अब तक 21373 केस: महाराष्ट्र के बाद गुजरात में 100 से ज्यादा मौतें, यहां अब तक 103 संक्रमितों की जान गई; आईसीएमआर का रैपिड टेस्ट के लिए प्रोटोकॉल जारी

देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 21,373 हो गई है। महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य है। यहां इस वायरस से अब तक 269 लोग दम तोड़ चुके हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद गुजरात ऐसा दूसरा राज्य है, जहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 103 मरीजों ने जान गंवाई है। बुधवार को यहां 135 नए मरीज भी मिले। इसके बाद मध्यप्रदेश है। यहां अब तक 80 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। इस बीच, कोविड-19 के लिए होने वालेरैपिड एंटीबॉडी टेस्ट को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर) ने एक प्रोटोकॉल जारी किया है।

आईसीएमआर ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को जो चिठ्ठीलिखी हैउसमें कहा है कि कोई मरीज कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं इसका पता लगाने का सबसे सटीक तरीका आरटी-पीसीआर टेस्ट ही है। इसमें मरीज के गले और नाक से स्वाब के नमूने लिए जाते हैं औरशुरुआत में ही संक्रमण का पता लग जाता है। आईसीएमआर ने फिर दोहराया है कि रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का इस्तेमाल सर्विलांस के तौर पर करना चाहिए। एक दिन पहले आईसीएमआर ने रैपिड टेस्टिंग किट के नतीजे को लेकर उठे सवाल के बाद इसके इस्तेमाल पर दो दिन के लिए रोक लगा दी थी।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज

इधर,लगातार पांचवें दिन बुधवार को देश में एक हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। बुधवार को अब तक 1290 नए केस सामने आ चुके हैं। इससे एक दिन पहले 1537, 20 अप्रैल को 1239, 19 अप्रैल को 1580, 18 अप्रैल को 1371 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। बुधवार को महाराष्ट्र में 431,राजस्थान में 153, उत्तरप्रदेश में 112,गुजरात में 135, मध्यप्रदेश में 35, तमिलनाडु में 33नए मरीज मिले।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।

कोरोना अपडेट्स…

  • जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा किपाकिस्तान पहले आतंकी भेजता था। लेकिन अब कश्मीर में कोरोना फैलाने के लिए संक्रमित मरीजों को भेज रहाहै।
  • सरकार ने कोरोना को लेकर रोजहोने वाली स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की ब्रीफिंग को घटाकर 4 दिन करने का फैसला लिया।अब ब्रीफिंग एकदिन छोड़कर की जाएगी।
  • तेलंगाना में एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट से अमेरिका के 100 नागरिकों को दिल्ली पहुंचाया गया। यहां सेयह सभी अपने देश लौटेंगे। इसके अलावा यूएई के 72 नागरिकों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट बुधवार को हैदराबाद सेशारजाह के लिए उड़ी।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के डॉक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। शाह ने संकट के वक्त में डॉक्टरों की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। उनकी अपील पर आईएमए ने गुरुवार को होने वाला सांकेतिक प्रदर्शन टाल दिया।
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक कर्मचारी संक्रमित मिला। वह 15 अप्रैल को ऑफिस पहुंचा था। इसके बाद नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने राजीव गांधी भवन स्थित मंत्रालय के (बी) विंग की पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया। यहां सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
18 अप्रैल 1371
13 अप्रैल 1243
20 अप्रैल 1235

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 5649 789 269
दिल्ली 2248 724 48
तमिलनाडु 1629 662 18
मध्यप्रदेश 1587 152 80
राजस्थान 1888 328 27
गुजरात 2407 179 103
उत्तरप्रदेश 1449 173 21
तेलंगाना 943 194 24
आंध्रप्रदेश 813 120 24
केरल 437 308 3
कर्नाटक 427 131 17
जम्मू-कश्मीर 407 92 5
पश्चिम बंगाल 423 73 15
हरियाणा 264 158 3
पंजाब 278 53 16
बिहार 141 42 2
ओडिशा 83 32 1
उत्तराखंड 46 18 0
हिमाचल प्रदेश 40 11 2
असम 35 19 1
छत्तीसगढ़ 36 28 0
झारखंड 46 0 2
चंडीगढ़ 29 14 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 16 11 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 20,471 मामले आए हैं। इनमें 15,859का इलाज चल रहा है। 3959ठीक हुए हैं, वहीं 652 लोगों की मौत हुई है।

