खाड़ी देशों से केरल लौटे 2 भारतीय पॉजिटिव मिले; दिल्ली में आईटीबीपी के अब तक 100 जवान संक्रमित; देश में 59 हजार 830 केस

देश में 59 हजार 830 कोरोना संक्रमित हैं।शनिवार को आईटीबीपी के 6 जवानों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में आईटीबीपी के अब तक 100 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बताया कि खाड़ी देशों से लौटे दो भारतीयों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल,राज्य में कोरोना के 17 मरीजों का इलाज चल रहा है।

आज राजस्थान में 76, कर्नाटक में 36,ओडिशा में 17, हरियाणा में 6, उत्तराखंड में 4औरबिहार में 1 संक्रमित मिला।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सरकार ने कहा- भारत में स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जितनी खराब नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जैसेविकसित देशों की तरह बेहद खराब होने की आशंका नहीं है,लेकिन हालातबिगड़े भी तो उससे निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोरोना से मृत्यु की दर लगातार 3.3% बनी हुई है। रिकवरी रेट बढ़कर 29.9 दिन हो गया है। यह बहुत अच्छे संकेत हैं। संक्रमण के मामले दोगुना होने की रफ्तार 11 दिन बनी हुई है।

सीआईएसएफ के 13 जवान संक्रमित मिले
बीते 24 घंटे में सीआईएसएफ के 13 जवान और संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब तक इस सुरक्षाबल के 48 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनके अलावा बीएसएफ में करीब 200 जवान संक्रमितहैं। सीआरपीएफ के कुछ जवान भी इस बीमारी कीचपेट में हैं। सभी पैरामिलिट्री फोर्स में 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 95% सिर्फदिल्ली में हैं।

कोरोना संबंधित अहम अपडेट

  • कर्नाटकसरकार ने 17 मई तक रेस्टोरेंट, पब और बार को फुटकर कीमत पर शराब बेचने की अनुमति दे दी है। हालांकि, यहां शराब पीने की इजाजत नहीं दी गई है। ग्राहक इसे खरीकर ले जा सकते हैं।
  • महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि राज्य में 714 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 648 का इलाज चल रहा है। 61 ठीक हो चुके हैं, जबकि 5 की मौत हो गई है। राज्य में लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर हमले की 194 घटनाएं हुई हैं। इन मामलों में 689 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा। इसमें आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में फंसे पश्चिम बंगाल के श्रमिक भी अपने राज्य लौटना चाहते हैं, लेकिन राज्य सरकार उनके यहां श्रमिक स्पेशल ट्रेन भेजने की मंजूरी नहीं दे रही है।

संक्रमितों की अस्पताल से छुट्‌टी के लिए नई पॉलिसी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों की अस्पताल से छुट़्टी की नई पॉलिसीजारी की है। इसमें कहा गया है किकोविड सेंटर में हल्के, बहुत हल्के याशुरुआती कोरोना लक्षण वाले मरीजका बुखार और पल्स देखी जाएगी। अगर उसे तीन दिन तक बुखार नहीं आता या कोई लक्षण नजर नहीं आते, तो उसे 10 दिनबाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डिस्‍चार्ज से पहले टेस्टिंग की जरूरत भी नहीं होगी। उसे 7 दिन घर पर आइसोलेशन में रहना होगा। हालांकि, गंभीर रोगों से जूझ रहे कोरोना मरीजों पर फैसला डॉक्टर लेंगे।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले

04 मई

3656
06 मई 3602
07 मई 3344
08 मई 3344
05 मई 2971

26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेलीशामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 19063 3470 731

गुजरात

7403 1872 449
दिल्ली 6318 2020 68
तमिलनाडु 6009 1605 40

राजस्थान

3655 2021 103
मध्यप्रदेश 3341 1349 200
उत्तरप्रदेश 3214 1387 66
आंध्रप्रदेश 1887 842 41
पंजाब 1731 152 29
पश्चिम बंगाल 1678

323

160
तेलंगाना 1132 727 29
जम्मू-कश्मीर 823 364 9
कर्नाटक 789 379 30
हरियाणा 653 279 9
बिहार 580 267 5

केरल

504

484

4
ओडिशा 287 63 2
चंडीगढ़ 146 21 1

झारखंड

154 41 3
त्रिपुरा 118 2 0
उत्तराखंड 67 46 1
छत्तीसगढ़ 59 38 0
असम 60 35 2

हिमाचल प्रदेश

50 34 3
लद्दाख 42 17 0

अंडमान-निकोबार

33 33 0
मेघालय 12 10 1

पुडुचेरी

10 8 0
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादर एंड नगर हवेली 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 3341:लॉकडाउन में गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने तैयारी कर लीहै। मई में 27 श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जो 32 हजार 400 मजदूरों को लेकर आएंगी। 15 ट्रेन चलना तय हो चुका है। बाकी 12 भी 4- 5 दिन में फाइनल हो जाएंगी।
ों
जबलपुर में कुछ मजदूर अपनी गृहस्थी का सामान उठाए हुए जा रहे हैं। लॉकडाउन के बीच ये यहां महाराष्ट्र से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 3214:बीते 24 घंटे मेंप्रदेश में कोरोना के 155 नए मामले सामने आए,66 मौतें हुई। इनमें से 1761 मरीजों का इलाज चल रहाहै। उधर, वाराणसी में क्लस्टर जोन बनाकर बाहर से आएलोगों की पहचान करथर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की 92 टीम23 क्लस्टर जोनमें 2595 घरों का सर्वे करेंगी।
यह तस्वीर सीतापुर हाईवे की है। लॉकडाउन में मिली रियायत के बाद प्रवासी मजदूर ट्रक की छत पर बैठकर अपने पैतृक गांव जा रहे हैं।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 19063:मुंबई में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित वर्ली और डिलाइरोड बीडीडी चॉल को 8 दिन पूरी तरह बंद करने की तैयारी है। इस संबंध में बीएमसी प्रशासन ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखा है। प्रयोग कामयाब होने पर मुंबई के अन्य भागों में भी इसे लागू किया जाएगा। इसमें धारावी, मानखुर्द, वडाला जैसे इलाके शामिल हैं।राज्य में शुक्रवार को 1089 कोरोना संक्रमितबढ़े और 37 लोगों की मौत हुई।
  • राजस्थान, संक्रमित- 3655:यहां शनिवार को संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए।इनमें उदयपुर में 23, जयपुर में 20, अजमेर में 13, जोधपुर में 6,पाली में 4, जालोर में 3,चूरू और राजसमंद में 2-2, जबकिकोटा, बाड़मेर और दौसा में 1-1 मरीज मिला।
  • दिल्ली, संक्रमित- 6318:यहां फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग, सरोज मेडिकल इंस्टीट्यूट, और खुशी हॉस्पिटल को सरकार ने कोविड19 हॉस्पिटल घोषित किया है। निजी अस्पतालों में आइसोलेशन बेड की कमी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। राजधानी मेंकुल संक्रमितों में से 4230 का इलाज चल रहा है। 68 की मौत हुई है, जबकि 2020 ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली की एक फैक्ट्री में तिरंगे के रंग वाले मास्क बनाए जा रहे हैं। कोरोना का प्रकोप कुछ महीने बने रहने का अनुमान है, ऐसे में मास्क का उत्पादन बढ़ गया है।
  • बिहार, संक्रमित- 579:दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। अत तक राज्य में 70 ट्रेनों से 83 हजार प्रवासी लौट चुके हैं। 15 ट्रेनों से 18 हजार 115 प्रवासी शनिवार को लौट रहे हैं। इन मजदूरों में संक्रमित भी मिल रहे हैं। शुक्रवार को 29 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 19 तीन दिन पहले दूसरे राज्यों से ट्रेन से आए मजदूर हैं।
पटना में ये महिलाएं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे बगैर बैंक के सामने लाइन लगाकर खड़ी हैं। ये यहां जनधन खाते से पैसा निकालने पहुंची हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

बेंगलुरु के केआर मार्केट में जुटे ये प्रवासी मजदूर हैं। केंद्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को उनके पैतृक गांव-शहर तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts