Coronavirus Update: झारखंड में आज कोरोना के 4 नए मरीज मिले, अबतक 50; जानें ताजा हाल – दैनिक जागरण

Publish Date:Thu, 23 Apr 2020 02:30 AM (IST)

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Cases News Update  झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 50 पर पहुंच गया है। बुधवार को एक बार फिर राज्‍य में चार कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। रांची के रिम्‍स में संदिग्‍धों की सैंपल जांच में चार पॉजिटिव केस सामने आए हैं। प्रदेश में संक्रमण के बढ़ते दायरे की चपेट में अब गढ़वा जिला भी आ गया है। इस तरह कुल 24 जिलों में से एक तिहाई 8 जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण पहुंच गया है।

संक्रमण के बाद गढ़वा में 13 दिन घूमता रहा कोरोना मरीज

गढ़वा का एक कोरोना मरीज संक्रमित होने के बाद 13 दिनों तक वह वहां घूमता रहा। अब उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। एक दिन गैप के बाद राज्य में बुधवार को कोरोना के चार नए मामले आए जिनमें एक गढ़वा का यह मरीज भी शामिल है।

रांची के लेक व्यू अस्पताल में था भर्ती, पूर्व डीडीसी की मौत के बाद हुई जांच

गढ़वा के पाहनटोली का यह मरीज 31 मार्च को रांची के लेक व्यू अस्पताल में भर्ती हुआ था जहां पूर्व डीडीसी भी भर्ती थे और जिनकी मौत 18 अप्रैल को गुरुग्राम के एक अस्पताल में हो गई थी। बताया जाता है कि यह मरीज इस अस्पताल से 6 अप्रैल को डिस्चार्ज होकर गढ़वा चला गया था।

कोरोना का गढ़वा में दस्तक, संक्रमित हो सकते हैं कई

जब पूर्व डीडीसी के कोरोना संक्रमण की बात सामने आई तो गढ़वा के उपायुक्त को फोन कर उसे 18 अप्रैल को क्वारेंटाइन किया गया। साथ ही उसकी जांच कराई गई, जिसमें बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस बीच वह 13 दिनों तक गढ़वा में घूमता रहा। इससे वहां कई अन्य लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

हिंदपीढ़ी में मिले तीन और मरीज, राज्य में 50 हुए कोरोना मरीज

इधर बुधवार को हिंदपीढ़ी में कोरोना के तीन नए मरीज मिले। इससे यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। हिंदीपीढ़ी के राइन मुहल्ला निवासी दो युवकों एवं नाला रोड निवासी दो युवकों में संक्रमण पाया गया। राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

फैक्ट फाइल : एक दिन गैप के बाद कोरोना के मिले चार नए मरीज

  1. कुल मरीज : 50
  2. ठीक हुए : 08
  3. मौत : 04 (इसमें एक की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई)
  4. एक्टिव केस : 38

कहां अब तक कितने मरीज

  1. रांची : 29
  2. बोकारो : 10
  3. गिरिडीह : 02
  4. हजारीबाग : 03
  5.  सिमडेगा :  02
  6. धनबाद : 02
  7.  देवघर : 01
  8. गढ़वा : 01

आज फिर 4 कोरोना मरीज मिले हैं। रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़कर 50 हो गई है। अब तक दो कोरोना मरीजों की मौत राज्‍य में हो चुकी है। जबकि 9 कोरोना मरीज अबतक स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज हो गए हैं। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने बुधवार को चार नए कोराना मरीज मिलने की पुष्टि की है।

ताजा मामलों के बाद झारखंड का एक और जिला अब कोरोना संक्रमित जिले में शुमार हो गया है। बुधवार को मिला एक कोरोना संक्रमित मरीज गढ़वा जिले का रहने वाला है। इससे पहले रांची, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, सिमडेगा में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की जा चुकी है। रांची का हिंदपीढ़ी इलाका अबतक अकेले पूरे प्रदेश पर भारी पड़ रहा है। यहां से अबतक 26 कोरोना मरीजों को संक्रमित पाया गया है। बताया गया कि संक्रमितों में एक मरीज गढ़वा का है। वह राजधानी रांची के लेक व्यू अस्पताल में भर्ती था। लेक व्यू अस्‍पताल में ही बारियातू वाले संक्रमित मरीज भर्ती थे, जिनकी मौत कोरोना संक्रमण के कारण गुड़गांव में हुई थी। जिसके बाद पूरे अस्पताल को सील कर वहां भर्ती मरीजों का सैंपल लिया गया था।

रिम्‍स के निदेशक डॉ डीके सिंह के मुताबिक बुधवार को कुल चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रिम्स में बुधवार को 270 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 266 मामले नेगेटिव और चार पॉजिटिव आए हैं। रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आज के चार पॉजिटिव कोरोना मरीजों में तीन रांची के और एक गढ़वा के रहने वाले हैं।

रांची के हिंदपीढ़ी में मिले 3 और मरीज

रांची के हिंदपीढ़ी में बुधवार को कोरोना के तीन और मरीज मिले। रिम्स की लैब में हुई जांच में तीन संदिग्‍धों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। अब हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। पूरे झारखंड की बात करें तो कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 50 हो गई है। हालांकि इसमें आठ ठीक होकर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हुए हैं, जबकि तीन की मौत हुई है।

झारखंड में 50 हुई कोरोना के कुल मरीजों की संख्या

झारखंड में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्‍या 50 पर पहुंच गई है। रांची में बीते दिन एक कोरोना संक्रमित महिला की रिपोर्ट निग‍ेटिव आने के बाद उसकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई। रिम्‍स के मुताबिक लगातार दाे जांच में उस महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुधवार को भी राहत की खबर यह रही कि हिंदपीढ़ी के एक मरीज को छोड़कर किसी अन्य जगह पर कोई मरीज नहीं मिला। बता दें कि मंगलवार को भी राज्य में कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला था।

कहां अब तक कितने मरीज

  1. रांची : 29
  2. बोकारो : 10
  3. गिरिडीह : 02
  4. हजारीबाग : 03
  5.  सिमडेगा :  02
  6. धनबाद : 02
  7. देवघर : 01
  8. गढ़वा : 01

यह खबर लगातार अपडेट हो रही है। ताजा जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ…

Posted By: Alok Shahi

डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

Related posts