7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशका हाल

महाराष्ट्र:यहां बुधवार को संक्रमण के 431 नए केस सामने आए जबकि 18 मरीजों की जान गई। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या5649 हो गई।789 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अकेले मुंबई में 3683 संक्रमित मिले हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा 161 हो गया है।राज्य में अब तक कुल 269मरीजों की मौत हुई।

मध्यप्रदेश: यहां बुधवार को 35 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण के 1587 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 80 हो गई है। इस बीच, भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 44 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमें 22 पुलिसकर्मी हैं। भोपाल में अब तक कोरोना के 303 केस सामने आ चुके हैं।

भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 44 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसमें 22 पुलिसकर्मी हैं। पुलिस नेइनका सम्मान किया।

चंडीगढ़-29 संक्रमित:चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यहां संक्रमण के कुल 27 मामले हो चुके हैं। इनमें से 14 का इलाज जारी है। संक्रमण से अब तक यहां कोई मौत नहीं हुई है। यहां के पीजीआई में दिल का इलाज करवाने के लिए भर्ती 6 महीने की बच्ची को कोरोना हो गया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पीडियाट्रिकवार्ड में उसका इलाज करने वाले 6 डॉक्टर, नर्स समेत 13 स्वास्थ्यकर्मियों को क्वारैंटाइन किया गया है।

तस्वीर चंडीगढ़ पीजीआई की है। यहां दिल का इलाज करवाने के लिए भर्ती 6 महीने की बच्ची को कोरोना हो गया।

राजस्थान:यहां बुधवार को 153 नए संक्रमित मिले।जयपुर में 68, अजमेर में 44, टोंक में 17 और जोधपुर में 11 नए मरीज मिले। इसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1888 हो गई।बुधवार को एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक राज्य में 328मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 27लोगों की मौत हुई है।

उत्तरप्रदेश:राज्य मेंबुधवार को संक्रमण के112 नए केस सामने आए।इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1449 हो गई जबकि 21 मरीज अब तक दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ विभाग के मुताबिक, 173 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं।

तस्वीर प्रयागराज की है। यहां जमातियों समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्हें एम्बुलेंस से अस्थाई जेल ले जाया गया।

दिल्ली: यहां बुधवार कोसंक्रमण के 92 नए केस सामने आए। देश की राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2248 हो गई।इधर, सरकार की ओर सेमीडियाकर्मियों काटेस्ट किया गया। कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से यह भी कहा गया किन्यूज एजेंसी एएनआई के रिपोर्टर और कैमरामैन समेत कई मीडियाकर्मी इस टेस्ट मेंपॉजिटिव मिले। हालांकि, देर रात एएनआई ने इस बात का खंडन किया कि उनकी टीम के रिपोर्टर या कैमरामैन पॉजिटिव पाए गए हैं।

तस्वीर दिल्ली की है। यहां कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन है, बुधवार को इंडिया गेट पर सन्नाटा पसरा।

गुजरात: यहां बुधवार को 135 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या2407 हो गई। राज्य में अब तक इस महामारीसे 103 लोग जान गंवा चुके हैं। अब तक 179 संक्रमितों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्‌टी हुई है।

तस्वीर अहमदाबाद की है। शहर में लॉकडाउन के दौरान लोगों को मास्क पहनने के संदेश सड़कों पर लिखे जा रहे हैं।

बिहार:बिहार के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) के मुताबिक, राज्य में बुधवार को संक्रमण के 5 नए मामले सामने आए। अब तक संक्रमण के कुल केस141 हो चुकेहैं।मंगलवार को नालंदा जिले में 17 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। राहत की बात यह है कि रेड जोन सीवान में पिछले एक हफ्ते से कोई नया केस सामने नहीं आया है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग में जुटी है। सीमा सील होने के बाद केवल पास धारकों को ही आने-जाने दिया जा रहा है।

    आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

    तस्वीर दिल्ली की है। यहां कोविड-19 के मरीज की मौत के बाद परिजन और स्वास्थ्यकर्मी उसे दफनाते हुए। यहां अब तक 48 संक्रमितों दम तोड़ चुके हैं।।

    तस्वीर श्रीनगर की है। यहां लॉकडाउन के कारण बाजार बंद और सड़कें सूनी हैं। ऐसे में लोग रोड पर बैडमिंटन खेल रहे हैं।

    Source: DainikBhaskar.com

    Related posts