पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण का जायजा लेनेपहुंची केंद्रीय टीम को जोखिम वाले इलाकों में जाने से रोक दिया है। इस इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (आईएमसीटी) की अगुआई कर रहेरक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि हम यहां कल सुबह से आए हैं। तबसे ही हमसे कहा जा रहा है सरकार हमारासहयोग करेगी। एक दिन बीत चुका है और हमने सिर्फ दो जगहों का दौरा किया है।
इस बीच,केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को चिठ्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा है कि राज्य में गई आईएमसीटीको कोलकाता और जलपाईगुड़ी में स्थानीय प्रशासन और सरकार से जरूरी सहयोग नहीं मिला। उन्हें प्रभावित इलाकों में जाने से रोका जा रहा है और जमीनी हालात का आकलन करने की मंजूरी नहीं दी जा रही है।
ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्रीको चिठ्ठी लिखकर नाराजगी जताई
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कोलकाता, मुंबई, पुणे, इंदौर और जयपुर समेत कुछ अन्य शहरों में संक्रमण की स्थिति गंभीर होने की बात कहकर आईएमसीटी को भेजने का फैसला किया गया था।इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर आपत्ति जताई। उन्होंने लिखाकिइन टीमोंने आने-जाने में मदद के लिए सीधे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) से संपर्क किया। टीमें राज्य सरकार को सूचना दिए बिना सीधे फील्ड में दौरा करने लगीं…केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की कार्रवाई एकतरफा और अनचाही है।
संक्रमितों का आंकड़ा 19000 के करीब
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18987 हो गई है। मंगलवार को गुजरात में 127, उत्तरप्रदेश में 110,राजस्थान में 83, पश्चिम बंगाल में 53, आंध्रप्रदेश में 35, महाराष्ट्र में 10, कर्नाटक में 10, पंजाब और ओडिशामें 5-5, जबकि हरियाणा औरमेघालय में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18985 मामले आए हैं। इनमें 15122 का इलाज चल रहा है। 3259 ठीक हुए हैं, वहीं 603 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना सेमुक्ति के लिए अमृतसर और राजकोट में प्रार्थना
कोरोना से जुड़े अहम अपडेट्स
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन 30 लाख लोगों को राशन दिया जाएगा, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 61 और जिलों में बीते 14 दिन में कोरोना का कोई नया मामला नहीं सामने आया। इस लिस्ट में शामिल हुए नए 4 जिले हैं लातूर, ओस्मानाबाद, हिंगोली और वाशिम।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
19 अप्रैल | 1580 |
18 अप्रैल | 1371 |
13 अप्रैल | 1243 |
20 अप्रेल | 1235 |
16अप्रैल | 1061 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 4676 | 572 | 232 |
दिल्ली | 2081 | 431 | 47 |
तमिलनाडु | 1520 | 457 | 17 |
मध्यप्रदेश | 1485 | 138 | 76 |
राजस्थान | 1659 | 230 | 25 |
गुजरात | 2066 | 131 | 77 |
उत्तरप्रदेश | 1294 | 140 | 18 |
तेलंगाना | 872 | 186 | 23 |
आंध्रप्रदेश | 757 | 96 | 22 |
केरल | 407 | 291 | 3 |
कर्नाटक | 418 | 114 | 17 |
जम्मू-कश्मीर | 380 | 71 | 5 |
पश्चिम बंगाल | 392 | 73 | 15 |
हरियाणा | 252 | 142 | 5 |
पंजाब | 251 | 49 | 16 |
बिहार | 113 | 42 | 2 |
ओडिशा | 79 | 25 | 1 |
उत्तराखंड | 46 | 18 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 39 | 16 | 2 |
असम | 35 | 19 | 1 |
छत्तीसगढ़ | 36 | 25 | 0 |
झारखंड | 46 | 0 | 2 |
चंडीगढ़ | 29 | 14 | 2 |
लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 15 | 11 | 0 |
मेघालय | 12 | 0 | 1 |
गोवा | 7 | 7 | 0 |
पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18985 मामले आए हैं। इनमें 15122 का इलाज चल रहा है। 3259 ठीक हुए हैं, वहीं 603 लोगों की मौत हुई है।
- मध्यप्रदेश, संक्रमित- 1485: राज्य में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से 3 लोगों की मौत हुई। इंदौर में टीआई यशवंत पाल (59) ने जान गंवाई। वे उज्जैन के नीलगंगा थाने में पदस्थ थे। पाल 27 मार्च को ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे। 2 मरीजों की मौत भोपाल में हुई। उनकी उम्र 60 और 70 साल थी। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 73 हो गई।
- महाराष्ट्र, संक्रमित- 4676:यहां मंगलवार को संकमण के 10 नए मामले सामने आए।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि प्रदेश में अब तक 75 हजार लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई के कोरोना अस्पतालों में ऑक्सीजन स्टेशन बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि इसकी कमी न हो।
- राजस्थान, संक्रमित- 1659: यहां मंगलवार को संक्रमण के 83 मामले आए। इनमें से जयपुर में 63, माधोपुर में 5, भीलवाड़ा में 4, जैसलमेर, टोंक, कोटाऔर दौसा में 2-2, जबकि झुंझुनूं, नागौर और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज मिला।
- उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 1294: यहां मंगलवार को संक्रमण के 110 नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में कुल संक्रमितों में से 140 ठीक हो चुके हैं। 18 मरीजों की मौत हो गई है।
- बिहार, संक्रमित- 113: यहां पिछले 24 घंटे में17 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सभी मरीज नालंदा के हैं। इस जिले में अब तक 28 संक्रमित मिल चुके हैं। ये सभी दुबई से लौटे एक युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। राहत की बात यह है कि रेड जोन सीवान में पिछले एक हफ्ते से कोई नया केस सामने नहीं आया है।
- गुजरात, संक्रमित- 2066: यहां मंगलवार को संक्रमण के 127 मामले आए, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस बीमारी से 77 लोग जान गंवा चुके हैं। 131 संक्रमितों की इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हुई है।
- दिल्ली, संक्रमित- 2081: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि यहां सोमवार को 1397 सैम्पल की जांच की गई। इनमें से 78 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों में से 26 मरीज आईसीयू में हैं, जबकि 5 वेंटिलेटर पर हैं। जैने ने कहा कि रैपिड टेस्ट शुरू कर दिया गया है। सोमवार को इससे 75 मरीजों का टेस्ट किया गया। सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Source: DainikBhaskar.com