मुंबई में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार; किराया मांगने पर केस दर्ज, राज्य में ऐसा पहली बार हुआ

महाराष्ट्र केमुंबई, नासिक और पुणे में कोरोना महामारी लगातार बढ़ रही है। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 3032 तक पहुंच गई है। वहीं, पुणे रीजन में 663 लोग संक्रमित हैं। नासिक के मालेगांव में भी संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक 95 पॉजिटिव मिले हैं, इनमें 85 मालेगांव के हैं। राज्य में मंगलवार को 10 नए मामले सामने आए, इसे मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 4676 तक पहुंच गई है। वहीं, सोमवार को राज्य में संक्रमण से नौ लोगों की मौत हुई थी, जिसे मिलाकर अब तक प्रदेश में संक्रमण से 232 लोगों की जान जा चुकी है। अकेले मुंबई में 139 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच, उल्हासनगर में मकान मालिक पर अपने किराएदार से जबरन किराया मांगने और घर से निकालने का केस दर्ज हुआ। यहां के विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस तरह का यह प्रदेश का पहला मामला बताया जा रहा है।

मुंबई की डायग्नोस्टिक्स नाम की एक लैब ने गोरेगांव में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ‘कोविड-19 ड्राइव-थ्रू कलेक्शन प्वाइंट’ नाम से एक पहल शुरू की है। इसमें हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों का टेस्ट किया जाता है।

अब तक75 हजार लोगों के कोरोना टेस्ट

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेशटोपे ने बताया कि प्रदेश में अब तक 75 हजार लोगों के कोरोना टेस्ट किएगएहैं। उन्होंने बताया कि ऐसे इलाके जैसे धारावी जहां सक्रमण के ज्यादा केस आए हैं, वहां के कुछ लोगों कोहाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की दवा भी दी गई है। वहीं, मुंबई केकोरोना अस्पतालों में ऑक्सीजन स्टेशन बनाए जाने की तैयारी की जा रही है, जिससेऑक्सीजन की कमी का संकट न हो।

यह तस्वीर मुंबई की एक महिला ऑटो-रिक्शा चालक शीतल सरोदे की है। शीतल जरूरतमंदों से किराया नहीं लेती। शीतल का कहना है कि इस समय मैं किसी के काम आ रही हूं ये मेरा सौभाग्य है।
यह तस्वीर नागपुर के कम्युनिटी क्लिनिक की है। यहां इलाज करवाने पहुंचे लोग सोशलडिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

मुंबई:बीएमसी में भी कोरोना कीदस्तक

  • बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आपताकालीन कंट्रोल रूम में काम करने वालेदो लोगकोरोना पॉजिटिव पाएगएहैं। दोनों कर्मचारियों को कोरोना केयर सेंटर में क्वारैंटाइन किया गया है। साथ ही, उनके साथ काम करने वाले लोगों को आइसोलेट किया गया है। साथ ही, उस कंट्रोल रूम को बंद करकेपरेल इलाके में दूसरा कंट्रोल रूम शुरू किया है।
  • मुंबई मेंकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए अस्पतालों के दौरे, अधिकारियों के साथ बैठक और मीडियाकर्मियों के साथ संवाद करने वाली महापौर किशोरी पेडणेकर ने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर कर उन्होंने इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, ‘पिछले दिनों मीडियाकर्मियों की कोरोना जांच हुई थी, तो मैं वहां मौजूद थी। मैंने भी उसी समय अपनी जांच करवाई और मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुछ मीडियाकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं।’ बता दें कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 53 पत्रकार पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • मुंबई मेंबेस्ट परिवहन ने सोमवार से कुछ बसों का संचालन शुरू किया है।इनमें केवल अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्टाफ को ही अनुमति दी जाएगी। सोमवार से मुंबई में सरकारी दफ्तर खुलना शुरू हुए हैं।इसके कारण आवाजाही बढ़ी है।
  • बीएमसी में भाजपा के ग्रुप लीडर प्रभाकर शिंदे ने कहा है कि मौजूदा स्थिति में मुंबईकर कोई टैक्स भरने की स्थिति में नहीं हैं। मध्यम वर्ग की आय ठप हो गई है। इसलिएउन्हें इससे छूट दी जाए।
मुंबई में कोरोना संकट के चलते ज्यादातर प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टरों ने प्रैक्टिस बंद कर दी थी। हालांकि, बाद में जब सरकार ने डॉक्टरों से अपील की तो फिर से क्लीनिक शुरू कर दी। यह तस्वीर मंगलवार की नवी मुंबई के एक क्लीनिक की है। यहां कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
मुंबई में एचपीसीएल के एक पेट्रोल पंप पर नए निर्देश को दिखाता कर्मचारी। यहां बिना मास्क के पेट्रोल नहीं देने का फैसला किया गया है।
यह तस्वीर सोमवार की बुलढाणा की है। यहां एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है। जब उसे डिस्चार्ज किया गया तो पूरा जिला हॉस्पिटल के डॉक्टर और स्टाफ उसे विदा करने के लिए बाहर तक आए।

पुणे: लापरवाही की पुलिस ने दी सड़क पर सजा

पुणे में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुणे और आसपास के जिलों में अब तक 663 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बाद प्रशासन ने पूरे शहर में 27 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया हुआ है। बावजूद इसके कुछ लोग सुबह सड़क पर टहलने के लिए निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए पुणे पुलिस ने पिछले कई दिनों से मुहिम चलाई हुई है। इसी कड़ी में आज भी लोगों को सिंहगढ़ रोड पर पकड़ा गया और योगा क्लास के साथ-साथ उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाई गई।

यह तस्वीर मंगलवार की पुणे की है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पुलिस ने सड़क पर उठक-बैठक करवाई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

मुंबई के कमिश्नर परमबीर सिंह ने सोमवार को करीब 500 पुलिसकर्मियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।

Source: DainikBhaskar.com

Related posts