7 हजार 208 पॉजिटिव मिले और 47 मौतें हुई हैं।

मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज में जुटे स्वास्थ्यकर्मी।

मॉस्को : 1 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में पिछले 24 घंटों में 54 लोगों की मौत हुई हैं। इसके बाद यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 1010 हो गई है। मॉस्कोरूस में संक्रमणकेंद्र बन गया है। मॉस्को के रिस्पॉन्ससेंटर ने बताया किशहरमें न्यूमोनिया और अन्य बीमारियों समेत कोरोना से ग्रसित 54 लोगों की जान गई। रूस में 1 लाख 87 हजार 859 संक्रमित मिले हैं। 1 हजार 723 लोगों की मौत हुई है।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बेकरी के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते ग्राहक।

फ्रांस : 24 घंटे में 243 की मौत

फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 243 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अब मरने वालों की संख्या 26 हजार 230 हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 हजार 497 संक्रमितों की मौत अस्पताल में जबकि 9733 लोगों की मौते दूसरे नर्सिंग संस्थानों में हुई है। सोमवार से यहां दुकानों और स्कूलों को खोलने की छूट दी जाएगी।

लंदन में लॉकडाउन के बीच डॉगी को सैर कराने निकला एक व्यक्ति।

ब्रिटेन : विदेशसे आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी
ब्रिटेन ने विदेशों से आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारैंटाइन जरूरी किया जाएगा। सरकार ने सभी एयरलाइन्स को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उन्हें देश की सीमा में आते ही अपना पता देना होगा। ब्रिटेन में अब तक 2 लाख 15 हजार 260 संक्रमित मिले हैं और 31 हजार 587 मौतें हुई हैं।

अर्जेंटीना : लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा

अर्जेंटीना ने देश में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, राजधानी ब्यूनर्स आयर्स समेत देश के कुछ स्थानों पर पाबंदियों में राहत दी जाएगी। देश के राष्ट्रपति एलबर्टो फर्नांनडेज ने इसकी घोषणा की। देश में लॉकडाउन की घोषणा 20 मार्च को की गई थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

बेलारूस में शनिवार को विक्ट्री डे परेड का आयोजन हुआ। हजारों लोग शामिल हुए। सोवियत संघ से अलग होने वाले सभी देशों में यह परेड होती है। लेकिन, संक्रमण के खतरे को देखते हुए बेलारुस के अलावा किसी देश ने इस बार परेड आयोजित नहीं की।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts