अब तक 21600 केस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 4000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट 20%, 78 जिलों में 14 दिन से नया केस नहीं आया

सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण केअब तक 4000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 19.8% हो गया है। 78 जिलों में 14 दिनों से कोई नया केस नहीं मिला है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि जरूरी चीजों की आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए हम ने दूध और बेकरी को छूट दी गई है। गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें खोलने की भी अनुमति दी गई है। लॉकडाउन कुछ घटनाओं को छोड़कर ठीक चल रहा है। जो इलाके हॉटस्पॉट जोन में नहीं हैं, वहां राज्य सरकारें उद्योगों को शुरू करा रही हैं। सड़क निर्माण से जुड़ा काम भी शुरू हो गया है।

आंध्रप्रदेश में 80,राजस्थान में 49 नए मरीज मिले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21600 हो गई है। गुरुवार को आंध्रप्रदेश में 80,राजस्थान में 49, पश्चिम बंगाल में 33, उत्तरप्रदेश में 24,कर्नाटक में 16, बिहार में 5, झारखंड में 3 और असम में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।

छूट मिली तो एहतियात भूले लोग

लॉकडाउन के बीचदिल्ली कीआजादपुर और गाजीपुर सब्जी मंडियों के खुलने पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने एहतियात नहीं रखी और सोशल डिस्टेंसिंग के नॉर्म्स का पालन भी नहीं किया। आजादपुर मंडी के बाहर ट्रक, कार और टैंपो लंबी कतार में खड़े नजर आए। सरकार ने 21 मार्च से आजादपुर मंडी को24 घंटे खोलने की इजाजत दी है।

कोरोना संक्रमण से जुड़े अहम अपडेट्स

  • नागरिक विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कोविड-19 से संबंधित मेडिकल सामानों के आयात और वितरण के हब के रूप में बदल दिया है। एयरपोर्ट का 3800 वर्ग मीटर का क्षेत्र इस काम के लिए दिया गया है।
  • इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 23 अप्रैल सुबह 9 बजे तक देश में 5 लाख 542 कोरोना सैम्पल लिए गए। इनमें से 4 लाख 85 हजार 172 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 21797 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार देर रात महामारी अधिनियम, 1897 में किए गए संशोधन के अध्यादेश पर दस्तखत कर दिए इसमें कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा देने का प्रावधान किया गया है।
  • झारखंड के पलामू में 28 साल के एक कोरोना संदिग्ध ने क्वारैंटाइन सेंटर में आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसके स्वाब का सैम्पल ले लिया गयाथा, जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
  • प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने कहा है कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से लॉकडाउन के दौरान 3 मई तक फ्री इंटरनेट देने की सोशल मीडिया पर चल रही खबर झूठी है। इस खबर में दी गई लिंकmysafecovid19.com फर्जी है, इस पर क्लिक न करें।
  • 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राम पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। कोरोना संकट के बीच हो रहे इस कार्यक्रम में वे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐपका शुभारंभ भी करेंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने बेघरों के लिए मास्क सिले हैं। ये दिल्ली के शेल्टर होम्स में बांटे जाएंगे। राष्ट्रपति की पत्नी खुद भी हाथ का सिला मास्क इस्तेमाल कर रही हैं।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
18 अप्रैल 1371
22 अप्रैल 1290
13 अप्रैल 1243

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 5649 789 269
दिल्ली 2248 724 48
तमिलनाडु 1629 662 18
मध्यप्रदेश 1603 152 80
राजस्थान 1937 344 27
गुजरात 2407 179 103
उत्तरप्रदेश 1473 173 21
तेलंगाना 943 194 24
आंध्रप्रदेश 893 120 24
केरल 437 308 3
कर्नाटक 443 131 17
जम्मू-कश्मीर 407 92 5
पश्चिम बंगाल 456 73 15
हरियाणा 264 158 3
पंजाब 278 53 16
बिहार 146 42 2
ओडिशा 83 32 1
उत्तराखंड 46 23 0
हिमाचल प्रदेश 40 11 2
असम 36 19 1
छत्तीसगढ़ 36 28 0
झारखंड 49 8 2
चंडीगढ़ 29 14 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 16 11 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।

6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशका हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1603:यहां बुधवार शामश्योपुर मेंकोरोनावॉरियर्स पर हमले का मामला सामने आया है। इसमें एएसआई श्रीराम अवस्थी जख्मी हुए हैं। पुलिस के साथ स्वास्थ्यकर्मीइंदौर से श्योपुर लौटे व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने पहुंचे थे।तभी उन पर हमला किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाया गया है।
भोपाल में गर्मी बढ़ने के साथ ही कुछ इलाकों में पानी की किल्लत होने लगी है। लोग टैंकर से पानी भरते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1473:यहां गुरुवार को 24 मरीजों कीरिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमेंकानपुर में14, आगरा में8 और लखनऊ में2 मरीजमिले। कुलसंक्रमितों मेंतब्लीगी जमातियों की संख्या 1004 है। राज्य में173 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 21 की मौत हुई है।राहत की बात यहहै कि11 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं।
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में प्रवासी मजदूर सामाजिक संगठनों की ओर से बांटा जा रहा खाना लेकर आते हुए। लॉकडाउन की वजह से इन मजदूरों का रोजगार छिन गया है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित-5649:पुणे में92 साल की एक महिला ने 14 दिन में कोरोना को मात दी है। हैरानी की बात है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही पैरालिसिस (लकवा)का अटैक आयाथा। राज्य में अब तक789 कोरोनासंक्रमित ठीक हुए हैं। यहांबुधवार को संक्रमण के 431 केस आए,जबकि 18 मरीजों की जान गई।
  • राजस्थान, संक्रमित- 1937:यहां गुरुवार को 49 संक्रमित मिले हैं। इनमें जोधपुर में 20, जयपुर में 12, नागौर में 10, कोटा में 4 और हनुमानगढ़ में 2, जबकि अजमेर में एक मरजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य मेंबुधवार को 153 संक्रमित मिले थे।
राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर में मनरेगा मजदूरों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील कर रहे हैं, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।
  • दिल्ली, संक्रमित-2248: दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने निर्देश दिया है कि इस केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस के लिए अलग से कोविड19 फैसिलिटी तैयार की जाए। उप राज्यपाल ने यहनिर्देश भी दिया कि कोरोना संकट के बीच ड्यूटी कर रहे दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए विशेष संक्रमण जांच केंद्र भी बनाया जाए।
यह तस्वीर दिल्ली की है। लॉकडाउन के कारण आम जनजीवन लगभग ठप है। इससे पशु-पक्षियों के लिए भी भोजन का संकट खड़ा हुआ है।
  • बिहार, संक्रमित- 147: यहां मुंगेर जिले में गुरुवार को 4 संक्रमित मिले हैं। उनके संपर्क में आए लोगों का भी पता लगा लिया गया है। राज्य में सबसे ज्यादा 31 संक्रमित नालंदा जिले में हैं। अब तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • गुजरात, संक्रमित- 2407:गुजरात 17 अप्रैल को संक्रमण के मामले में देश में छठे नंबर था। अब यह दूसरे नंबर पर आ गया है। यहां 179 लोग ठीक हुए हैं और 103 लोगों की मौत हो चुकी है।यहां बुधवार को 135कोरोना पॉजिटिव मिले।

आईसीएमआर ने कहा- रैपिड टेस्ट किट का इस्तेमाल सर्विलांस के लिए ही हो

आईसीएमआर ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को जो चिठ्ठीलिखी हैउसमें कहा है कि कोई मरीज कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं इसका पता लगाने का सबसे सटीक तरीका आरटी-पीसीआर टेस्ट ही है। इसमें मरीज के गले और नाक से स्वाब के नमूने लिए जाते हैं औरशुरुआत में ही संक्रमण का पता लग जाता है। आईसीएमआर ने फिर दोहराया है कि रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का इस्तेमाल सर्विलांस के तौर परकरना चाहिए।

यह तस्वीर श्रीनगर की है। यहां लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की कुछ इस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सोनिया ने कहा- भाजपा नफरत का वायरस फैला रही

कोरोना संकट को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई। इसमें पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ऐसे समय जब सबको मिलकर कोरोना संक्रमण से लड़ना चाहिए, तब भाजपा देश में नफरत का वायरस फैला रही है। उन्होंने डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी, सैनिटाइजेशन वर्कर, जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता में लगे लोग, एनजीओ और उन लाखों लोग की तारीफ की जो जरूरतमंदों की मदद में लगे हैं। सोनिया ने कहा कि उनका समर्पण और मजबूत इरादे हमें प्रेरित करते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

अहमदाबाद में पुलिस के जवान प्रोटेक्टिव सूट पहनकर पेट्रोलिंग करते हुए। संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस और सफाईकर्मियों को भी प्रोटेक्टिव सूट उपलब्ध कराए गए हैं।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts