सलमान खान भले ही इन दिनों लॉकडाउन के कारण पनवेल वाले फार्महाउस पर हैं, लेकिन उनकी क्रिएटिविटी फुल फॉर्म में है। सलमान ने प्यार करो-ना गाने से एक बार फिर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। यह गाना उनके यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने की लिंक शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन लिखा- इमोशनली पास रहो और फिजिकली दूर रहो ना… प्यार करोना।
कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक करने के लिए यह सलमान की एक कोशिश है। उन्होंने ‘प्यार करोना’ गाना हुसैन दलाल के साथ मिलकर लिखा है। जिसका म्यूजिक उनके फेवरिट साजिद-वाजिद ने तैयार किया है। सलमान गाने के जरिए लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें इस वक्त क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। फैंस इसे काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं।इस वीडियो को अभिराज मीनावाला ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को कम से कम सोर्सेस के साथ तैयार किया गया है।
सलमान के इस गाने का वीडियो भी रिलीज हो गया है। जिसमें सलमान ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं। इस गाने के बीच में सलमान ने रैप भी किया है।यह गाना उनके यू-ट्यूब चैनल सलमान खान पर ही प्रीमियर किया गया। जिसके अब तक 45हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। वहीं इस वीडियो को भी एक घंटे में 21 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Source: DainikBhaskar.com