भारत में बढ़ता जा रहा है कोरोना, 54 दिन में देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 21 हजार के पार – Navbharat Times

भारत में 21 हजार के पार कोरोना के मामले
हाइलाइट्स

  • देश में बढ़ती जा रही है कोरोना के मरीजों की संख्या
  • गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या 21 हजार के पहुंच गई है
  • इस जानलेवा वायरस ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है
  • देश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 3 मई तक के लिए लॉकडाउन है

नई दिल्ली

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है। भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में इस बीमारी से संक्रमित लोगों का आंकड़ा रोज-ब-रोज बढ़ता जा रहा है। भारत में भी कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 21 हजार के पार पहुंच गई है। सरकारी आंकड़े के अनुसार, गुरुवार को कोरोना पीड़ितों की संख्या देश में बढ़कर 21,393 हो गया है। इस जानलेवा वायरस ने देश में अब तक 681 लोगों की जान ले ली है। पिछले 24 घंटे में कोरोनो मरीजों की कुल संख्या में करीब 900 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ये आंकड़े आज सुबह 9 बजे तक के हैं। शाम तक ही फाइनल आंकड़ा आएगा। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। आंकड़ा बढ़ने के पीछे ज्यादा जांच को भी कारण माना जा रहा है।

बस 5 दिन…गुजरात में कोरोना ने किया खेल!

54 दिन में 21 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

देश में कोरोना मरीजों की संख्या महज 54 दिनों में 21 हजार के पार पहुंच गई है। 1 मार्च के देश में केवल 3 कोरोना के मरीज थे जो आज बढ़कर 21, 393 तक पहुंच गए हैं। इस दौरान करीब 700 लोगों की जान चली गई है।

बुधवार को 29 लोगों की कोरोना से मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, 8 गुजरात, 2 राजस्थान और दिल्ली का एक मामला है। इन मारे गए 681 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103 मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 48, राजस्थान में 27, आंध्र प्रदेश में 24 और तेलंगाना में 23 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 है। बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में 5 जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में 3-3 मौत हुई है। बिहार में 2 जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में 1-1 मौत हुई है।

हर दिन यूं बढ़ते गए कोरोना के मामले


1 मार्च तक 3
2 मार्च 6
5 मार्च 29
6 मार्च 30
7 मार्च 31
8 मार्च 34
9 मार्च 39
10 मार्च 45
12 मार्च 60
13 मार्च 76
14 मार्च 81
15 मार्च 98
16 मार्च 107
17 मार्च 114
18 मार्च 151
19 मार्च 173
20 मार्च 236
21 मार्च 315
22 मार्च 396
23 मार्च 480
24 मार्च 519
25 मार्च 606
26 मार्च 694
27 मार्च 854
28 मार्च 918
29 मार्च 1024
30 मार्च 1215
31 मार्च 1397
1 अप्रैल 1834
2 अप्रैल 2069
3 अप्रैल 2547
4 अप्रैल 3072
5 अप्रैल 3577
6 अप्रैल 4250
7 अप्रैल 4789
8 अप्रैल 5,274
9 अप्रैल 5,865
10 अप्रैल 6,761
11 अप्रैल 7,529
12 अप्रैल 8,447
13 अप्रैल 9,352
14 अप्रैल 10,815
15 अप्रैल 11,933
16 अप्रैल 12,759
17 अप्रैल 13,835
18 अप्रैल 14,792
19 अप्रैल 16,116
20 अप्रैल 17,656
21 अप्रैल 18,589
22 अप्रैल 20,431
23 अप्रैल 21,393*

*खबर लिखे जाने तक

कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसिंग बहुत जरूरी

महाराष्ट्र के आंकड़े डरा रहे हैं

आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात से 2,407, दिल्ली से 2,248, राजस्थान में 1,890, तमिलनाडु में 1,629 और मध्य प्रदेश में 1,592 मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,449, तेलंगाना में 945 और आंध्र प्रदेश में 813 है। पश्चिम बंगाल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़कर 456, केरल में 438, कर्नाटक में 427, जम्मू-कश्मीर में 407, हरियाणा में 262 और पंजाब में 251 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 143 जबकि ओडिशा में 83 मामले हैं। झारखंड में 49 और उत्तराखंड में 46 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हिमाचल प्रदेश में 40, छत्तीसगढ़ में 36 जबकि असम में 35 मामले हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ में कोविड-19 के 27, लद्दाख तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 18 मामले हैं। मेघालय में 12 जबकि गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं। वहीं मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो लोग जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में है।

Related posts